Uttarakhand > Personalities of Uttarakhand - उत्तराखण्ड की महान/प्रसिद्ध विभूतियां

Source of Inspiration / Role Model for Others-समाज के लिए प्रेरणास्रोत

(1/3) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
 
Dosto,
 
There are many people in socieity whose works becomes examplary for others and they become a source of Inspiration and Role Model for society.
 
We will sharing information about such people here who are really source of inspiration.
 
M S Mehta
 
  एकलव्य तराशने में जुटा द्रोण     Jul 14, 09:07 pm   बताएं   
* Twitter
* Delicious
* Facebook         रघुभाई जड़धारी, चम्बा
मंजिल पता थी और रास्ता भी, फिर कारवां की क्या जरूरत? एक बार एकला चलो की राह पकड़ी तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। टिहरी के इस शिक्षक को देखकर स्वत: ही मन गुरु की गरिमा के सामने नतमस्तक हो जाता है। वे ऐसे द्रोणाचार्य हैं जो जीवनभर 'एकलव्य' को तराशने में जुटे रहे। इसीलिए धूम सिंह नेगी इलाके में 'गुरुजी' के नाम से जाने जाते हैं। 49 साल पहले सरकारी स्कूल से त्यागपत्र देकर ग्रामीण अंचलों में ज्ञान की अलख जगाने का जो संकल्प उन्होंने लिया उसे आज तक निभा रहे हैं। इस दौरान गुरुजी ने एक-दो नहीं, बल्कि पूरे छह स्कूल खोले। इनमें से पांच स्कूल सरकारी हो चुके हैं। जीवन की संध्या में बिना किसी पुरस्कार और प्रचार की चाह के गुरुजी पूरी तन्मयता के साथ ज्ञान की चांदनी छिटका रहे हैं।
टिहरी जिले में हेंवलघाटी के पिपलेथ कठ्या गांव के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे धूम सिंह नेगी को बचपन से ही यह बात कचोटती थी कि उनके इलाके में स्कूल नहीं थे। स्नातक करने के बाद 1962 वे एक सरकारी स्कूल में अध्यापक हो गए। तब ग्रामीणों ने उनसे गुजारिश की कि वे एकमात्र उच्च शिक्षित हैं और वे भी नौकरी के फेर में बाहर रहेंगे तो गांव के बच्चों का क्या होगा। बस! इसी गुजारिश पर उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। वापस गांव पहुंचकर जाजल में प्राइवेट जूनियर तक विद्यालय खोल गरीब बच्चों को शिक्षा देने लगे। स्कूल को सरकारी मान्यता मिलने पर उन्हें यही बतौर शिक्षक कार्य करने का आमंत्रण दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पूरा हो गया है। आज यह स्कूल राजकीय इंटर कालेज बन चुका है। इसके बाद उन्होंने पिपलेथ, चौंपा, क ठ्या, आदि कई जगहों पर प्राथमिक विद्यालय खुलवाये जो आज सरकारी विद्यालय के रूप में कार्य कर रहे है। स्कूली बच्चों के लिए उन्होंने हस्तलिखित इन्द्रधनुष नाम की मासिक पत्रिका भी निकाली थी।
73 साल की उम्र में धूम सिंह नेगी पूरी तरह सक्रिय हैं। अब नजदीकी सरकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षकों के साथ बैठकें करते है तथा बच्चों का आंकलन कर उन्हें उपयोगी जानकारी देते है। वह कहते हैं कि शिक्षण कार्य में सुधार की आवश्यकता है केवल निशुल्क शिक्षा देने से बदलाव नही आ सकता।
(Source Dainik Jagran)
 
 

Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा:


We salute such people who dedicate their lives for well fare of others. People like Dhoom Singh Negi are hardly in such today’s life. We should learn from him .

I recall two lines of film song “Apne Liye Jiye to kya Jiye”. 


Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा:


We salute such people who dedicate their lives for well fare of others. People like Dhoom Singh Negi are hardly in such today’s life. We should learn from him .

I recall two lines of film song “Apne Liye Jiye to kya Jiye”. 


