हमेशा याद रहेगा धौनी का योगदान अल्मोड़ा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिदूत राम सिंह धौनी को 80वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। जिला पंचायत परिसर में स्थित स्व. धौनी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आजादी के आंदोलन में स्व.धौनी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। सालम समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष मोहन राम आर्या ने कहा कि निर्माणाधीन राम सिंह धौनी वाचनालय भवन का कार्य हर हाल में पूरा कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, समिति के वरिष्ठ सदस्य विपिन चंद्र जोशी, गोविंद बल्लभ बहुगुणा ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मनोज सनवाल, संचालन समिति अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। पीआर शिल्पकार, गोविंद लाल वर्मा आदि थे। इधर, स्व. राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. धौनी को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। स्व. धौनी की पुत्री हरिप्रिया नेगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सिकुड़ा तिराहे पर स्व. धौनी की प्रतिमा लगाने पर जोर दिया गया। समारोह में ट्रस्ट संरक्षक आनंद सिंह ऐरी, उपाध्यक्ष प्रेम राम शिल्पकार, कोषाध्यक्ष भगवती परिहार, सचिव भूपेंद्र नेगी, हीरा बिष्ट, नीरज नयाल, मोहन मेहता, करम मेहरा, शेर सिंह पिलख्वाल, उमा देवड़ी ने विचार रखे। ड् पुण्य तिथि पर क्रांतिदूत राम सिंह धौनी को दी श्रद्धांजलि द् (Source : Amar Ujala)