Uttarakhand > Development Issues - उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित मुद्दे !

How Much Migration From Uttarakhand- कितना पलायन हुआ उत्तराखण्ड से

<< < (2/5) > >>

सत्यदेव सिंह नेगी:
Sir this is common in my Village mahadev Sain Block Bironkhal

हेम पन्त:
उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों से पलायन के कुछ मुख्य कारण इस तरह हैं - स्थानीय स्तर पर रोजगार की शून्यता सुदृढ शिक्षा व्यवस्था का अभाव, पेयजल की कमी और भौगोलिक स्थिति के कारण आवागमन / परिवहन में कष्ट.

मेरा गांव भड़कटिया, पिथौरागढ जिला मुख्यालय के पास ही मुख्य मार्ग पर है इस कारण पेयजल, शिक्षा और आवागमन की ऐसी कोई खास परेशानी नहीं है. लेकिन रोजगार और उच्च/तकनीकी शिक्षा के लिये युवाओं के पास दिल्ली, देहरादून आदि शहरों में जाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है.

पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में बसे गांवों की तरह पलायन के कारण गांव खाली होने के लक्षण हमारे गांव में नहीं हैं लेकिन पिछली पीढियों में रोजगार के लिये गांव से मैदानों की तरफ गये लोगों में से सेवानिवृत्ति के बाद इक्का-दुक्का ही वापस गांव में आकर बसे हैं. बाहर रह रहे लगभग आधा दर्जन लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन/मकान बेचने शुरू कर दिये हैं, शायद उनका अब गांव लौटने का कोई विचार नहीं है.   
 

सत्यदेव सिंह नेगी:
              Mahadev sain village map 1982        Head of femily  members  Position now(20-07-10)    Budhdhi Singh Arya(Negi)  9  2    Raje singh negi  7  1    Bachan singh negi  6  0    Bhupal singh negi  5  2    Puran singh Negi  8  0    Chankhi singh Bisht  4  2    Budhdhi singh bisht  3  2    Gabar singh Bisht  7  2    Meharban singh bisht  5  5    Kripal singh bisht  5  0    Bachan singh bisht  5  5    Mohan Singh Negi  3  0    Jagdish Prasad Barthwal  6  0    Maheshanand Barthwal  4  0    Mangat ram Barthwal  7  0    Badreedatt barthwal  2  0    Surender singh Negi  0 closed  0    Mahender Singh Negi  2  2    Mangeen Singh Negi  1  0    Kishan singh Negi  5  0    Balwant Singh negi  5  4    Sain singh Negi  6  5    Tul Singh Negi  4  3    Sachidanad barthwal  8  4    Mahanad barthwal  3  0    Dr Pram Singh Bisht  8  5    Shankar singh bisht  6  4    Prabhudayal singh bisht  4  0    Umed singh bisht  2  0    Anand singh bisht  7  0    Gobardhan Prasad Barthwal  3  0    boothi devi Bisht  1  0    Chaman Singh Negi  4  2    Manbar Singh negi  5  0    Dilwar Singh negi  0  0    Thebi Ram  6  4    Ghansyam Lal  7  0    Jagatram  3  0    Bhagatram  2  0    Bihari Lal  9  6    Sundar Lal  5  5    Kuli Lala  2  0    Bichhana Devi  3  0    Shym singh  5  0    Total  202  65

Meena Rawat:
मेरा गाँव चम्पावत जिले के लोहाघाट से कुछ दुरी पर मल्ला खतेरा है

आज से करीब ८-९ साल पहले जब मैं गाँव जाती थी तब्ब हमेशा वहा पे लोगो की अच्छी  खासी भीड़  देखने को मिलती थी...लेकिन आज जब मैं गाँव जाती हु तो वहा पे कितने ही ऐसे परिवार है जो गाँव छोड़ के जा चुके है,
हमारे गाँव में कुल मिलकर २५ परिवार रहते है लेकिन आज २५ की जगह मुश्किल से १६-१८ परिवार ही रह गए है, और कुछ परिवारों में तो ऐसा है की बस बूढ़े माँ-बाप रह गए है घर में, उनके बच्चे उन्हें छोड़  के शहर को चले गये है कुछ लोग बनबसा, टनकपुर, दिल्ली इन् सब जगह में जाकर बस गए है
गाँव के मकान को बेचकर किसी दूसरी जगह में मकान लेने लग गए है लोग

ये सब समस्या  वहा पे पर्याप्त रोजगार सुविधा नहीं है इस वजह से होती है.....हमारे परिवार में ही मेरे बड़े भाईयो ने वहा पे पढाई करी है लेकिन अब्ब वो अच्छे रोजगार के लिए गाँव से दूर किसी शहर में जाना चाहते है ...
पता नहीं कब ये समस्या दूर होगी :(

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

मेरे एक अनुमान के हिसाब से लगभग ३० परिवार इस गाव से १० सालो के अन्दर विस्थापित हो चुके है!

और यह आंकड़े आने वाले समय में बढ sakte है!

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version