उत्तराखंड के चमौली जिले में हिमालय की पहाडियों में बसा है औली। औली से हिमालय की वादियों को निहारना वाकई में एक सुखद अनुभव है।
पूर्वी गढवाल में स्थित ये चरागाह करीब 10 हजार फुट की ऊंचाई पर है। यहां से आस-पास की 20 हजार फुट की ऊंचाई वाली पर्वत चोटियों को निहारना बडा खुशनुमा एहसास देता है।
यहीं से बद्रीनाथ यात्रा की शुरूआत मानी जाती है। औली के पास ही विष्णुप्र्रयाग है, जहां अलकनंदा और डौली गंगा नदी का संगम है। आप यहां से नंदादेवी, त्रिशूल, कामत, माना पर्वत, दूनागिरी, बैठाठोली और नीलकंठ चोटियों के मनभावन नजारे देख सकते हैं। यहां से 41 किलोमीटर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान घूमने भी जा सकते हैं।