MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers

*
  • Home
  • Apna Uttarakhand
  • MeraPahad

Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?

Login with username, password and session length

  • Home
  • Help
  • Search
  • Calendar
  • Login
  • Register

जानिये अनुसूया मंदिर चमोली के बारे में।            Debate-Should Gairsain Be Permanent Capital of Uttarakhand            How to use MeraPahad Forum            Listen Pahadi Songs Online           

  • MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers »
  • Uttarakhand Updates »
  • Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार (Moderators: Rajendra Joshi, नवीन जोशी) »
  • Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार

!!

Registration

Please Register To View All Content (Photos, Videos, Audio Files)

collapse

Recent Topics

Articles By Bhisma Kukreti - श्री भीष्म कुकरेती जी के लेख by bhishma kukreti
[Yesterday at 06:20:45 PM]


Jagar: Calling Of God - जागर: देवताओं का पवित्र आह्वान by bhishma kukreti
[Yesterday at 06:20:03 PM]


Article by Famous Scientiest Ram Prasad Ji - वैज्ञानिक राम प्रसाद जी के लेख by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Yesterday at 04:02:54 PM]


History of Uttarakhand, Kumaon & Garhwal-उत्तराखंड का इतिहास (कुमाऊ & गढ़वाल) by bhishma kukreti
[Yesterday at 12:18:23 PM]


Saim Devta Uttarakhand - सैम देवता, उत्तराखंड के ईष्ट देवता by joshibc007
[Yesterday at 10:56:19 AM]


Medical First or Devta & Bhoot Pooja First- इलाज पहले या भूत पूजा ? by joshibc007
[Yesterday at 10:52:30 AM]


TRANSLATION OF KUMAONI-GARWALI LANGUAGE - कुमाउनी गड़वाली भाषा का अनुवाद by joshibc007
[Yesterday at 10:44:07 AM]


Satire on various Social Issues - सामाजिक एव विकास के मुद्दों और हास्यवंग्य by bhishma kukreti
[Yesterday at 07:00:13 AM]


Articles by Mani Ram Sharma -मनी राम शर्मा जी के लेख by Mani Ram Sharma
[Yesterday at 06:54:24 AM]


Dr Lalit Mohan Pant, World's Fastest Surgeon from Khantoli, Uttarakhand डॉ ललित by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[May 23, 2013, 05:44:49 PM]

Poll

  • आपके अनुसार विकास की दृष्टि से उत्तराखंड ने १०० % मैं से कितना विकास किया है ?
  • Dot below 25 %
  • 44 (68%)
  • Dot 50 %
  • 11 (17%)
  • Dot 75 %
  • 5 (7%)
  • Dot 100 %
  • 2 (3%)
  • Dot Can't say
  • 2 (3%)
  • Total Members Voted: 60
  • View Topic

