MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers

*
  • Home
  • Apna Uttarakhand
  • MeraPahad

Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?

Login with username, password and session length

  • Home
  • Help
  • Search
  • Calendar
  • Login
  • Register

जानिये अनुसूया मंदिर चमोली के बारे में।            Debate-Should Gairsain Be Permanent Capital of Uttarakhand            How to use MeraPahad Forum            Listen Pahadi Songs Online           

  • MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers »
  • Uttarakhand Updates »
  • Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार (Moderators: Rajendra Joshi, नवीन जोशी) »
  • Breaking News - तेज़ ख़बर

!!

Registration

Please Register To View All Content (Photos, Videos, Audio Files)

collapse

Recent Topics

Articles By Bhisma Kukreti - श्री भीष्म कुकरेती जी के लेख by bhishma kukreti
[Today at 05:24:53 PM]


Jagar: Calling Of God - जागर: देवताओं का पवित्र आह्वान by bhishma kukreti
[Today at 05:24:20 PM]


52 Garh Of Garhwal - गडवाल के 52 गढ के बारे में जानकारी (Exclusive) by bhishma kukreti
[Today at 05:23:40 PM]


Currupt System in Uttarakhand - ये कैसा भ्रष्टाचार है उत्तराखण्ड में? by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Today at 04:27:31 PM]


Poems by Rajendra Singh Kunwar-युवा कवि राजेन्द्र सिह कुवर 'फरियादी' की कविताएं by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Today at 02:48:54 PM]


History of Uttarakhand, Kumaon & Garhwal-उत्तराखंड का इतिहास (कुमाऊ & गढ़वाल) by bhishma kukreti
[Today at 01:17:26 PM]


Facts Freedom Struggle & Uttarakhand Year wise- आजादी की लडाई एव उत्तराखंड तथ्य by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Today at 11:57:14 AM]


Satire on various Social Issues - सामाजिक एव विकास के मुद्दों और हास्यवंग्य by bhishma kukreti
[Today at 09:56:28 AM]


Articles & Poem by Sunita Lakhera Sharma-सुनीता शर्मा लखेरा जी के कविताये by vj_v4u
[Today at 07:40:02 AM]


Poems written by Bhagwan Singh Jayara-भगवान सिंह जयड़ा द्वारा रचित गढ़वाली कविता by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Yesterday at 02:53:10 PM]

Poll

  • क्या उत्तराखंड के पहाडी क्षेत्रो मे हवाई सेवा शुरू की जा सकती है ?
  • Dot हौं / Yes
  • 29 (100%)
  • Dot नही / No
  • 0 (0%)
  • Dot कह नही सकता ? / Cant'say
  • 0 (0%)
  • Total Members Voted: 29
  • View Topic

