Author Topic: Hemkund Sahib - सिक्खों की आस्था का केन्द्र हेमकुण्ड साहिब  (Read 36936 times)

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0
कहा जाता है कि जहां आज गुरूद्वारा बना है वहां कभी एक बागान था जिसमें तीर्थ यात्रियों के ठहरने की एक छोटी जगह थी। एक तीर्थ यात्री गुरू गोविंद सिंह लिखित कुछ ग्रंथ ले आये और इसे सहेज कर रखने के लिये गुरूद्वारा का निर्माण हुआ। वे अब भी गुरूद्वारा में संरक्षित हैं।

     

वर्ष 1937 में हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा होने पर ही इस धार्मिक स्थान पर पैदल यात्रा कर रहे भक्तों को भोजन एवं आवास मुहैया कराने के लिये एक गुरूद्वारा समिति की स्थापना हुई। हेमकुंड साहिब के रास्ते कई गुरूद्वारों का निर्माण हुआ तथा यह गुरूद्वारा हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बाद तीसरा है।

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की तपस्थली श्री हेमकुण्ड साहिब हिमाच्छादित सात पर्वत चोटियों के बीच 4329 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मान्यता है कि गुरुजी को खालसा ग्रंथ लिखने की प्रेरणा यहीं मिली। इसका उल्लेख गुरुजी के विचित्र नाटक में भी वर्णित है-
      अब मैं अपनी कथा बखानों, तप साधत जिहि, विधि इह आनों, हेमकुंड परबत है जहां, सप्त श्रृंग शोभित है तहां।

गुरु गोविंदसिंह जी कि तपस्थली हेमकुण्ड साहिब गुरुद्वारा व पवित्र सरोवर में एक बार दर्शन एवं स्नान करने से पुण्य लाभ व स्वर्गीय आनंद की प्राप्ति होती है। इसके लिए प्रतिवर्ष लाखों श्रद्घालु यहां दर्शन एवं पवित्र सरोवर में स्नान को पहुंचते हैं। सर्वप्रथम हेमकुण्ड को ढूढ़ने का श्रेय हवलदार सोहन सिंह को जाता है। एक किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हेमकुंड सरोवर सात बर्फीली पहाडि़यों से घिरा मनमोहक स्थल है। शीतकाल में यह सरोवर बर्फ के मैदान में परिवर्तित हो जाता है। श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट प्रतिवर्ष पहली जून को खुलते हैं और अक्तूबर प्रथम सप्ताह में बंद हो जाते हैं।
कैसे पहुंचें
अलकनंदा और लक्ष्मण गंगा नदियों के संगम स्थल पर स्थित गोविंदघाट श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव है। हरिद्वार से गोविंदघाट तक सीधी बस सेवा है। जबकि दिल्ली से देहरादून तक के लिए सीधी हवाई, बस व रेल सेवा है।

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0

हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 4,326
  • Karma: +44/-1

Sunder Singh Negi/कुमाऊंनी

  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 572
  • Karma: +5/-0
bahut achi jankari hai ye hemkund sahib ki logo ke liye.

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0
हेमकुंड के रास्ते का मुख्य पड़ाव घांघरिया


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0


 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22