Tourism in Uttarakhand > Tourism Places Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित जानकारी
Surrounding Peaks In Your Neighbourhood - उत्तराखंड के प्रसिद्ध ऊँचा नीचा डाना
एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
उत्तराखंड के प्रसिद्ध ऊँचा नीचा डाना -
दोस्तों,
उत्तराखंड के स्थानीय भाषा में ऊँची -२ चोटियों को डाना कहते है! जैसे कि इस राज्य का ९० % भाग पहाडी है और जगह जगह ऊँची -२ चोटियों कि किसी ना किसी देवी देवताओ का मंदिर है!
उत्तराखंड के हर क्षेत्र मे लगभग डाने प्रसिद्ध डाने है ! जिसकी जानकारी हम यहाँ पर देंगे ! We also expect that you would also share information about these hills which are in your surrouding and and religious importance.
Regards,
M S Mehta
एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
बनकटिया का डाना
=============
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पिंडारी की तरफ एक चोटी है जिसका आकर कुल्हाडी की तरह है! बन्काट जिस स्थानीय भाषा में लोग बन्काट (यानी कुल्हाडी) कहते है !
लोगो मे आस्था है किस डाना में कई देवी देवता भी रहते है !
एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
बुग्याल
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में हिमशिखरों की तलहटी में जहां टिंबर लाइन (यानी पेडों की पंक्तियाँ) समाप्त हो जाती हैं वहां से हरे मखमली घास के मैदान प्रारंभ होने लगते हैं। आम तौर पर ये ८ से १० हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित होते हैं। गढ़वाल हिमालय में इन मैदानों को बुग्याल कहा जाता है।
एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
औली बुग्याल।
औली से ही १५ किलोमीटर की दूरी पर एक और आकर्षक बुग्याल है क्वारी। यह भी अत्यंत दर्शनीय बुग्याल है।
एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
बेदनी बुग्याल
प्रसिद्ध बेदनी बुग्याल रुपकुंड जाने के रास्ते पर पडता है। ३,३५४ मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस बुग्याल तक पहुंचने के लिए के लिए आपको ऋषिकेश से कर्णप्रयाग, ग्वालदम, मंदोली होते हुए वाण पहुंचना होगा। वाण से घने जंगलों के बीच गुजरते हुए लगभग १० किलोमीटर की चढा़ई के बाद आप बेदनी के सौंदर्य का आंनद ले सकते हैं। इस बुग्याल के बीचों-बीच फैली झील यहां के सौंदर्य में चार चांद लगी देती है।
Navigation
[0] Message Index
[#] Next page
Go to full version