खेती के तौर-तरीकों में बदलाव पर दिया जोरNov 12, 12:20 am
रुद्रप्रयाग। कृषि महोत्सव के तहत कंडाली में आयोजित गोष्ठी में विशेषज्ञों ने कृषकों को उत्तम खेतेी करने के लिए तकनीकी जानकारियां दी।
राजीव गांधी पंचायत भवन कंडाली में आयोजित कृषि गोष्ठी में काश्तकारों को कृषि रथ की टीम ने नई वैज्ञानिक तकनीकी जानकारियां देते हुए कहा कि समय के अनुसार खेती के तौर-तरीके में बदलाव किए जाने की आवश्यकता है। तभी इसके परिणाम कृषकों के लिए सुखद होंगे। कृषि विशेषज्ञों ने कृषि, पशुपालन, दुग्ध विकास, उद्यान संबंधी विस्तृत जानकारियां दी। गोष्ठी में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने समय पर गत वर्षो की फसलों का मुआवजा न दिए जाने पर रोष जताया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विमला रावत ने कहा कि काश्तकारों को नई जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वे उत्पादन को बढ़ा सके। ग्राम प्रधान कमलेश्वरी भट्ट ने कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को नई जानकारियां मिलती हैं। इस अवसर पर रथ प्रभारी सीपी सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा. अजय, डा. नीलकांत, सहायक कृषि अधिकारी वीपी मलासी, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, सामाजिक कार्यकर्ता वीर सिंह रावत, ओम प्रकाश बहुगुणा, विजयपाल, गिरीश चन्द्र सहित कई लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रधान तैला वीरपाल लाल, चंद्रकला रावत, क्षेपं सदस्य कुमड़ी इन्द्र लाल, अनुसूया देवी समेत कई काश्तकार मौजूद थे।