अन्ना हजारे के समर्थन में उतरे लोग Apr 07, 07:38 pm बताएं

गढ़वाल, जागरण टीम: अन्ना हजारे की ओर से जन्तर-मन्तर पर किए जा रहे आमरण अनशन को पूरे राष्ट्र से समर्थन मिल रहा है। इस क्रम में विभिन्न संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया।
छाम : भ्रष्टाचार पर लोकपाल विधेयक लागू करवाने को लेकर अन्ना हजारे के आमरण अनशन को समर्थन देते हुए थौलधार विकासखंड मुख्यालय छाम कंडीसौड़ बाजार में प्रात: नौ बजे से सांय पांच बजे तक उपवास रखकर धरना दिया।
उपवास एवं धरने में काफी संख्या में स्वत: रूप से लोग शामिल हुए, जिनमें लाखीराम उनियाल, रामचंद्र खंडूड़ी, अतोल सिंह गुसांई, चमन सिंह गुसांई, गंभीर सिंह गुसांई, अनिल बधानी, हरी सिंह बिष्ट, स्वरूप सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह भंडारी, सुमन गुसांई, रणजीत थलवाल, राजपाल सिंह गुसांई, पुलम सिंह, बुद्धि सिंह, भूपेंद्र, सुरेश नौटियाल, रमेश गुनसोला सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
नैनबाग: जौनपुर की जनता ने अन्ना हजारे के आंदोलन का सर्मथन किया। जौनपुर क्षेत्र की जनता ने गांधीवादी नेता अन्ना की ओर से भष्ट्रचार को मुक्त करने को छेड़ी गई मुहीम का सर्मथन करते हुए इसे देश हित में बताया है। भाजपा के युवा मोर्चो के विभाग संयोजक राजेश नौटियाल ने कहा कि भष्ट्राचार चरम सीमा तक पहुंच गया है, जिसमें इस अभियान में देश की जनता को पुरजोर सर्मथन व लोकपाल विधेयक की मांग करनी चाहिए।