Uttarakhand > Personalities of Uttarakhand - उत्तराखण्ड की महान/प्रसिद्ध विभूतियां

FREEDOM FIGHTER OF UTTARAKHAND - उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानी

<< < (26/26)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी जगदीश शरण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगदीश शरण पांडे का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज में शामिल होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। जगदीश शरण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

शवयात्रा में आए गणमान्य लोग
वृहस्पतिवार को विश्वनाथ घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. इकबाल अहमद, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक आरएस ह्यांकी आदि अधिकारियों ने दिवंगत पांडे के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने भी सलामी दी।

शवयात्रा में संसदीय सचिव मनोज तिवारी, सांसद अजय टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक
स्वतंत्रता सेनानी पांडे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार देर सायं उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को� विश्वनाथ घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्रों ने दी। पांडे अपने पीछे पत्नी कलावती देवी, छह पुत्र� और एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
लौह पुरुष संग लड़ने वाले चंद्र सिंह का निधन - Dehradun

लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल के साथ स्वतंत्रता संग्राम की लौ फूंकने वाले चंद्र सिंह नेगी का 105 साल की आयु में स्वर्गवास हो गया।

स्व. नेगी ने आजादी की लड़ाई के दौरान गुलबर्गा और कराची की जेलों में यातना भरी रातें काटी थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रविवार देर रात ढाई बजे करीब चंद्र सिंह नेगी ने अपने धर्मपुर स्थित आवास नेगी भवन में अंतिम सांस ली। स्व. नेगी के पुत्र ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की दर्जनभर जेलों में बंद रहे हैं। शुरुआत से ही वे सरदार बल्लभ भाई पटेल के साथ रहे।

गुलबर्गा समेत दो-तीन जेलों में चंद्र सिंह नेगी के बंदी रहने का रिकार्ड मिला है। गुलबर्गा में वह छह महीने बंद रहे थे। ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके पिता अक्सर बताते थे कि ब्रिटिश हुकूमत उन्हें पकड़वाकर जंगलों में फिंकवा देती थी। वहां से वे फिर वापस आ जाते थे।

भारत छोड़ो समेत अन्य आजादी के आंदोलनों में चंद्र सिंह नेगी आगे-आगे रहे हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नेगी के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा काऊ, एसडीएम रामजी शरण शर्मा आदि उनके आवास पर पहुंचे। (amar ujala)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:


Freedom Fighter

Name :  Vaidh vishnu duttg
Birth Place kankhal,haridwar
Kankhal dakghar ko funka
Freedom Fighting Struggle  1942 me jail bhi gaye 6 months ke liye
 

Navigation

[0] Message Index

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version