Uttarakhand Updates > Articles By Esteemed Guests of Uttarakhand - विशेष आमंत्रित अतिथियों के लेख

Articles By Famous Science Writer Sh. Devendra Mewari-देवेन्द्र मेवाड़ी जी के लेख

(1/3) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

Dosto,

 Articles By Famous Science Writer Sh. Devendra Mewari- देवेन्द्र मेवाड़ी जी के लेख
---------------------------------------------------------------------------------

अब मेरा पहाड़ और अपना उत्तराखंड  पोर्टल से जुड़ रहे है एक ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने विज्ञान साहित्य के क्षेत्र बहुत उत्कृष्ट कार्य किये है इनका नाम है श्री देवेन्द्र मेवाड़ी जी! जिनका कि परिचय निम्न लिखित है!

मेरापहाड़ व अपना उत्तराखंड देवेन्द्र मेवाड़ी जी को यहाँ पाकर धन्य होगा, उनके द्वारा लिखे गये हर लेख मे ज्ञान की बहुत सारे बातें होंगी जिसका की हमारे सदस्य और अतिथि जो ऑफ लाइन इस पोर्टल को देखे रहे है, वो श्री मेवाड़ी जी के लेखो का यहाँ पर फायदा उठाएंगे!

आशा है कि आपको श्री मेवाड़ी जी के लेख पसंद आयंगे !

आपका भुला (छोटा भाई)
___________
एम एस मेहता
___________                                                        

                         
                                              
 ==============                                            
  देवेन्द्र मेवाड़ी जी के बारे में संक्षिप्त
  ===============
 
देवेन्द्र मेवाड़ी (Devendra Mewari)

जन्मः    7.3.1944
शिक्षा : एम.एस-सी., एम.ए.(हिंदी), पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पीएच.डी. शोध छात्र।
अनुभवः
 विगत चार दशकों से हिंदी में लोकप्रिय विज्ञान लेखन। वैज्ञानिक विषयों पर देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेखन, 1500 से अधिक लेख तथा 11 पुस्तकें प्रकाशित।

मौलिक पुस्तकें :  

‘भविष्य’ तथा ‘कोख’ (विज्ञान कथा संग्रह), ‘विज्ञान प्रसंग’, ‘सूरज के आंगन में’, ‘फसलें कहें कहानी’, ‘विज्ञान जिनका ऋणी है’, ‘अनोखा सौरमंडल’, ‘पशुओं की प्यारी दुनिया’, ‘हॉरमोन और हम’ तथा ‘विज्ञान बारहमासा’ (लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकें)।

संपादित पुस्तकें :

चार्ल्स डार्विन की आत्मकथा, विज्ञान प्रसार, नोएडा, उत्तर प्रदेश
हर चीज कहती है अपनी कहानी (लेखक- जे बी एस हॉल्डेन),  विज्ञान प्रसार, नोएडा, उत्तर प्रदेश
आधुनिक हवाई अड्डे (लेखक-बिमल श्रीवास्तव), विज्ञान प्रसार, नोएडा, उत्तर प्रदेश
यशपाल-विज्ञान को समर्पित जीवन, (लेखक-बिमान बसु), विज्ञान प्रसार, नोएडा, उत्तर प्रदेश  

पत्रिका संपादनः

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की कृषि पत्रिका ‘किसान भारती’ का 13 वर्षों तक संपादन, विश्व हिंदी न्यास, न्यूयार्क की विज्ञान पत्रिका  ‘विज्ञान प्रकाश’ का स्थानीय संपादन (तीन अंक)

अनुवादः

‘कहानी रसायन विज्ञान की’ (अनिर्बान हाजरा), ‘हमारे पक्षी’ (डॉ. ए. आर. रहमानी), ‘जीन और जीवन’ (डॉ. बाला सुब्रमणियम), ‘एशियाई फसलों का प्रजनन’ (पोह्लमैन एवं बोरठाकुर)। ‘भारत की संपदा’ विश्वकोश, स्पैन (हिंदी) तथा विज्ञान पत्रिका ‘ड्रीम-2047’ के लिए वैज्ञानिक लेखों का अनुवाद।

आकाशवाणी/दूरदर्शनः

आकाशवाणी से 50 से अधिक वार्ताएं तथा विज्ञान-नाटक प्रसारित,दूरदर्शन पर कृषि तथा विज्ञान कार्यक्रमों की कंपीयरिंग, ‘कृषक मंच’ (कृषि धारावाहिक) की 26 कड़ियों के लिए पटकथा लेखन, प्रमुख विज्ञान धारावाहिक ‘मानव का विकास’, ‘छूमंतर’, ‘जीवन तेरे रूप अनेक’, ‘राही ये मतवाले’ (भारतीय भौतिक विज्ञानियों के जीवन पर आधारित), ‘आधुनिक विज्ञान का उदय’ (खोजें जिन्होंने दुनिया बदल दी’), आदि के लिए पटकथा लेखन। ‘धूमकेतु’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म की संकल्पना और पटकथा लेखन। ‘जादुई वर्ष’ (अल्बर्ट आइंस्टाइन की जन्मशती पर), भौतिक विज्ञानी ‘पी सी वैद्य’ तथा ‘ए के रायचैधुरी’ पर वृत्तचित्रों की पटकथाओं का हिंदी रूपांतर।

