Uttarakhand > Personalities of Uttarakhand - उत्तराखण्ड की महान/प्रसिद्ध विभूतियां

उत्तराखण्ड के क्रांतिवीर-स्व० श्री विपिन चन्द्र त्रिपाठी/ Vipin Chandra Tripathi

<< < (6/8) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

विपिन दा .. को उनके पुण्य तिथि पर मेरापहाड़ कम्युनिटी की श्रधांजलि!

उत्तराखंड के इस अमर सपूत को कभी बुलाया नहीं जा सकता! आज अगर विपिन दा जिन्दा होते, उत्तराखंड का राजधानी का मुद्दा इस तरह राजनीतिक गलियारों में नहीं उलझा होता !

उनकी असामयिक निधन ... बहुत बड़ा आघात है.....

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
विपिनदा के सिद्धांतों से मिटेगा भ्रष्टाचार: ऐरी द्वाराहाट: जननायक स्व.विपिन त्रिपाठी की आठवीं पुण्यतिथि यहां शीतलापुष्कर मैदान सहित समूचे क्षेत्र में समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए स्व.विपिन त्रिपाठी के सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना होगा।
शीतलापुष्कर मैदान में समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि एवं उक्रांद के शीर्ष नेता पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने किया। बाद में सैकड़ों लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच स्व.त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर विकास की अवधारणा और यथार्थ विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड के क्रमबद्ध विकास के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ, जो आवाज 60 व 70 के दशक में स्व.विपिन त्रिपाठी ने उठाई, उसकी प्रासंगिकता आज के परिप्रेक्ष्य में बढ़ गई है। उत्तराखंड लोक वाहिनी के केन्द्रीय अध्यक्ष डा.शमशेर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, द्वाराहाट के विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी, उदय किरौला, दिनेश तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज ही स्व.त्रिपाठी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि चिपको, वन अधिनियम, शराब विरोधी व राज्य आंदोलन सहित दर्जनों आंदोलनों के अगुवा रहे स्व.त्रिपाठी ने उत्तराखंड को जो दशा व दिशा दी, उसी के अनुरूप चलकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण व राज्य का विकास हो सकता है। गोष्ठी को पुष्कर पाल सिंह, हेम रावत, केपीएस अधिकारी, सुभाष पांडे सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी व संचालन जगदीश बुधानी व अनिल चौधरी ने किया।
इस अवसर पर ललित करगेती, रणजीत सिंह राणा, पान सिंह रावत, गजेन्द्र नेगी, श्याम सिंह डोभाल, गिरीश साह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उधर एमडी तिवारी हाईस्कूल, सुभाष माडर्न हाईस्कूल सहित अन्य स्थानों पर स्व.त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुए। एमडी तिवारी हाईस्कूल में अध्यक्ष दीवान सिंह रौतेला, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट व सुभाष माडर्न हाईस्कूल में व्यवस्थापक मनोज अधिकारी, पूरन पांडे आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संस्थान में देर तक कार्यक्रम
द्वाराहाट: विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्यागिकी संस्थान द्वाराहाट में भी पुण्य तिथि समारोह देर रात तक चला। कार्यक्रम में हल्द्वानी की शैलनट संस्था के कलाकारों द्वारा कई नाट्य प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। वहीं संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा भी अन्य कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं।



http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_8134900.html

   

हेम पन्त:
30 अगस्त 2011  को बिपिन दा की दसवीं पुण्यतिथि पर द्वाराहाट में आयोजित श्रद्धांजली सभा की कुछ फोटो ..

हेम पन्त:
Bipin Da worked for betterment of Dwarahat and its people... Bipin da is still alive in the hearts of People of Dwarahat...

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
उत्तराखंड राज्य आन्दोनन के क्रांतिवीर विपिन चन्द्र त्रिपाठी जी को श्रधांजलि! आज उत्तराखंड में राज करने वाले नेता इस महान क्रांतिकारी नेता के सपनो का उत्तराखंड बनाने में नाकाम साबित हुए है!  समय नवयुवको जा जागना अब जरुरी है और बिपिन दा के सपनो सपनो को साकार करना है! जय भारत, जय उत्तराखंड! जय हिंद!

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version