प्रकाश सिंह बिष्ट को इंडियन लीडरशिप अवार्ड
अल्मोड़ा। वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ग्लोबल एचीवर फाउंडेशन ने अल्मोड़ा बांसगली निवासी व्यापारी प्रकाश सिंह बिष्ट को इंडियन लीडरशिप अवार्ड फार बिजनेस डेवलपमेंट प्रदान किया है। फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करता है।
गत दिनों दिल्ली में रफी मार्ग कांस्टीट्यूशन क्लब में हुए राष्ट्रीय सेमीनार में फाउंडेशन के अध्यक्ष पूर्व सीबीआई निदेशक सरदार जोगेन्दर सिंह, राजदूत डा. बीबी सोनी, पद्श्री जसपाल राणा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव अनीस दुर्रानी ने प्रकाश बिष्ट को प्रमाण पत्र और ट्राफी प्रदान की। प्रकाश बिष्ट की यहां चौघानपाटा में अक्षय ऊर्जा की दुकान है। प्रकाश बिष्ट को पुरस्कार मिलने पर परवेज सिद्दीकी, अवनी अवस्थी, डा. एके विश्वास, ललित जोशी, भारत पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हर्ष बिष्ट आदि ने प्रसन्नता जताई है