Mera Pahad > General Discussion - सामान्य वार्तालाप !

Don’t Mind Mahraj Holi hai - बुरा न मानो होली है

(1/12) > >>

dayal pandey/ दयाल पाण्डे:
K G से मेरा पहाड़ तक,
गाँव गाँव से शहर शहर तक ,
उत्तराखंड की साईट बनाते
उत्तराखंड को नेट पर लाते
चुपके चुपके वचन निभाते
कभी न सबके सामने आते
अपना उत्तराखंड से म्योर पहाड़ तक
ये हैं हमारे कमल कर्नाटक


उत्तराखंड आन्दोलन के अवतारी,
युवा पीढ़ी के अग्रसारी
जन हितों से जनपक्ष कारी
उत्तराखंड की  गूढ़ जानकारी
तीखे भाषण काली दाढ़ी
ये हैं आदरणीय चारू तिवारी 


चलता रहता कभी नहीं थकता,
सुबह शाम बस लिखते रहता
देश विदेश को कालें करता
संयोजन,  करते   रहता
ज्यादा मत सोचो, अभी बता दूँ ,
ये हैं मिस्टर महिपाल सिंह मेहता


प्यारी स्माइल मोटे मोटे
बातें बोले बिन सोचे
कुमाऊं-गढ़वाल मन में ले चलते
नए नए आइडिया भी जड़ते
फोरम के द्वितीय अध्याय
ये हैं अनुभव उपाध्याय 

dayal pandey/ दयाल पाण्डे:
गैरसैंण के प्रबल पक्षधर
जनहित कार्यों पर पैनी नजर
हमेशा  शब्दों  के तीर चलाते
बड़े बड़े लोग डर जाते
विरोधियों पर बरसाते हैं कहर
ये है भाई पंकज सिंह महर

dayal pandey/ दयाल पाण्डे:
सादा जीवन उच्च विचार
उत्तराखंड से है बेहद प्यार
सारे कार्यक्रमों मैं आते
तन मन धन से काम निभाते
भोले भाले प्यारे प्यारे
ज्ञान के हैं बड़े पिटारे
मन मैं रहता प्रतिद्वन्द
ये है जी हेम पन्त
 

dayal pandey/ दयाल पाण्डे:
जहाँ  कहो वहां चले आते
परहित मैं उत्तेजित हो जाते
अकेले ही सौ हो जाते
सारे काम पल मैं निपटाते
दौड़ भाग मैं समय बिताते
मैगडी स्टेट  जिनका है धाम
मोहनदा है उनका नाम

Devbhoomi,Uttarakhand:
जल कैसे भरूं जमुना गहरी,

जल कैसे भरूं जमुना गहरी,

ठाड़े भरूं राजा राम देखत हैं,

बैठी  भरूं  भीजे  चुनरी.

जल कैसे भरूं जमुना गहरी.

धीरे चलूं घर सास बुरी है,   

धमकि चलूं छ्लके गगरी.

जल कैसे भरूं जमुना गहरी.

गोदी में बालक सर पर गागर,

परवत से उतरी गोरी.

जल कैसे भरूं जमुना गहरी.

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version