Mera Pahad > MeraPahad/Apna Uttarakhand: An introduction - मेरा पहाड़/अपना उत्तराखण्ड : एक परिचय

Save Trees & Plant Trees Initiative by Merapahad-पेड़ बचाओ पेड लगाओ

<< < (21/23) > >>

Devbhoomi,Uttarakhand:
मानव जीवन में पेड़ पौधों की अहम भूमिका: बागड़ी




   नई टिहरी : गायत्री परिवार के सौजन्य से शुक्रवार को वृक्ष गंगा अभियान शुरू किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल गंभीर सिंह बागड़ी ने नई टिहरी गायत्री शक्ति पीठ परिसर में पौध रोपकर किया।


इस अवसर पर श्री बागड़ी ने कहा कि मानव जीवन में वृक्षों का बड़ा महत्व है इसलिए में न सिर्फ अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना चाहिए बल्कि उनकी देखरेख भी करनी चाहिए। गायत्री पीठ के डॉ. बीएन जोशी ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए तरू मित्र व वयस्क जनों के लिए तरु बेटा अभियान चलाया जा रहा है।


 उन्होंने बताया कि जनपद में 20 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है जबकि उत्तराखंड में पांच लाख पौधे इस वर्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर उप वनाधिकारी इन्द्रेश उपाध्याय, नत्थीलाल डोभाल, बीपी बधानी, विमला, सरोज आदि उपस्थित थे।


Jagran news

   

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

वारिश का मौसम चल रहा है.. इस मौसम में हमें ज्यादे से ज्यादे पेड़ लगाना चाहिए!

 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
 
We must learn from these people.
 
 
छात्र-छात्राओं ने बंजर भूमि पर रोपे पौधेStory Update : Saturday, July 30, 2011    12:01 AM     [/t][/t] गोपेश्वर। जीआईसी गोदली के छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत नौली की करीब 30 नाली बंजर भूमि पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। छात्रों की मेहनत को पीटीए के साथ ही ग्राम पंचायत ने खूब सराहा।
पर्यावरण प्रेमी और शिक्षक धन सिंह घरिया, प्रदीप बिष्ट और शिवचरण बनवाल की पहल पर छात्रों ने ग्राम पंचायत की बेकार पड़ी भूमि पर बुरांश, देवदार, सुराई और थुनेर के करीब पांच सौ पौधों का रोपण किया। इनके संरक्षण के लिए बाकायदा छात्र-छात्राओं का अलग-अलग सदन बनाया गया है, जो प्रति सप्ताह रोपित पौधों की देखरेख करेंगे।
इसके पश्चात हुई संगोष्ठी में ग्राम प्रधान नौली माहेश्वरी देवी ने कहा कि छात्रों की मेहनत से प्रकृति के स्वरूप को बचाया जा सकता है। इस मौके पर वन और ग्राम पंचायत ने शिक्षक धन सिंह घरिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सरपंच प्रेम सिंह नेगी, संकुल शिक्षाधिकारी बीएस राणा, गोपाल भंडारी व आललम सैलानी आदि ने विचार रखे।   
http://www.amarujala.com/city/Chamoli/Chamoli-21486-142.html

Devbhoomi,Uttarakhand:
देवभूमि उत्तराखंड मैं तो कभी भी पेड़ लग जाते हैं लेकिन इस समय बरसात का समय है तो बहुत जल्दी पेड़ लग जाते हैं,बरसात के समय में लगाये पेड़ बहुत जल्दी बड़े होते हैं !

Devbhoomi,Uttarakhand:
उत्तरकाशी। गायत्री परिवार मातली द्वारा वृक्ष गंगा अभियान के तहत गांव में 1000 पौध लगाने व उनको संरक्षित रखने के संकल्प के साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण अभियान शुरू किया गया।

गायत्री परिजनों, रेणुका जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने मातली गांव में अंबेडकर भवन, पेट्रोल पंप, स्कूल, मंदिर व सड़क किनारे छायादार व फल प्रजाति के पौधे रोपे। गायत्री परिजन संदीप उनियाल ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार ने इस वर्ष 1 करोड़ वृक्ष पनपाने का संकल्प लिया है।


 गायत्री परिवार की मातली शाखा ने भी 1000 पेड़ लगाने का लक्ष्य नियत किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौध रोपना ही काफी नहीं उसकी देखभाल भी जरूरी है। स्कूली बच्चों ने प्रेरक वाक्यों के साथ ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर हेमलता उनियाल, सुमनलता, विजया बहुगुणा, अनुराधा नौटियाल, नीतू शाह, आरती रावत, चमन लाल, जगजोत कौर, गंगा थापा आदि मौजूद थे।

मातली(उत्तरकाशी) में वृक्षारोपण करते गायत्री परिजन व स्कूली बच्चे।

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version