Author Topic: Vaayurath Festival: कुमाऊँ का एक मात्र आसारी वायुरथ महोत्सव: सुई बिशंग, लोहाघाट  (Read 34027 times)

सुधीर चतुर्वेदी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 426
  • Karma: +3/-0
भजन गायकों ने की सुरमयी शाम (Aug 10/11 News by Dainik Jagran)
 
 जागरण कार्यालय, लोहाघाट: सुई विशुंग के अषाड़ी वायुरथ महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या के दौरान देवी मन्दिरों में भजन कीर्तन व कथा प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित हुए। आदित्य महादेव मन्दिर में सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। संगीत प्रेमियों ने देर रात तक अपनी गायकी का बेजोड़ प्रदर्शन किया। दूसरी ओर महिलाओं ने झोड़े व झुमटे गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

बुधवार को प्रात: विभिन्न मन्दिरों में पूजा अर्चना के साथ महोत्सव के कार्यक्रमों का आगाज हुआ। पऊ स्थित मस्टा मन्दिर में बालादत्त तलनियां व सतीश चनकन्याल ने हवन यज्ञ करवाया। गलचौड़ा, सुई स्थित आदित्य महादेव, मां भगवती, कर्ण करायत स्थित मां कड़ाई देवी मन्दिर समेत सभी मन्दिरों में देर रात तक भजन कीर्तन हुए। महोत्सव के कार्यक्रमों का आनन्द लेने तथा चार द्योली का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में बसे सुई व विशुंग के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। दूसरे दिन सुई में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल तथा कर्णकरायत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों में सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयां दी गयीं। आज आधा दर्जन खेल व बौद्धिक प्रतियोगिताएं हुई। कला प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में आरती चौबे, कविता कुमारी व शोभा चौबे ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में विनीता आर्या, रेखा जोशी व सुमन विश्वकर्मा, बालक सीनियर वर्ग में अमर कुमार, भुवन पुजारी व अक्षय कुमार तथा बालक जूनियर में विपिन गड़कोटी, रितिक खर्कवाल व पवन खर्कवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का संयोजन शिक्षक कैलाश फत्र्याल तथा बीडीसी सदस्य भुवन चौबे, ग्राम प्रधान महेश गड़साड़ा, सुनील चौबे, संजय पुजारी, नवीन चौबे, उमेश चौबे, मदन पुजारी ने सहयोग किया। इधर बालीबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में उत्तराखण्ड पुलिस ने चौड़ी राय व कलीगांव की टीम को 3-1 से हराया। जबकि फोर्ती की टीम ने सुई को पराजित किया। प्रतियोगिता का संयोजन शिक्षक उत्तम सिंह फत्र्याल, त्रिभुवन उपाध्याय, नरेश फत्र्याल, मदन सिंह पुजारी ने किया। महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे, सचिव विनोद चतुर्वेदी, संरक्षक सचिन जोशी, भुवन चौबे, अशोक तिवारी, सुनील चौबे, ग्राम प्रधान महेश गरसाड़ा, सरपंच प्रेम चौबे, मदन पुजारी, हयात सिंह माहरा, महेन्द्र सिंह ढ़ेक, कै. कालू सिंह करायत, रमेश चौबे, पप्पू ओली, योगेश ओली आदि द्वारा आयोजन में सहयोग किया जा रहा है।

महोत्सव में आज

-प्रात: 6 बजे से मन्दिरों में पूजा अर्चना व भजन कीर्तन

-प्रात: 8 बजे से कैरम, बैडमिंटन, चैस, पोस्टर व निबन्ध प्रतियोगिताएं शुरू

-सायं 7 बजे से लोक सांस्कृतिक कला मंच अल्मोड़ा व पर्वतीय कला केन्द्र अल्मोड़ा के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22