Hot Topics

  • topic Muni ki reti Rishikesh Uttarakhand,विश्व का योग केन्द्र है। मुनि की रेती
  • topic Articles On Environment by Scientist Vijay Kumar Joshi- विजय कुमार जोशी जी
  • topic Lohaghat : Hill Station - लोहाघाट
  • topic Exclusive Photos During Marriage in Garhwal Uttarakhand,उत्तराखंड की पहाड़ी शादी
  • topic My Real Pahad(Uttarakhand) - मेरा असली पहाड़ (उत्तराखण्ड)
  • topic Garhwali Poems by Balkrishan D Dhyani-बालकृष्ण डी ध्यानी की कविताये
  • topic Kabootri Devi: First Woman Folk Singer Of Uttarakhand - कबूतरी देवी
  • topic Give Temple Details - यहाँ दीजिये अपने क्षेत्र के छोटे-२ मंदिरों का विवरण
  • topic Leave Information - छुट्टी की सूचना
  • topic Tiny Tourist Spots - उत्तराखंड के विभिन्न जिलो मे छोटे छोटे पर्यटन स्थल
  • topic Chaitra Navratras - चैत्र नवरात्र : नौर्त- मां दुर्गा के नौ रुपों
  • topic History Of Uttarakahnd Cinema - उत्तराखंड के फिल्मो का इतिहास
  • topic Birds & Animals of Uttarakhand - उत्तराखंड के पशु पक्षी
  • topic Milam Glacier, Munsiyari Uttarakhand-मिलम ग्लेशियर उत्तराखंड
  • topic उत्तराखंड पर कविताये : POEMS ON UTTARAKHAND ~!!!
  • topic Fairs & Festivals Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध त्यौहार एवं मेले
  • topic Hansa Hindi Feature Film on Uttarakhand- हंसा उत्तराखंड पर बनी हिंदी फीचर फिल्म
  • topic उत्तराखंड में जन्मे महान कवि / साहित्यकार : GREAT POET / LITERATE OF UK
  • topic Development Survey Of Uttarakhand - उत्तराखंड राज्य के विकास का सर्वेक्षण
  • topic Dung gas plant in Uttarakhand, उत्तराखंड के गांवों में गोबर गैस प्लांट
  • topic How To Use Hindi In Forum? - फोरम में हिन्दी भाषा का प्रयोग कैसे करें?
  • topic Vacancies at different Places (Posted by our Members) -रोजगार सम्भंदित खबरे
  • topic Dhari Devi Temple, District Pauri, Uttarkhand- धारी देवी सिद्दीपीठ, उत्तराखंड
  • topic It Happens Only In Uttarakhand - यह केवल उत्तराखंड में होता है ?
  • topic List Of Uttarakhand Villages - उत्तराखंड के गावो की सूची
  • topic Neellkanth Parvat Uttarakhand,नीलकंठ पर्वत पर विराजते हैं शिव !
  • topic Dr Lalit Mohan Pant, World's Fastest Surgeon from Khantoli, Uttarakhand डॉ ललित
  • topic Tribute to Great Poet and Our Beloved Girda आखिर गिरदा चले गये.. श्रद्धांजली
  • topic Why Do We Hesitate in Speaking our Language? अपनी भाषा बोलने में क्यों शरमाते हम
  • topic Aviation Service - क्या उत्तराखंड के पहाडी क्षेत्रो मे हवाई सेवा शुरू होनी चाहिए
  • topic DHOL DAMAU FOR MARRIGES- शादी विवाह के लिए पहाड़ी ढोल दमाऊ
  • topic Cricket Updates - क्रिकेट अद्यतन स्थिति
  • topic Introduction of Community Members - मेरा पहाड़ के सदस्यों से परिचय !
  • topic Live Chat With Prakash Pant(Tourism Minister) On 18th Feb 2009 At 11:00 AM
  • topic Chopta Tungnath Mini Switzerland of Uttarakhand-चोपता तुंगनाथ उत्तराखंड
  • topic Mahakali Temple Gangolihat, Pithorgarh - गंगोलीहाट कालिका
  • topic Upcoming Festivals - आने वाले स्थानीय त्यौहार
  • topic Ask Queries Related To Uttarakhand - यहाँ उत्तराखंड से सम्बंधित प्रश्न पूछियें
  • topic Tribute To Gopal Babu Goswami - गोपाल बाबू गोस्वामी(महान गायक) की यादे
  • topic Famous Shiv Temples In Uttarakhand - उत्तराखंड मे महादेव के प्रसिद्ध मन्दिर
  • Send this topic
  • Print
Pages: 1 2 3 4 5 [6] 7

Author Topic: Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार  (Read 100292 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

विनोद सिंह गढ़िया

  • +91-9411117737
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 1,400
  • Karma: 20
  • Gender: Male
    • म्यर पहाड़
एनआरएचएम फेज-टू (2012-17) में उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा
« Reply #75 on: June 14, 2012, 02:20:04 AM »
उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा

