आजाद हिंद फौज के सिपाही का निधन
बागेश्वर: आजाद हिंद फौज के सिपाही जैंत सिंह दफौटी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 101 साल थी। उनका सरयू गोमती तट पर अंतिम संस्कार किया गया। मूल रूप से नौगांव (दफौट) निवासी जैंत सिंह दफौटी जिले के बिलौना गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार सायं उनका देहांत हो गया। परिजनों के मुताबिक उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई में योगदान दिया था। इस दौरान वह कई बार जेल भी गए। उनके निधन पर डीएम डा.वी षणमुगम, एसडीएम फिंचाराम चौहान व तीरथपाल सिंह सहित विधायक चंदन दास व ललित फस्र्वाण, प्रमुख राजेंद्र टंगडि़या, जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, पूर्व अध्यक्ष दीपा आर्या, पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, प्रधान धना देवी, जिपं सदस्य भूपेंद्र सुयाल, रणजीत बोरा आदि ने शोक व्यक्त किया है।
(dainik jagran)