Tourism in Uttarakhand > Tourism Places Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित जानकारी

Details Of Tourist Places - उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का विवरण

(1/23) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

Dosto,

We will provide you here a very good details about various famous tourist destination of Uttarakhand.

M S Mehta

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

GOPESHWAR

गोपेश्वर का प्राचीन शहर, कत्यूरी राजाओं की वास्तुकला-कौशल के सर्वोत्तम उदाहरण गोपीनाथ मन्दिर की विशालता के लिये प्रसिद्ध है। यह वैष्णवों एवं शैवों का एक पवित्र धार्मिक मिलन स्थान भी है, क्योंकि इस पवित्र मन्दिर में दोनों देवताओं की पूजा होती है। पर इससे भी अधिक गोपेश्वर वह स्थान है, जहां गढ़वाल के लोगों ने विश्व-प्रसिद्ध चिपको आन्दोलन के दौरान अद्भुत प्रयासों द्वारा अपने परम्परागत अधिकारों एवं हिमालय के पर्यावरण एवं वातावरण की सुरक्षा के लिये अपनी आवाज को बुलंद किया।

सरकारी ठहरने की व्यवस्था (वन, पीडब्ल्यूडी, आदि)

नाम : पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस
पता : गोपेश्वर
सम्पर्क व्यक्ति : चौकीदार
स्थापना : वर्ष 1971 में पीडब्ल्यूडी द्वारा
बुकिंग करवाने का तरीका : जिला मजिस्ट्रेट, गोपेश्वर की अनुमति से।
बुकिंग के लिये अधिकृत : जिला मजिस्ट्रेट
कमरे : 3 सुइट्स
 
टैरिफ : कार्यालय के कार्य हेतु राज्य सरकार के कर्मियों के लिये 10 रूपये
कार्यालय के कार्य हेतु राज्य सरकार के केंद्रीय कर्मियों के लिये 40 रूपये
व्यक्तिगत उपयोग हेतु सरकारी कर्मचारियों तथा निजी व्यक्तिगत के लिये 120 रूपये।
 
सुविधाएं : बाथरूम सहित, पार्किंग, गर्म व ठंडा पानी
भुगतान की विधि : नकद
 
नाम : गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड, गोपेश्वर
दूरभाष : 01372-252468
सम्पर्क व्यक्ति : मुख्य प्रबंधक
दिशा : बस स्टेण्ड के बगल में
स्थापना : वर्ष 1982 में श्री वी पी कंडोमी द्वारा
बुकिंग का तरीका : लॉग ऑन करें- www.gmvnl.com/newgmvn/touristbunglows/ या ऋषिकेश में जीएमवीएन यात्रा कार्यालय से सम्पर्क करें।
 
बुकिंग के लिये अधिकृत : उप-प्रबंधक, पर्यटन, जीएमवीएन, यात्रा कार्यालय, हरिद्वार बाई पास रोड, ऋषिकेश। मोबाइल-09412075047
चेक-इन : किसी भी समय
चेक-आउट : 12 बजे दोपहर
 
उपलब्ध कमरे : प्रकार: डबल बेड
संख्या: 8
टैरिफ (ऑफ सीजन में किराया): रूपये 450
टैरिफ (सीजन में किराया): रूपये 700
 
सुविधाएं : बाथरूम सहित, पार्किंग, गर्म/ठंडा पानी, कमरे में टीवी
भुगतान की विधि : नकद
 







 

   

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

GAUCHAR

बद्रीनाथ के मार्ग पर स्थित एक छोटा शहर गौचर, अपने ऐतिहासिक व्यापार मेला के लिये प्रसिद्ध है। यह उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के सर्वाधिक बड़े समतल भूमिखण्डों में से एक पर अवस्थित है। यह एक लाभदायक भौगोलिक स्थिति है जिसने प्राचीन समय में इसका मान बढ़ाया है और भविष्य में भी विकास में मदद मिलेगी। यहां बन रहा हवाई पट्टी गौचर को विकास की ओर अग्रसर करेगा जो अपने आप में एक पर्यटकों के लिये अलौकिक आकर्षण है। अगर सब कुछ गौचर के मास्टर प्लान 2021 के अनुसार हो तो शहर का भविष्य वास्तव में उज्ज्वल है।

पूलिस स्टेशन

EMERGENCY

नाम : पुलिस चौकी
पता : गौचर
दूरभाष : 01363-240622
सम्पर्क व्यक्ति : सब इंस्पेक्टर
दिशा : मेन रोड पर
स्थापना : सरकार द्वारा
समय : 24 घंटे
हेल्पलाइन नम्बर (अगर कोई हों) : 01363-240622


स्थानीय आकर्षण (पार्क, बगीचा, आदि)