पहाड़ी राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को तेज करने लिए केंद्र ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के फेज-टू (2012-17) में उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया है। इससे अब मिशन के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य योजनाओं में राज्य की वित्तीय हिस्सेदारी मात्र 10 फीसदी रह जाएगी। इतना ही नहीं चालू वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त बजट भी राज्य को मिल सकेगा। वहीं गैर दर्जा प्राप्त राज्यों के लिए वित्तीय हिस्सेदारी को इस बार 15 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है।
मिशन के तहत इस बार राज्य के लिए बीते वर्ष से 28 फीसदी ज्यादा 272.29 करोड़ रुपये विभिन्न मदों में स्वीकृत हुए हैं। फेज-टू में उत्तराखंड के अलावा हिमाचल और जम्मू कश्मीर को भी विशेष राज्य का दर्जा मिला है। 1 जुलाई से फेज-टू की स्वीकृत योजनाएं सभी जनपदों में लागू हो जाएंगी। एनआरएचएम फेज-टू सर्वाधिक जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य पर केंद्रित है। इस साल जननी सुरक्षा योजना पर बीते वर्ष से लगभग दोगुने 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चिकित्सकों विशेष तौर पर विशेषज्ञों की कमी दूर करने को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी में डाक्टरों की संख्या को बढ़ाया जाना है। विशेषज्ञ डाक्टरों की अनुबंध पर तैनाती को 2 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। आशा हेल्थ वर्कर को भी सुदृढ़ करने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान विभिन्न योजनाओं में है।
एनआरएचएम में उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से स्वास्थ्य योजनाओं में राज्य को मात्र 10 फीसदी राशि देनी होगी। फेज टू में स्वास्थ्य सूचकांक के लक्ष्य निर्धारित होने से चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता पर होगी।

स्रोत- अमर उजाला
Logged
जय हो  -  पोथिंग ग्रामवासी 'माँ नन्दा भगवती' की ॥

ajaypandey

  • facebook
  • Jr. Member
  • **
  • Posts: 56
  • Karma: 2
  • Gender: Male
  • MeraPahad Network
    • http.//ajaypandey641@gmail.com
Re: Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार
« Reply #76 on: June 14, 2012, 12:26:16 PM »
बड़ी ख़ुशी हुई जानकर की राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य mission  उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पहल कर रहा है और राज्य को विशेष दर्जा दे दिया एक काम nrhm  और कर देता वह था हमारे ग्राम गेरार में एक अस्पताल बनवाना nrhm  वहां भी आये और एक अस्पताल का निर्माण भी करवाए विधायक जी ने भी कहा था जय उत्तराखंड
धन्यवाद
Logged
ajay  kumar pandey

C.S.Mehta

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 306
  • Karma: 2
  • Gender: Male
  • +919716434781 chandan.mehta266@gmail.com
Re: Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार
« Reply #77 on: June 29, 2012, 10:13:26 PM »
पुलिस ने नाबालिग की शादी रुकवाई

जागरण प्रतिनिधि, गोपेश्वर: दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत पर पुलिस ने बरात रुकवा दी। साथ ही घराती और बरातियों को थाने ले गई। हालांकि, अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। बालिग होने का प्रमाण उपलब्ध न कराए जाने पर शनिवार को दुल्हन का मेडिकल कराया जाएगा। एसपी पी रेणुका देवी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
चमोली थाना क्षेत्र के ग्राम बालखिला में यह वाकया हुआ। यहां शोभाराम के घर पर बेटी रीना की शादी की रस्म पूरी हो रही थी। ग्राम फतेहपुर जिला बागपत उत्तर प्रदेश के सुभाष चंद्र पुत्र खुशीराम बरात लेकर वहां पहुंचे थे। इस बीच, पुलिस को दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत मिली। इस पर एसओजी टीम ने विवाह स्थल पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। पुलिस को देखकर बराती भाग खड़े हुए।
दूल्हे और दुल्हन के साथ ही दोनों के परिजनों को पुलिस चमोली थाने ले आई। पुलिस ने दुल्हन पक्ष से बालिग होने के प्रमाण मांगे, लेकिन वे कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं दिखा पाए। अब पुलिस उसकी उम्र का पता लगाने के लिए शनिवार को जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराएगी।
पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी का कहना है कि नाबालिग की शादी की शिकायत पुलिस ने यह कार्रवाई की। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। उम्र का सही पता चलने के बाद कदम उठाया जाएगा।
Logged

