जागरण कार्यालय, चम्पावत: भ्रष्टाचार के खिलाफ जन लोकपाल बिल बनाने को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में जनपद के लोग भी उतर चुके हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय पर उपवास कर धरना दिया। देर शाम कलेक्ट्रेट में गिरफ्तारी दी गयी।
जिला मुख्यालय में समाज सेवी राजेन्द्र गहतोड़ी की अगवाई में बीडी फुलारा, लोकमणी पंत, हरीश पांडे, एनडी गड़कोटी, एनडी जोशी, मोहन शर्मा, अम्बादत्त फुलारा, हेम नरियाल, दीपक जोशी, राजू नरियाल, कमांडर त्रिलोक सिंह बोरा, विद्याधर जोशी, राजेन्द्र बोहरा, छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, दान सिंह मेहता, हिमेश कलखुड़िया, शंकर पांडे, दीपक खर्कवाल, प्रकाश तिवारी, श्याम पांडे, प्रवीण बिष्ट, मनोज तड़ागी, मनोज जोशी ने पूरे दिन उपवास रखा। देर शाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम टीएस मर्तोलिया के सामने उन्होंने गिरफ्तारी दी। उ