नाम : शिवालय पार्क
पता : पनाई, गौचर
सम्पर्क व्यक्ति : राजीव चौहान, कनिष्ठ अभियंता (नगर पंचायत)
दिशा : शिव मंदिर के नजदीक
स्थापना : वर्ष 2007 में नगर पंचायत द्वारा
लोकप्रियता का कारण : पार्क का शिव मंदिर से समीपता तथा नीचे खेतों का सुंदर दृश्य।
पारम्परिक/
ऐतिहासिक महत्त्व : हाल ही में नगर पंचायत द्वारा 
 

 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
जोशीमठ

जोशीमठ ही वह जगह है जहां 8वीं सदी में धर्मसुधारक आदि शंकराचार्य को ज्ञान प्राप्त हुआ और बद्रीनाथ मंदिर तथा देश के विभिन्न कोनों में तीन और मठों की स्थापना से पहले यहीं उन्होंने प्रथम मठ की स्थापना की। जाड़े के समय इस शहर में बद्रीनाथ की गद्दी विराजित होती है जहां नरसिंह के सुंदर एवं पुराने मंदिर में इसकी पूजा की जाती है। बद्रीनाथ, औली तथा नीति घाटी के सान्निध्य के कारण जोशीमठ एक महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन गया है तथा अध्यात्म एवं साहसिकता का इसका मिश्रण यात्रियों के लिए वर्षभर उत्तेजना स्थल बना रहता है।

पूलिस स्टेशन/ अग्नि शामक

नाम : कोतवाली
पता : जोशीमठ
दूरभाष : 01389-222103
सम्पर्क व्यक्ति : थानाध्यक्ष
स्थापित : वर्ष 1972 में सरकार द्वारा
दिशा : पुलिस थाना अंग्रेजों के समय का, कोतवाली वर्ष 1991 में स्थापित
समय : 24 घंटे
हेल्पलाइन नंबर  : 09411112858

विशेष मंतव्य : कोतवाली के अधीन पांच चौकियां जोशीमठ, हेलांग, पांडुकेश्वर, सुसाईलोटा एवं गोविंद घाट हैं, जो वर्ष में 12 महीने कार्यरत रहते हैं। कोतवाली का प्रारंभिक कार्य बद्रीनाथ के सहयोग से जोशीमठ के प्रवेश प्रणाली की व्यवस्था करना, मौसम में यात्रियों की सहायता करना तथा दुर्घटना एवं आपदाओं में बचाव कार्य करना है।
क्लिनिक /डॉक्टर

 नाम  : डॉ डी एस परमार, बीएससी, बीएएमएस
पता  : अपर बाजार, बद्रीनाथ रोड, जोशीमठ
दूरभाष  : 01389-222685 
सेवारत  : 2004
विशिष्टता  : फिजिशियन
समय  : प्रातः 9 बजे से शांय 8 बजे
उपलब्ध सुविधाएं : फिजिशयन तथा केमिस्ट
 


 

 
       नाम : अग्निशामक/आपात सेवा
पता : जोशीमठ
दूरभाष : 01389-222103
 
सम्पर्क व्यक्ति : थानाध्यक्ष
 
स्थापित : वर्ष 1977 में सरकार द्वारा
समय : 24 घंटे
हेल्पलाइन नंबर  : नहीं
विशेष : अग्निशामक स्टेशन में दो बड़े एवं दो छोटे टैंकर हैं।
 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
कर्णप्रयाग

पिंडर नदी के साथ अलकनंदा के संगम पर कर्णप्रयाग, अलकनंदा नदी पर तीसरा प्रयाग है। इसका नाम महाभारत के एक प्रमुख पात्र कर्ण के नाम पर है, जो अपनी बहादुरी एवं उदारता के लिये प्रसिद्घ था। यह शहर एक मनोरम स्थान है जो जाड़े में शांत तथा यात्रा मौसम के दौरान गतिविधियों से भरपूर रहता है जब यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों का पड़ाव या ठहराव यहां होता है। यहां प्राचीन एवं प्रसिद्ध उमा देवी का मंदिर है। यहां से आप नौटी गांव भी जा सकते है जहां से उत्तराखंड की सबसे पौराणिक यात्रा -- नंद राज जाट -- हर 12 वर्ष पर आरंभ होती है।

पूलिस स्टेशन

नाम : पुलिस थाना
पता : कर्णप्रयाग
दूरभाष : 01363-244203
सम्पर्क व्यक्ति : एसएचओ
स्थापना : वर्ष 1972 में सरकार द्वारा
समय : 24 घंटे
हेल्पलाइन नंबर
(अगर को हों) : नहीं
विशेष बातें : इस थाना के अधीन तीन स्थायी तथा चार अस्थायी (यात्रा सीजन के लिये) चौकी हैं। वे अग्नि विभाग भी संभालते हैं जहां एक अग्निशामक है।
 


 

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version