C.S.Mehta

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 306
  • Karma: 2
  • Gender: Male
  • +919716434781 chandan.mehta266@gmail.com
Re: Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार
« Reply #78 on: June 29, 2012, 10:38:15 PM »
दलित बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार
पिथौरागढ़ के क्वीतड़ गांव में दो युवकों के दलित बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है.
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपित फरार हैं. प्रख्यात गायिका कबूतरी देवी इसी गांव की रहने वाली हैं.
क्वीतड़ गांव की 16 वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा है. वह शुक्रवार को मवेशियों को चराने पास ही स्थित जंगल में गयी थी तभी मौका पाकर गांव के ही दो युवकों त्रिभुवन सिंह सौन व अशोक सौन ने उसके साथ दुराचार किया. पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी.
पीड़िता का पिता अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर रात में ही कोतवाली पहुंच गये और पुलिस में मामला दर्ज कराया. पीड़िता के दलित व नाबालिग होने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गये. रात में ही कोतवाल बीआर आर्या ने जवानों के साथ गांव में दबिश दी लेकिन आरोपित हत्थे नहीं चढ़े.

इस पर शनिवार को फिर से कोतवाल ने क्षेत्र में दबिश दी और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवकों का कोई पता नहीं चला. दोनों युवकों की उम्र 20-22 वर्ष बताई जा रही है.

इधर एसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि बालिका का मेडिकल करा लिया गया है. इसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है.

उन्होंने कहा कि आरोपितों को दबोचने की लिए पुलिस की टीम गांव में दबिश पर है. शीघ्र ही उन्हें दबोच लिया जाएगा.
[/size]
« Last Edit: June 29, 2012, 10:44:13 PM by C.S.Mehta »
Logged

विनोद सिंह गढ़िया

  • +91-9411117737
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 1,400
  • Karma: 20
  • Gender: Male
    • म्यर पहाड़
Re: Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार
« Reply #79 on: July 05, 2012, 02:32:55 AM »
पर्यावरणीय सेवाओं का मुआवजा मांगेंगे पहाड़वासी

