Author Topic: Dr Lalit Mohan Pant, World's Fastest Surgeon from Khantoli, Uttarakhand डॉ ललित  (Read 26908 times)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
8 hrs · Indore ·

क्या इन नारों को दिमागों तक पहुँचाने के लिये
जुबाँ और नज़रों की राह मिल पायेगी …. ???

अबकी बार ….
एन एस वी यार …

होगा विकास में हम सबका हाथ
पर्यावरण से संतुलन के साथ … (१)

दुनिया में अव्वल होगा यह मुल्क
अपनाएँ सब साधन हैं निःशुल्क . (२)

पुरुषों की है जिम्मेदारी
माँ ,पत्नी और बिटिया प्यारी … (३)

एन एस वी बिल्कुल आसान
कर भरोसा , मन में ठान … (४)

क्यों थोड़ा भी दुःख पायें हम
कुछ तो फर्ज निभायें हम
जब जागे हो तभी सवेरा
एन एस वी अपनायें हम। … (5)

कंडोम कॉपर टी खाने की गोली
साथ निभाती हैं हमजोली … (६)

- डॉ. ललित मोहन पन्त

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
क्या इन नारों को दिमागों तक पहुँचाने के लिये जुबाँ और नज़रों की राह मिल पायेगी …. ???
June 10, 2014 at 11:56pm

अबकी बार   ….  एन एस वी  यार   …

 

 

होगा  विकास में हम सबका हाथ पर्यावरण से संतुलन के साथ  … (१)

 

 

दुनिया में अव्वल होगा यह मुल्क अपनाएँ सब साधन हैं निःशुल्क . (२)

 

 

पुरुषों की है जिम्मेदारी माँ ,पत्नी और बिटिया प्यारी  … (३)

 

 

एन एस वी बिल्कुल आसान कर भरोसा , मन में ठान  …    (४)

 

 

क्यों थोड़ा भी दुःख पायें हम कुछ तो फर्ज निभायें हमजब जागे हो तभी सवेरा एन एस वी अपनायें हम। … (5)

 

 

कंडोम कॉपर टी खाने की गोली साथ निभाती हैं हमजोली  … (६)

 

 

- डॉ. ललित मोहन पन्त



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Lalit Mohan Pant

8 hours ago

CERTIFICATE COURSE -Lap TT at CRSSRC Malharganj Indore
Presenting Certificate of successful completion of course to trainees (1st to 12th July)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
आपने बेहतरीन नेता चुना
आपने बेहतरीन सरकार चुनी
पर क्या आपने छोटा परिवार चुना ?
नहीं !!!
आपने बेहतरीन बीज चुना
आपने बेहतरीन खेत-खाद चुना
पर क्या आपने पानी का स्त्रोत चुना ?
नहीं !!!

सबकी बेहतरी के लिये
सबसे बेहतर चुनाव
छोटा परिवार हो हर शहर हर गाँव …

अबकी बार NSV यार …

- डॉ ललित मोहन पन्त

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Lalit Mohan Pant
Yesterday at 12:40am ·
ग़ज़ल

रदीफ़- रही

 काफ़िया -चलती , ढलती

अर्कान -२१२२,२१२२,२१२२,२१२

 

 

दायरों में ही सिमट कर जिंदगी ढलती रही

तुम फलक थे मैं जमीं औ कश्मकश चलती रही।

 

 

मायने थे रौशनी के रात भर उनके लिये

लौ दिये की थरथराती ताक में जलती रही।

 

 

दे रहा दाता मुझे खुशियाँ हमेशा बेशुमार

फिर कमी किस बात की जाने हमें खलती रही।

 

 

ज़िद ज़माने को दिखाने की रही थी बेवजह

जानि - पहिचानी मुसीबत कोख में पलती रही।

 

 

हौसला रखकर फ़तह का जंग हम लड़ते रहे

जिंदगी भी हर कदम पर मौत सी टलती रही।

 

 

आज भी तेरे न आने का मुझे अफ़सोस है

रात भर जलती शमाँ जब बर्फ सी गलती रही।

 

 

-ललित मोहन पन्त

1. 38 रात

3 . 9 . 2014

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Lalit Mohan Pant
September 1 near Indore
Surgeons (general and gynae& obst) employed in state health services who are interested in 12 days Lap TT Certificate course at CRSSRC at Indore are requested to contact to me for their registration for scheduling of their training .
Those who have already applied for this training are also requested to contact me so that their applications can be considered earlier .
Dr Lalit Mohan Pant
MBBS, MS (Gen Surgery )FAIS ,FMAS
State trainer

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Lalit Mohan Pant
August 30

बहुत दिनों से
मेरी सोच रोज
मेरे खूँटे से रस्सी तुड़ा कर
भाग रही थी
ये तो अच्छा हुआ
हर बार
मेरी आवारगी
उनींदी सी जाग रही थी ….
……
…………

-ललित मोहन पन्त

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Lalit Mohan Pant
August 27 near Indore · Edited
खतरे जिन्दगी के आसपास मंडराते रहते हैं … भरोसा तो करना ही पड़ता है, लेकिन धोखे भी होते ही हैं शनिवार को जब मैंने एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना काम प्रारंभ करने से पहले ओ. टी.में गाउन पहना ,लगा दोनों नंगे हाथों में किसी ने तेज़ाब डाल दिया हो …. लगा जैसे दोनों बाहों में भीतर की तरफ कांटे ही कांटे लगे हों … समझ नहीं आया तो उसे तुरंत उतारा … दूसरा गाउन लिया उसके साथ भी कुछ वैसा ही अनुभव हुआ पर तब तक वह अनुभव सह्य हो चुका था … सोचा ७-८ ही केसेस हैं उन्हें कर लूँ …किये और गाउन उतार कर साबुन से बाहों को धोया तो कुछ राहत मिली … वैसा ही अनुभव सहयोगियों का था … खुजली अभी तक चल रही है …. कौंच की फली का नाम सुना है आपने ????

 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22