विनोद सिंह गढ़िया:
प्रधान और शिक्षक ने नामिक को दिया भगवान

नाचनी (पिथौरागढ़)। मजबूरियां मनुष्य को केवल पीछे ही नहीं धकेलतीं बल्कि आगे बढ़ने का हौसला भी देती हैं, चुनाव आपका है। 1980 में सीमांत जिले के नामिक के जागरूक ग्राम प्रधान और एक शिक्षक ने जो सपना देखा था वह न केवल पूरा हुआ बल्कि औरों के लिए भी मिसाल बन गया। सड़क से 28 किमी की दूरी पर स्थित नामिक के प्राथमिक स्कूल में कोई भी शिक्षक नहीं जाना चाहता था। प्रधान और शिक्षक ने गांव के ही एक बालक के गुणों को पहचानते हुए उसे प्रारंभिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा दिलाई और फिर बीटीसी की ट्रेनिंग करा शिक्षक बना डाला।
नामिक ग्लेशियर से 14 किमी नीचे प्रकृति की सुरम्य वादियों, लेकिन बेहद कठिन जीवन जी रहे 112 परिवारों वाले नामिक गांव में छह माह ही आवाजाही होती है। अक्तूबर से मार्च तक गांव बर्फ से ढका रहता है। रास्ते भी बंद हो जाते हैं। नामिक में सरकार ने वर्ष 1961-62 में प्राथमिक पाठशाला तो खोल दी लेकिन तमाम प्रोत्साहन देने के बाद भी वहां कोई शिक्षक अधिक समय नहीं टिकता था। 1965 से 98 तक गांव प्रधान रहे बाला सिंह कन्यारी और तत्कालीन शिक्षक हीरा सिंह मेहता ने
गांव के ही किसी बालक को बेहतर शिक्षा देकर शिक्षक बनाने का फैसला किया। 1981 में प्राथमिक पाठशाला में गांव के गरीब किसान मान सिंह जिमियाल के पुत्र भगवान सिंह जिमियाल ने दाखिला लिया। होनहार भगवान ने ग्राम प्रधान और शिक्षक की मदद से 1986 में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण की। इन्हीं की मदद से मुनस्यारी के आश्रम विद्यालय में भगवान को दाखिला मिला। 1992 में मुनस्यारी जीआईसी से हाईस्कूल और 94 में इंटर पास किया। ग्राम प्रधान बाला सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने युवा हो चुके भगवान को बीटीसी कराई। उसी की इच्छा पर विभाग ने 29 सितंबर 1997 को प्राथमिक पाठशाला नामिक में बतौर सहायक अध्यापक नियुक्ति दे दी। 2008 में विभाग ने नामिक प्राथमिक पाठशाला को जूनियर हाईस्कूल का दर्जा दे भगवान जिमियाल का जूनियर हाईस्कूल में प्रमोशन कर दिया। कालापानी माने जाने वाले नामिक में आज भी कोई शिक्षक नहीं जाना चाहता। भगवान वहीं पढ़ाते हुए बाकी कार्यकाल पूरा करना चाहता है।

मेहता और कन्यारी की याद से आंखें भर आती हैं: बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने वाले भगवान जिमियाल की मेहनत का ही इसे फल कहेंगे कि जिस नामिक में 1997 से पहले मात्र 7 बालिकाएं जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा ले पाईं थीं, आज उसी नामिक की पांच युवतियां परास्नातक हैं। गांव की 37 बालिकाएं, 32 बालिकाएं, 7 बालक जूनियर स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। बालिका शिक्षा पर बेहतर काम के लिए 2004 में भगवान, खंड शिक्षाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। तत्कालीन प्रधान कन्यारी और शिक्षक मेहता की याद दिलाने पर आज भी भगवान के आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।

साभार : अमर उजाला

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
प्रदीप की पहल [/t][/t][/t] [/t][/t] [/t][/t][/t]प्राकूत्तिक संपदा के धनी पहाड़ों को
संरक्षण की जरूरत होती है। खासतौर पर तब जब उसे सहजने वालों से अधिक नुकसान पहुंचाने वाले की तादाद बढ़ती जा रही है। ग्राम पंचायत बेरीनाग के प्रदीप महरा प्रकूति और पर्यावरण को सहेजने वालों में से एक हैं। [/t][/t] प्रदीप युवक मंगल दल और क्षेत्रीय युवक समिति के अध्यक्ष के रूप में पिछले आठ साल से पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। प्रदीप ने विकास खण्ड बेरीनाग के ग्राम पंचायतों में बंजर भूमि पर १२ हजार पौधों का रोपण किया गया है। इन पेड़ों का संरक्षण भी वे खुद कर रहे हैं। लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए वे वर्ष भर स्कूली बच्चों और युवाओं के माध्यम से रैली, पॉलीथिन उन्मूलन अभियान, गोष्ठी आदि करते रहते हैं।
इसके साथ ही प्रदीप समाज सेवा के कार्य से भी जुड़े हैं। इन्होंने ५० विधवा महिलाओं, १० विकलांगों एवं ५० वृद्धों को पेंशन स्वीकूत करवायी है। अल्प बचत के लिए ग्रामीणें को
प्रेरित कर ५ लाख २५ हजार रुपया पोस्ट ऑफिस में जमा करवाया। परिवार नियोजन के लिए सौ
महिलाओं को प्रेरित किया। विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बेलडाआगर में श्रमदान से ५०० मीटर सम्पर्क मार्ग का निर्माण प्रदीप की कोशिश से हो सका। तम्बाकू निषेध दिवस पर ६० युवाओं से नशा न करने का संकल्प पत्र भरवा कर उन्हें नशा मुक्त करवाने में सहायक बने।
सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत ११ ग्राम पंचायतों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले २०० परिवारों को शौचालय दिलवाने में सहयोग प्रदान किया। विकास खण्ड में १०७ स्वयं सहायता समूह गठित किये। मुस्कान सामाजिक उत्थान समिति पिथौरागढ़ के साथ मिलकर पिछले तीन वर्षों से ७९ अनाथ बच्चों को गोद लेकर उन्हें शिक्षित करने में सहयोग कर रहे हैं। पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुये प्रदीप ग्रामीणों को वर्षा पेयजल संरक्षण के बारे में जागरुक कर रहे हैं।
श्री देव सुमन की पुण्य तिथि पर विकास खण्ड के सभी युवक और महिला मंगल दलों के साथ लेकर प्रदीप ने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया। इसके जरिये २००० हजार पेड़ लगाये गये। प्रदीप समय-समय पर युवाओं के साथ मिलकर गांवों में सफाई अभियान, जल संरक्षण, पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं के साथ गोष्ठी, रैली, साफ-सफाई अभियान, पॉलीथिन नष्ट, नौलों की सफाई का कार्यक्रम किया। प्रदीप अपने संकल्प और मेहनत के बूते स्थानीय युवाओं के लिये मिसाल बन गये हैं। 
 
www.thesundaypost.in[/td][/tr][/table][/td][/tr][/table][/td][/tr][/table][/td][/tr][/table]

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version