बागेश्वर। देश के पर्वतीय राज्यों में रहने वाले लोग प्राकृतिक संपदाओं का त्याग करके देश और दुनिया को पर्यावरणीय सेवाएं दे रहे हैं किंतु इसके ऐवज में उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। पर्यावरणीय सेवाओं का मुआवजा प्राप्त करने के लिए देश के सभी 11 पर्वतीय राज्यों के लोग केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इंडियन माउंटेन इनिसिएटिव कार्यक्रम के तहत पर्वतीय राज्य अपने लिए अलग मंत्रालय तथा योजना आयोग में विशेष प्रकोष्ठ की मांग कर रहे हैं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव तथा वरिष्ठ प्रशासक डा. आरएस टोलिया ने यहां एक मुलाकात में बताया कि इंडियन माउंटेन इनिसिएटिव के तहत देश के सभी 11 पर्वतीय राज्यों को एकजुट करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। देश और दुनिया को पर्यावरण सेवाएं प्रदान करने में इन प्रांतों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। यहां की वन संपदाओं के दोहन पर पहले से ही प्रतिबंध है। वनों की सुरक्षा करने वाले लोग संपदाओं का उपयोग नहीं कर पाते हैं। अब जल संपदाओं के दोहन पर भी प्रतिबंध लगाने के लिए तमाम तरह के प्रयास चल रहे हैं। उत्तराखंड में पहले से ही निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं को रोकने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पर्वतीय राज्यों में प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की भारी कीमत स्थानीय लोगों को चुकानी पड़ रही है। इसके लिए पहाड़ वासियों को विशेष आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
डा. टोलिया ने बताया कि सभी 11 पर्वतीय राज्यों के बुद्धिजीवी, प्रशासक, योजनाकार तथा जन नेता इसके लिए केंद्र सरकार और योजना आयोग पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन माउंटेन इनिसिएटिव के तहत पर्वतीय राज्यों के लिए अलग मंत्रालय बनाने, योजना आयोग में विशेष पर्वतीय प्रकोष्ठ स्थापित करने जैसी अहम मांगें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दून विश्वविद्यालय स्थित सेंटर फार पब्लिक पालिसी के स्कूल आफ सोसल साइंस की तरफ से पर्वतीय विकास नीति पर पत्रक तैयार करके सरकार को भेजे गए हैं। दबाव के चलते 11वें वित्त आयोग में पर्वतीय राज्यों को एक हजार करोड़ रुपये अधिक मिले। 12वें वित्त आयोग में ढाई हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी। उन्होने बताया कि इस पहल के तहत पूर्व में नैनीताल और गंगटोक में बैठकें हो चुकी हैं। अगली बैठक नागालैंडमें होगी।

साभार : अमर उजाला
Logged
जय हो  -  पोथिंग ग्रामवासी 'माँ नन्दा भगवती' की ॥

सत्यदेव सिंह नेगी

  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 834
  • Karma: 5
  • Gender: Male
जीप खाई में गिरी तीन की मौत, बारह घायल
« Reply #80 on: July 26, 2012, 01:48:15 AM »
जागरण प्रतिनिधि, बैजरो: पनास से वीरोंखाल आ रही एक जीप अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में जीप चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रखंड वीरोंखाल के अंतर्गत पनास से वीरोंखाल की ओर आ रही जीप संख्या यूए05/2573 वीरोंखाल से करीब दो किमी. पहले डुमैला तल्ला के समीप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में जीप चालक ग्राम पनास निवासी सूरज (30), ग्राम सीली पखोली निवासी अनूप सिंह (50) व ग्राम चंदोली तल्ली निवासी महावीर सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ग्राम सीली-पखोली निवासी जसवंत सिंह, ग्राम पनास निवासी नवीन चंद्र, हरीश चंद्र, गौरी देवी, बंसी लाल, ग्राम डाला गांव निवासी संतोषी देवी व उनका एक वर्षीय पुत्र अक्षित, आनंद लाल, अमित, रजनी देवी और ग्राम चंदोली मल्ली निवासी रजनी देवी, उनका पुत्र गौरव (छह वर्ष) व प्रेम लता घायल हो गए।

घायलों को '108' व अन्य वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वीरोंखाल में लाकर भर्ती किया गया। स्वास्थ्य केंद्र से हरीश चंद्र, गौरी देवी, बंसी लाल व जसवंत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते बाहर रेफर कर दिया है।

उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी जीआर बिंदवाल मौके पर पहुंचे। और तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_9504841.html
Logged
I say there is no darkness but ignorance.

