[justify]मित्रो,
आप उत्तराखण्ड की संस्कृति, रीति-रिवाज, लोक पर्वों आदि से भली-भांति परिचित हैं।
आज मैं आपको उत्तराखण्ड के बागेश्वर जनपद स्थित पोथिंग गाँव के ‘गढ़िया परिवार’ के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक ऐसे त्यौहार के बारे में जानकारी दे रहा हूँ जिसे सिर्फ ‘गढ़िया परिवार’ के लोग ही मनाते हैं।‘गढ़िया’ लोगों का मूल गाँव पोथिंग (कपकोट ) है। यहीं से गढ़िया परिवार के लोग अन्य गांवों (जैसे – गड़ेरा, तोली, कपकोट, लीली, लखमारा, डॉ, फरसाली आदि) में चले गए और साथ ले गए तो अपना यह पारवारिक पर्व। इस पर्व को लोग ‘गढ़िया बग्वाल’/ ‘गढ़िया बग्वाव’ के नाम से जानते हैं। आज भी यह पर्व गढ़िया परिवार के लोगों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।गढ़िया बग्वाल की विस्तृत जानकारी मैं मेरा पहाड़ फोरम के माध्यम से आपके सम्मुख रह रहा हूँ। आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगेगी। यदि आपके पास इस त्यौहार से सम्बंधित कोई जानकारी हो तो कृपया बाँटने का कष्ट करें।
धन्यवाद
विनोद सिंह गढ़िया
[/justify]