Hot Topics

  • topic Best Topic & Best Member of the Month - महीने का सर्वश्रेष्ट टापिक और सदस्य
  • topic Neellkanth Parvat Uttarakhand,नीलकंठ पर्वत पर विराजते हैं शिव !
  • topic Milestones Of Uttarakhandi Music - उत्तराखण्डी संगीत के मील के पत्थर
  • topic CONNECTION OF FAMOUS PERSONALITIES WITH NAINITAL AND OTHER PLACES OF UK ?
  • topic Exclusive Photos Of Nainital - नैनताल की दुर्लभ फोटो
  • topic Nag Devta Temples In Uttarakhand - उत्तराखंड में नाग देवता के मंदिर
  • topic Weather Reports from Uttarakhand - उत्तराखण्ड में मौसम के हाल
  • topic Live Chat With Hemant Pandey(Bollywood Actor) On 24th OCT 2007 At 02:40 PM
  • topic Funny Incidents - हास्य घटनाये
  • topic Madho Singh Bhandari - A Warrior Hero - माधो सिंह भंडारी - एक बीर योद्धा
  • topic 9 November - उत्तराखंड स्थापना दिवस: आएये उत्तराखंड के विकास का भी आकलन करे
  • topic Folk Songs & Dance Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के लोक नृत्य एवं लोक गीत
  • topic Folk Stories - किस्से, कहानिया, लोक कथाये
  • topic जौनसार बावर उत्तराखंड -JAUNSAR BAWAR UTTARAKHAND
  • topic Kumaoni Khadi Holi Exclusive Collection-कुमाउनी खड़ी होली संग्रह, अल्मोड़ा से
  • topic Rajnikant Semwal, Singer's New Experiment- गायक रजनीकांत सेमवाल नया एल्बम
  • topic Nanda Mata Temple Pothing (Bageshwar) माँ नन्दा माई मन्दिर पोथिंग जनपद-बागेश्वर
  • topic THOUGHT OF THE DAY : आज का बिचार
  • topic Government Jobs In Uttarakhand - सरकारी नौकरी
  • topic Flora Of Uttarakhand - उत्तराखंड के फल, फूल एव वनस्पति
  • topic Musical Instruments Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के लोक वाद्य यन्त्र
  • topic Custom of Sacrificing Animals,In Uttarakhand,(उत्तराखंड में पशुबलि की प्रथा)
  • topic Harela Festival Of Uttarakhand - हरेला(हरयाव)
  • topic Mahabharat & Ramayan - उत्तराखंड में महाभारत एव रामायण से जुड़े स्थान एव तथ्य
  • topic Hemkund Sahib - सिक्खों की आस्था का केन्द्र हेमकुण्ड साहिब
  • topic MeraPahad.com Supports Anna Hajare - मेरा पहाड का अन्ना हजारे को समर्थन
  • topic Do You watch Uttarakhand Movies? - क्या आप उत्तराखंडी फिल्म देखते है?
  • topic Butter Holi Dayara Bugyal Uttarkashi- मक्खन की होली दायरा बुग्याल उत्तरकाशी
  • topic Photo Gallery of Pithauragarh Uttarakhand,पिथौरागढ़ की खूबसूरत तस्वीरें
  • topic Conversation - बातचीत
  • topic Exclusive Photos During Marriage in Garhwal Uttarakhand,उत्तराखंड की पहाड़ी शादी
  • topic उत्तराखण्ड की भोटिया जनजाति : Bhotiyas, Resident of High Altitude Himalayas
  • topic UTTARANI KAUTHIK in Buradi, Delhi - Utttarakhand Cultural Programme
  • topic Harela Tyar By Mera Pahad- हरेला त्यार का आयोजन
  • topic बेदनी बुग्याल, उत्तराखंड Bedani Bugyal Uttarakhand
  • topic Unknown Folk Singers Of Uttarakhand - उत्तराखंड के बेनाम लोक गायक
  • topic Justice for Radha Rape Victim of Kaladungi Haldwani who was raped by a Doctor.
  • topic Beautiful Paintings of Uttarakhand Culture etc-उत्तराखंड की संस्कृति पर पेंटिंग
  • topic Festival Dates - उत्तराखंड के विभिन्न त्योहारों एव मेलो को मनाने की निश्चित तिथि
  • topic Braham Kamal Flower found in Uttarkahand-ब्रहमा जी का फूल ब्रहमकमल
  • Send this topic
  • Print
Pages: 1 2 3 [4]

Author Topic: Breaking News - तेज़ ख़बर  (Read 36289 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • msmehta@merapahad.com
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 31,409
  • Karma: 76
  • Gender: Male
  • +91-9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com
Re: Breaking News - तेज़ ख़बर अजमल कसाब को फांसी पर लटकाया गया
« Reply #45 on: November 21, 2012, 09:54:36 AM »
अजमल कसाब को फांसी पर लटकाया गया

नई दिल्ली।। 26/11 मुंबई अटैक के गुनहगार पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को फांसी दे दी गई है। कसाब को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से पुणे की यरवदा जेल में शिफ्ट कर बुधवार सुबह 7.30 बजे फांसी पर लटकाया गया। फांसी के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कसाब को फांसी दिए जाने की पुष्टि की है।
 
 तस्वीरों में: शिकंजे से फांसी के फंदे तक कसाब
 
 केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को ही राष्ट्रपति से सिफारिश की थी कि कसाब की दया याचिका को खारिज कर दिया जाए। इसके बाद 5 नवंबर को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कसाब की दया याचिका को खारिज कर दिया। शिंदे ने बताया कि 8 नवंबर को ही यह तय हो गया था कि कसाब को 12 तारीख को फांसी दे दी जाए। इस बारे में महाराष्ट्र सरकार को उसी दिन जानकारी दे दी गई थी।
 
[color=14px][ जारी है ][/color][/size]
मंगलवार को कसाब को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से पुणे की यरवदा जेल में गुपचुप तरीके से शिफ्ट कर दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यरवदा जेल में फांसी देने का इंतजाम है। उसकी फांसी बुधवार सुबह साढ़े सात बजे तय की गई थी, जिसे तय समय पर अंजाम दे दिया गया। 25 वर्षीय कसाब को जनवरी 2008 से ऑर्थर रोड जेल में था।
 
 इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर. पाटिल ने भी कसाब को फांसी दिए जाने की पुष्टि की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के बाद आज सुबह 7.30 मिनट पर यरवदा जेल में कसाब को फांसी दे दी गई। उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया के सामने कसाब का अपराध साबित हुआ और आखिरकार उसे फांसी दे दी गई। यह 26/11 के हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और शदीह ऑफिसर्स के लिए श्रद्धांजलि है।'
 
 अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कसाब की डेड बॉडी का क्या किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक इस बारे में पहले ही पाकिस्तान को लेटर भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। कसाब को फांसी देने के बाद पाकिस्तान को दोबारा एक फैक्स भेजकर कसाब को फांसी दिए जाने की जानकारी दी गई है। शिंदे के मुताबिक अगर पाकिस्तान सरकार की तरफ से कसाब का शरीर लिए जाने का अनुरोध आता है, तब इस पर विचार किया जाएगा।
 
 कसाब उन 10 पाकिस्तानी आतंकियों में से एक था, जिन्होंने समंदर के रास्ते मुंबई में दाखिल होकर 26/11 हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। हमला करने से पहले इन आतंकियों ने गुजरात कोस्ट से एक भारतीय बोट को हाइजैक करके उसके कैप्टन को भी मार दिया था।
 
 कसाब ने सितंबर में राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी थी। इससे पहले 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले को बेहद 'रेयर' बताकर कसाब की फांसी की सजा पर मुहर लगा दी थी। जस्टिस आफताब आलम और सी. के. प्रसाद ने मुंबई हमले में पकड़े गए एक मात्र जिंदा आतंकी कसाब के बारे में कहा था कि जेल में उसने पश्चाताप या सुधार के कोई संकेत नहीं दिखाए। वह खुद को हीरो और देशभक्त पाकिस्तानी बताता था। ऐसे में कोर्ट ने माना था कि कसाब के लिए फांसी ही एकमात्र सजा है।


http://navbharattimes.indiatimes.com
Logged
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!
For any query mail to - msmehta@merapahad.com

+919910532720

एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • msmehta@merapahad.com
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 31,409
  • Karma: 76
  • Gender: Male
  • +91-9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com
Re: Breaking News - तेज़ ख़बर - उत्तराखंड के पहले सीएम स्वामी नहीं रहे
« Reply #46 on: December 13, 2012, 01:28:19 PM »
उत्तराखंड के पहले सीएम स्वामी नहीं रहे

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्ताराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी नहीं रहे। बुधवार सुबह राजधानी के सीएमआइ अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 84 वर्ष के थे। स्वामी अपने पीछे चार पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वामी मंगलवार की रात ही दिल्ली से दून लौटे थे। बुधवार शाम को यहां लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत राजनीति जगत की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। सरकार ने राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्यभर में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुका दिए गए। देहरादून जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विधानसभा, सचिवालय उनके सम्मान में बंद कर दिए गए। इस बीच, विधानसभा में दिवंगत स्वामी को श्रद्धांजलि देने के बाद सत्र पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।
 मंगलवार देर रात दिल्ली से अपने नाती की शादी में शिरकत कर राजधानी लौटे पूर्व मुख्यमंत्री स्वामी को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर सीएमआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वामी के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया और उनके पार्क रोड स्थित निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की भीड़ उमड़ने लगी। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट समेत मंत्री-विधायक, राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल के दिल्ली प्रवास पर होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में प्रमुख सचिव अशोक ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया।




 शाम चार बजे स्वामी की अंतिम यात्रा शुरू हुई और उनकी पार्थिव देह को लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। चिता को मुखाग्नि उनके नाती विनायक शर्मा ने दी। इस मौके स्व.स्वामी के परिजनों समेत राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
 27 दिसंबर 1928 को नारनौल  में जन्मे नित्यानंद स्वामी के जीवन का अधिकांश हिस्सा देहरादून में ही बीता। उनके पिता वन अनुसंधान संस्थान  में तैनात थे। उनका विवाह चंद्रकांता से हुआ। उनकी चार पुत्रियां हैं।
 स्वामी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1950 में डीएवी कालेज के अध्यक्ष चुने जाने के साथ हुई। 50-60 के दशक में वह जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। शुरुआत में वह कांग्रेस से जुड़े रहे और बाद में भाजपा से जुड़ गए। 9 नवंबर 2000 को उत्ताराखंड के अस्तित्व में आने पर स्वामी यहां के पहले मुख्यमंत्री बने। उनका कार्यकाल 11 महीने 20 दिन रहा। यूपी में वह विधान परिषद सभापति भी रहे।
 राज्यपाल डा.अजीज कुरैशी व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने ने पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा स्वामी का निधन से राज्य ने एक कुशल राजनीतिक खो दिया है।



(source dainik jagran)
Logged
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!
For any query mail to - msmehta@merapahad.com

+919910532720

Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,458
  • Karma: 58
  • Gender: Male
  • "UTTARAKHAND...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
Re: Breaking News - तेज़ ख़बर
« Reply #47 on: January 13, 2013, 08:49:11 PM »