व्याख्यानः

लोकप्रिय विज्ञान लेखन पर राष्ट्रीय बाल साहित्य गोष्ठी, बाल भवन (दिल्ली), नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्य गोष्ठी (गाजियाबाद), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (नई दिल्ली), राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद् तथा भारतीय विज्ञान कथा लेखक समिति द्वारा आयोजित कार्यगोष्ठी ‘संचार माध्यमों में विज्ञान कथाएं’ (सारनाथ तथा मिर्जापुर), शब्दावली आयोग, दिल्ली और भावा विज्ञान शिक्षा केंद्र तथा विज्ञान परिषद प्रयाग द्वारा आयोजित कार्यगोष्ठियों में अनेक व्याख्यान।

सम्मानः

केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा द्वारा हिंदी में स्तरीय विज्ञान लेखन के लिए रू. 1,00,000 के प्रतिष्ठित ‘आत्माराम पुरस्कार’ से सम्मानित (2005), विज्ञान लोकप्रियकरण के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार) के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, (वर्ष 2000), दो बार भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्रीय बाल साहित्य पुरस्कार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार (1994-99 तथा 2002), स्तरीय विज्ञान लेखन के लिए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ (वर्ष 1978-79) तथा ‘विज्ञान परिषद’, प्रयाग द्वारा सम्मानित (वर्ष 1986)। ‘विज्ञान’ मासिक, विज्ञान परिषद प्रयाग द्वारा ‘देवेंद्र मेवाड़ी सम्मान अंक’ (अक्टूबर 2006) प्रकाशित।  

जन्म स्थान : कालाआगर (चौगढ़)

पैतृक गाँव : कालाआगर जिला : नैनीताल


जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः शिक्षक बड़े भाई श्री दीवान सिंह मेवाड़ी द्वारा पांचवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए गाँव से ले जाना और माँ की इच्छा कि मैं उच्च शिक्षा प्राप्त करुँ।

युवाओं के नाम संदेशः जब मैं छात्र था तो एक बार शैलेश मटियानी जी ने मुझे लिखा था कि जीवन में पेड़ की तरह से बढ़ना जो अपनी ही जड़ों पर खड़ा होता है, बेल की तरह नहीं जिसे खड़े होने के लिए ठांगरे की जरूरत होती है। मेरे लिए यह मार्गदर्शक संदेश बन गया, आपके लिए भी बने यह शुभकामनाएं हैं।

कमल:
यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि अब हम मेवाड़ी जी के लेखों को अपना उत्तराखंड में पढ़ पायेंगे। जिन लोगों ने उनकी श्रंखला मेरा गांव मेरे लोग नहीं पढ़ी है वह उसे भी पढ़ सकते हैं। आपको लगेगा आप अपना बचपन फिर से जी रहे हैं।

स्वागत है श्री मेवाड़ी जी का।

हेम पन्त:
देवेन्द्र मेवाड़ी जी जैसे वरिष्ट वैज्ञानिक को अपने फोरम और साइट में पाकर हम धन्य हुए हैं..  हार्दिक स्वागत है आपका...

पंकज सिंह महर:
मेरा पहाड़ के लिये सौभाग्य की बात है कि मेवाड़ी जी जैसे प्रबुद्ध एवं विज्ञान विषय के मर्मज्ञ हमारे बीच में हैं। हम उनके मार्गदर्शक लेखों की प्रतीक्षा करते हैं।

मेवाड़ी जी का मेरा पहाड़ परिवार में हार्दिक स्वागत है।

Uttarakhand Admin:
मेवाड़ी जी का आज का लेख

दोस्तो, चलो परियों की बातें करते हैं। हंसती, खिलखिलाती सुंदर परियों की। सोन परी, नील परी, लाल परी!

अच्छा बताओ, तुम्हें कहां मिलती थीं वे परियां? परी कथाओं में? हमने अपनी आंखों से उन्हें कभी नहीं देखा, लेकिन जब भी कोई परी कथा पढ़ी तो वे हमारे मन के ऊंचे आसमान में उड़ने लगीं। हमारे मन के आसमान में उड़ने के लिए इन्हें किसने भेजा?

मां ने, नानी ने या शायद दादी ने। और, परियों की कथा लिखने वाले हमारे प्रिय लेखकों ने। इन सबने परियों की मजेदार कहानियां गढ़ीं। हमारा मन बहलाने और हमें दया व करुणा का पाठ पढ़ाने के लिए परियों की नई-नई कहानियां सुनाईं। बोलने वाले पशु-पक्षियों, अप्सराओं, जादूगरनियों, देव और दानवों तथा मजेदार बौनों की कहानियां सुनाईं।

दो हजार वर्ष पहले पंडित विष्णु शर्मा ने ‘पंचतंत्र’ की कहानियां सुनाईं। लगभग ढाई हजार वर्ष पहले यूनान के विद्वान ईसप ने भी पशु-पक्षियों की कहानियां सुना कर नीति की शिक्षा दी। पंचतंत्र और ईसप की कहानियों से बच्चों को ज्ञान तो मिला ही, उन्होंने पशु-पक्षियों से प्यार करना भी सीखा

... आगे पढ़ें....

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version