Uttarakhand > Music of Uttarakhand - उत्तराखण्ड का लोक संगीत

Folk Songs Of Uttarakhand : उत्तराखण्ड के लोक गीत

(1/58) > >>

पंकज सिंह महर:
लोक गीत किसी भी सभ्यता या संस्कृति के दर्पण होते हैं, उत्तराखण्ड में भी लोक गीतों का पुरातन इतिहास रहा है। यहां पर लोक गीत मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं- १- ऋतुरैंण २- बैर (जागर)

ऋतुरैंण में विशेषतः ऋतुओं का ही वर्णन होता है, ऋतुओं के साथ-साथ प्रकृति और उससे मानव जीवन के जुड़ाव का वर्णन इसमें होता है। उत्तराखण्डी जनमानस में ऋतु एक मौसम न होकर सखा (मित्र) है और उसकी उपयोगिता के लिये इन गीतों के माध्यम से उसे धन्यवाद दिया जाता है, प्रेम प्रदर्शित किया जाता है और उसका गुणगान किया जाता है। इन गीतों में जाहिर रुप से श्रृंगार रस की प्रचुरता रहती है।

बैर गायन, उत्तराखण्डी लोक गीतो का वीर रस से सराबोर रुप है। इन गीतों में उत्तराखण्ड के वीर भड़ों, पैकों, राजाओं का गुणगान किया जाता है। जागर शैली का गायन भी इसी श्रेणी में आता है।

समय के साथ-साथ लोकगीतों में प्रणय रस के गीतों का भी आगमन हो चुका है, लेकिन उत्तराखण्डी लोक गीतों में प्रणय गीतों की कमी थी, विरह गीत ही अधिकतर सुनने को मिलते थे, क्योंकि संसाधन विहीन इस राज्य में रोजी-रोटी के लिये पलायन हमेशा से एक मजबूरी रहा है।

पंकज सिंह महर:
इस टापिक में हम उत्तराखण्ड के कुछ प्राचीन लोकगीत (दादी-नानी से सुने) प्रस्तुत करेंगे।


’उत्तराखण्ड की सुन्दरता का वर्णित गीत’

स्वर्ग उत्तराखण्ड भूमि हिमालय स्वर्ग जैसू, फूल ब्रह्मी कमला-२
स्वर्ग उत्तराखण्ड भूमि हिमालय स्वर्ग जैसू, फूल ब्रह्मी कमला-२
गंगा हिमालय कू दर्शन छः भारी, िमालय बद्री-केदार ब्रह्मी कमला-२
ये हिमालय डांडी-कांठी हिमालय देवदार ब्रहमी कमला।
गंगा-जमुना की शोभा मेरी-२
हिमालय गौमुख कू पाणी ब्रह्मी कमला।
भोला-भाला लोग रैंढ़ा, हिमाल्य यूं कैलाशू माजी ब्रह्मी कमला।
रंग-बिरंगा फूल खिल्यां छन, हिमालय बर्फीली चट्टान ब्रह्मी कमला।
बादलों की ओर बणी छः, हिमालय बर्फीली हवान ब्रहमी कमला।
सन्त मुनियों कू पावन धाम, हिमालय तपस्या की भूमि ब्रह्मी कमला।
देश-देश का भक्त लोग, हिमालय तीर्थ औंदा भूमि ब्रह्मी कमला।
भादौं की फूलोरी केदान पत्ती, हिमालय चमकीलू छः धाम ब्रह्मी कमला।
गंगा-जमुना केदारनाथ, बद्री कू धाम ब्रह्मी कमला॥

पंकज सिंह महर:
उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में गाया जाने वाला गीत, जिसमें पहाड़ की सुन्दरता का वर्णन है-


हम छौं गढ़वाली, हमारु गढ़वाल, यू छः हमारु घर-बार,
यू छः हमारी जनमभूमि, यू छः हमारु घरबार।
सिरवाणी यैंच बद्री-केदारनाथ, यरव सी निकलदी गंगा की धार,
य छः हमारी जन्म भूमि, यू छः हामरु पहाड़।
सेरा खेतूमा नाज की दाणी, चूड़ी दाथूड़ी बजली छम-छम,
हम छौं गढ़वाली, हमारु गढ़वाल, यू छः हमारु पहाड़।
यू छ हमारी जन्म भूमि, यू छू हमारु घरबार,
गांधी जी कू यू छः यू प्यारु देश, चरखा कातिक देंदा उपदेश।
यू छू हमारु श्रूंगार, यू छः हमारी जन्म भूमि, यू छः हमारी घरबार॥

पंकज सिंह महर:
यू ठण्डू पाणी मेरा पहाड़, स्वामी नी जावा परदेश,
केला कुलई छः मेरा पहाड़, स्वामी नी जावा परदेश।
देवतौं की भूमि मेरा पहाड़, स्वामी नी जावा परदेश,
हरी-भरी सारी, मेरा पहाड़, स्वामी नी जावा परदेश।
ऊँचा हिमालय मेरा पहाड़, स्वामी नी जावा परदेश,
घणा देवदारु मेरा पहाड़, स्वामी नी जावा परदेश।
हिसर, किन्गोड़, काफल, मेरा पहाड़, स्वामी नी जावा परदेश,
यू ठण्डू पाणी मेरा पहाड़, स्वामी नी जावा परदेश॥

पंकज सिंह महर:
गढ़वाल की सुन्दरता का वर्णन


मेरु गढ़वाल दीदौं, कन्य़ु भग्यान,
केला कुलई दीदौं बाब बग्वान।
डालियों का छैल दिदौं घुघुती कू छोल,
भालू हिलांस दिदौं का फूलों का झोल।
सेयुं गढ़वाल दिदा खड़े उढाल,
 धरती माकु तैं हाथ जोड़याल।
डांडी कांठयूं ऎगी सूरज भगवान,
औरु की चारु दीदा तू भी इन्सान।
गाड़ गढ़नीयों बीच गाड़ी खमणोट,
पुराडयों का बीच दीदा, दूड़यों कू छमणाट।
धणा गौं कू दीदा देन्टुलू प्रदान,
औरु की चारु दीदा, तू भी इन्सान।
घणा गैं कू दीदा सेन्टूलू प्रदान,
बेटियों का रुप्या खान्दा तब देंदा दान॥

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version