बस खाई में गिरी, 26 घायल

चम्बा: चम्बा, उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर बस के खाई में गिरने से उसमें सवार 26 लोग घायल हो गए। चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते उन्हें देहरादून रेफर किया गया।

शुक्रवार सुबह नौ बजे चम्बा से उत्तरकाशी जा रही बस संख्या यूए-104757 अनियंत्रित हो कर चम्बा से कुछ आगे हडमतल्ला गांव के समीप सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 26 लोग घायल हो गए। उन्हें पीएचसी चम्बा में भर्ती कराया गया।

घायलों में बस चालक 30 वर्षीय बलवीर लाल पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम हडोली पुरोला, अनुराधा सकलानी पत्‍ि‌न रामस्वरूप सकलानी निवासी सुमन कालोनी चम्बा, बचन दास पुत्र कमल दास निवासी ग्राम धनारी उत्तरकाशी व प्रमोद कुमार पुत्र काशीराम ग्राम कटखेत निवासी की हालत गंभीर देखते उन्हें देहरादून रेफर किया गया है।


] ग्राम हडम व गुल्डी के ग्रामीणों के साथ चम्बा पुलिस के जवान, तहसीलदार मीनाक्षी पटवाल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। वही टिहरी के विधायक दिनेश धनै ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों के हालचाल पूछे। दुर्घटना का कारण सड़क पर पड़ा पाला माना जा रहा है है। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे।



« Last Edit: January 13, 2013, 08:52:13 PM by Devbhoomi,Uttarakhand »
Logged
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://ghughutiuttarakhand.blogspot.com/

  • Send this topic
  • Print
Pages: 1 2 3 [4]
  • MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers »
  • Uttarakhand Updates »
  • Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार (Moderators: Rajendra Joshi, नवीन जोशी) »
  • Breaking News - तेज़ ख़बर
 

Related Topics

  Subject / Started by Replies Last post
DEVKI NANDAN PANDEY Father of News Broacasting in India

Started by Rajneesh Personalities of Uttarakhand - उत्तराखण्ड की महान/प्रसिद्ध विभूतियां

10 Replies
4088 Views
Last post February 11, 2012, 04:05:12 AM
by एम.एस. मेहता /M S Mehta
Uttarakhand Sports Related News - उत्तराखंड से संबंधित खेल खबरे

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 3 4 5 » Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

67 Replies
11554 Views
Last post June 16, 2012, 08:37:04 AM
by Devbhoomi,Uttarakhand
Tourism Related News - पर्यटन से संबंधित समाचार

Started by पंकज सिंह महर « 1 2 ... 15 16 » Tourism Places Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित जानकारी

237 Replies
28722 Views
Last post April 28, 2013, 04:46:33 PM
by Devbhoomi,Uttarakhand
Nainital Samachar:A Premier News Paper Of Uttarakhand/नैनीताल समाचार

Started by पंकज सिंह महर Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

11 Replies
4344 Views
Last post October 01, 2010, 04:05:58 PM
by कमल
SURPRISE & UNIQUE NEWS OF RELATED TO UTTARAKHAND- जरा हट के खबर उत्तराखंड की

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 ... 5 6 » Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

75 Replies
10917 Views
Last post November 28, 2012, 10:29:31 AM
by Hisalu
UTTARAKHAND ON NATIONAL & INTERNAL NEWS CHANNEL-उत्तराखंड नेशनल चैनलों पर

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 3 » Uttarakhand at a Glance - उत्तराखण्ड : एक नजर में

30 Replies
7600 Views
Last post March 31, 2010, 03:43:06 PM
by KAILASH PANDEY/THET PAHADI
UTTARAKHAND LIVE, DIRECT NEWS FROM DEHARDOON BY JAI DIMRI

Started by Jai Dimri General Discussion - सामान्य वार्तालाप !

7 Replies
1601 Views
Last post December 25, 2009, 12:17:56 PM
by Jai Dimri
Uttarakhand News And Views- उत्तराखण्ड समाचार एवं आपकी प्रतिक्रियायें

Started by पंकज सिंह महर Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

9 Replies
2037 Views
Last post September 14, 2010, 11:05:56 AM
by dayal pandey/ दयाल पाण्डे
Sports News related to Uttarakhand-उत्तराखंड से संभंधित खेल खबरे

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 » Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

22 Replies
5011 Views
Last post June 05, 2012, 05:35:38 PM
by Devbhoomi,Uttarakhand
Will UKD regain Public Faith After Breaking Alliance with Ruling BJP Govt in UK?

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

12 Replies
2349 Views
Last post January 09, 2011, 01:07:18 PM
by एम.एस. मेहता /M S Mehta