Yes.. Even TPS Rawat also feel so.
गैरसैंण स्थायी राजधानी से होगा विकास : टीपीएस रावतDec 14, 06:26 pmबताएं
Twitter Delicious Facebook गैरसैंण : गैरसैंण जीआईसी मैदान में आयोजित रक्षा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष टीपीएस रावत ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने गैरसैंण क्षेत्र की उपेक्षा की है। गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाये जाने के मुद्दे को लेकर दोनों दलों ने गंभीरता से पैरवी नही की है।
रावत ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी चरम पर है और विभिन्न विभागों में पद रिक्ती के बाद भी युवाओं को रोजगार नही दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के हल को गंभीर नही हैं। मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सगोई ने कहा कि नव सृजित रक्षा मोर्चा दल में युवा वर्ग विशेष रूचि ले रहे हैं और लोग अन्य दलों को छोड़ कर दल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। गैरसैंण विकासखंड के दूरदराज क्षेत्र से आये पूर्व सैनिकों, महिलाओं ने रैली में भाग लेकर भाजपा प्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रेम सिंह बिष्ट, नयन सिंह, कुंवर सिंह, नंदन सिंह आदि विचार रखे।
(Dainik jagran).