Uttarakhand Updates > Anti Corruption Board Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी की मुहिम

MeraPahad.com Supports Anna Hajare - मेरा पहाड का अन्ना हजारे को समर्थन

<< < (4/17) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
  अन्ना हजारे के समर्थन में उतरे लोग       Apr 07, 07:38 pm    बताएं              गढ़वाल, जागरण टीम: अन्ना हजारे की ओर से जन्तर-मन्तर पर किए जा रहे आमरण अनशन को पूरे राष्ट्र से समर्थन मिल रहा है। इस क्रम में विभिन्न संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया।
छाम : भ्रष्टाचार पर लोकपाल विधेयक लागू करवाने को लेकर अन्ना हजारे के आमरण अनशन को समर्थन देते हुए थौलधार विकासखंड मुख्यालय छाम कंडीसौड़ बाजार में प्रात: नौ बजे से सांय पांच बजे तक उपवास रखकर धरना दिया।
उपवास एवं धरने में काफी संख्या में स्वत: रूप से लोग शामिल हुए, जिनमें लाखीराम उनियाल, रामचंद्र खंडूड़ी, अतोल सिंह गुसांई, चमन सिंह गुसांई, गंभीर सिंह गुसांई, अनिल बधानी, हरी सिंह बिष्ट, स्वरूप सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह भंडारी, सुमन गुसांई, रणजीत थलवाल, राजपाल सिंह गुसांई, पुलम सिंह, बुद्धि सिंह, भूपेंद्र, सुरेश नौटियाल, रमेश गुनसोला सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
नैनबाग: जौनपुर की जनता ने अन्ना हजारे के आंदोलन का सर्मथन किया। जौनपुर क्षेत्र की जनता ने गांधीवादी नेता अन्ना की ओर से भष्ट्रचार को मुक्त करने को छेड़ी गई मुहीम का सर्मथन करते हुए इसे देश हित में बताया है। भाजपा के युवा मोर्चो के विभाग संयोजक राजेश नौटियाल ने कहा कि भष्ट्राचार चरम सीमा तक पहुंच गया है, जिसमें इस अभियान में देश की जनता को पुरजोर सर्मथन व लोकपाल विधेयक की मांग करनी चाहिए।
   

Anil Arya / अनिल आर्य:
Jara gur karai http://www.avaaz.org/en/stand_with_anna_hazare_fb/?fbad4


77817 logo ne site se support kiya hai. every second one person is joining .. Yesterday at 10.30 PM I was around 44000.


Anil Arya / अनिल आर्य:

किसन बाबूराव हजारे
15 जून 1938
अहमद नगर, महाराष्ट्र
फूल बेचते थे अन्ना
अन्ना का बचपन बहुत गरीबी में बीता। पिता मजदूर थे और दादा फौजी। अन्ना के छह भाई हैं। दादा की मौत के बाद परिवार में तंगी का आलम देखकर अन्ना की बुआ उन्हें मुम्बई ले गईं। वहां उन्होंने सातवीं तक पढ़ाई की। परिवार पर कष्टों का बोझ देखकर वह दादर स्टेशन के बाहर एक फूल बेचनेवाले की दुकान में 40 रुपए महीने पर काम करने लगे। इसके बाद उन्होंने फूलों की अपनी दुकान खोल ली और अपने दो भाइयों को भी अपने पास बुला लिया।
साठ के दशक में अन्ना फौज में शामिल हो गए। उनकी पहली पोस्टिंग बतौर ड्राइवर पंजाब में हुई। एक बार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उन्होंने विवेकानंद की एक किताब ‘कॉल टू दि यूथ फॉर नेशन’ खरीदी और उसको पढ़ने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी समाज को समर्पित कर दी। उन्होंने गांधी और विनोबा को भी पढ़ा। 1970 में उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प किया।
पेंशन का सारा पैसा गांव विकास में खर्च
जम्मू पोस्टिंग के दौरान 15 साल फौज में पूरे होने पर 1975 में उन्होंने वीआरएस ले लिया और गांव में आकर डट गए। उन्होंने गांव की तस्वीर ही बदल दी। उन्होंने अपनी जमीन बच्चों के हॉस्टल के लिए दान कर दी। आज उनकी पेंशन का सारा पैसा गांव के विकास में खर्च होता है। वह गांव के मंदिर में रहते हैं और हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए बनने वाला खाना ही खाते हैं। आस-पड़ोस के गांवों के लिए भी यहां से चारा, दूध आदि जाता है।
amarujala

Anil Arya / अनिल आर्य:

--- Quote from: एम.एस. मेहता /M S Mehta on April 07, 2011, 11:54:04 PM ---  अन्ना हजारे के समर्थन में उतरे लोग       Apr 07, 07:38 pm    बताएं              गढ़वाल, जागरण टीम: अन्ना हजारे की ओर से जन्तर-मन्तर पर किए जा रहे आमरण अनशन को पूरे राष्ट्र से समर्थन मिल रहा है। इस क्रम में विभिन्न संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया।
छाम : भ्रष्टाचार पर लोकपाल विधेयक लागू करवाने को लेकर अन्ना हजारे के आमरण अनशन को समर्थन देते हुए थौलधार विकासखंड मुख्यालय छाम कंडीसौड़ बाजार में प्रात: नौ बजे से सांय पांच बजे तक उपवास रखकर धरना दिया।
उपवास एवं धरने में काफी संख्या में स्वत: रूप से लोग शामिल हुए, जिनमें लाखीराम उनियाल, रामचंद्र खंडूड़ी, अतोल सिंह गुसांई, चमन सिंह गुसांई, गंभीर सिंह गुसांई, अनिल बधानी, हरी सिंह बिष्ट, स्वरूप सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह भंडारी, सुमन गुसांई, रणजीत थलवाल, राजपाल सिंह गुसांई, पुलम सिंह, बुद्धि सिंह, भूपेंद्र, सुरेश नौटियाल, रमेश गुनसोला सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
नैनबाग: जौनपुर की जनता ने अन्ना हजारे के आंदोलन का सर्मथन किया। जौनपुर क्षेत्र की जनता ने गांधीवादी नेता अन्ना की ओर से भष्ट्रचार को मुक्त करने को छेड़ी गई मुहीम का सर्मथन करते हुए इसे देश हित में बताया है। भाजपा के युवा मोर्चो के विभाग संयोजक राजेश नौटियाल ने कहा कि भष्ट्राचार चरम सीमा तक पहुंच गया है, जिसमें इस अभियान में देश की जनता को पुरजोर सर्मथन व लोकपाल विधेयक की मांग करनी चाहिए।
   

--- End quote ---
फोरम के जो लोग दिल्ली मै है और जा सकते है .. अवश्य जाना चाहिए . जिन लोगो ले नाम इस खबर मई है उन सब को बधाई !

dramanainital:
 मेरापहाड़  फोरम   पर अन्ना को देख कार हार्दिक प्रसन्नता हुई.मैं कल दिन भर जंतर मंतर पर ही था.देश सचमुच आंदोलनरत है. जनलोकपाल बिल पास होकर ही रहेगा.

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version