William Shakespeare

C.S.Mehta

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 306
  • Karma: 2
  • Gender: Male
  • +919716434781 chandan.mehta266@gmail.com
टीम अन्ना के समर्थन में पिथौरागढ़ और धारचूला में धरना , अनशन जारी
« Reply #81 on: July 29, 2012, 12:21:27 AM »
टीम अन्ना के समर्थन में पिथौरागढ़ और धारचूला में धरना , अनशन जारी

पिथौरागढ़/ धारचूला : दिल्ली के जंतर मंतर में जन लोकपाल बिल पारित करने तथा भ्रष्टाचार हटाने को लेकर चल रहे आंदोलन की गूंज भारत तिब्बत और नेपाल सीमा तक उठने लगी है। पिथौरागढ़ सहित धारचूला में आंदोलन के समर्थन में धरना, अनशन शुरु हो चुके हैं।

पिथौरागढ़ के गांधी चौक में दूसरे दिन भी धरना कार्यक्रम जारी रहा। उत्तराखंड सिविल सोसाइटी द्वारा आहूत इस धरने में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक देश से भ्रष्टाचार समाप्ति के लिए जनलोकपाल बिल पारित होना जरुरी है। वहीं काला धन वापस लाने के लिए कानूनी पहल शुरु करने की मांग की गई। धरने पर बैठने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर सिंह महर घातक, सोसाइटी अध्यक्ष पुष्पा देऊपा, संयोजक गोविन्दा, डीएन भट्ट, गंगा धामी, भारत स्वाभिमान के यूथ अध्यक्ष गणेश, बी अवस्थी, हरीश पंत आदि शामिल थे।

धारचूला : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का माल्यार्पण करने के बाद अन्ना टीम के आंदोलन के समर्थन में दर्जनों लोगों ने तहसील प्रांगण में धरना शुरु कर दिया है। यहां पर आयोजित सभा में केन्द्र सरकार सहित अन्य राजनैतिक दलों की भूमिका पर संदेह जताया। सभा को गोविन्द राम आर्य, राकेश तिवारी, कल्याण सिंह कुंवर ने संबोधित किया। सभा का संचालन धरमराज भट्ट ने किया। इस मौके पर नंदन धामी, प्रेम सिंह धामी, भीम सिंह कार्की, नारायण दरियाल,दीपक सिंह, भगवान, अशोक नबियाल, इं. केएस कुंवर, शगुन बिष्ट, ओम कापड़ी, बद्री दत्त पैंतोला सहित आदि धरने पर बैठे।

Logged

सुधीर चतुर्वेदी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 469
  • Karma: 3
  • Gender: Male
Re: Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार
« Reply #82 on: August 01, 2012, 01:30:38 AM »
स्क्रबर में नवजात को फेंक गई अज्ञात महिला
जागरण कार्यालय, लोहाघाट : पाटी विकासखंड के गवाई गाव में सड़क के किनारे नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही यह खबर लोगों को लगी घटना स्थल पर जमावड़ा लग गया। गांव में रहने वाले 23 वर्षीय युवक जीवन भट्ट ने नवजात की परवरिश शुरू कर दी है। वह घटना के दिन ही नवजात को उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल लाया। नवजात शिशु की हालत ठीक बताई जा रही है। माना जा रहा है कोई महिला लोक लाज के भय से नवजात को स्क्रबर में फेंक गई।

सहारनपुर में पेट्रोल पंप में काम करने वाला युवक जीवन इन दिनों घर आया हुआ था। मंगलवार को जब वह गांव को जाने वाली सड़क से गुजर रहा था तो उसे बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर उसने बच्चे की ढूंढ़ खोज की तो उसे स्क्रबर में फेंका बच्चा मिला। उसने इसकी जानकारी गांव वालों को दी तथा गोद में उठाकर उसे स्क्रबर से बाहर निकाला। नवजात के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए 108 वाहन के जरिए उपचार के लिए लोहाघाट लाया गया। जीवन ने अनर्पा के पटवारी हरीश गहतोड़ी को भी घटना की जानकारी दी

नवजात का उपचार करने वाले चिकित्सक डा.फरीदुज्जफर ने बताया कि नवजात बालिका है तथा उसकी हालत खतरे से बाहर है। बालिका की उम्र 8 दिन बताई गई है। परवरिश करने वाले युवक को उम्मीद है कि कोई न कोई संतानहीन दम्पति बालिका को गोद ले लेगा।



Source : Dainik Jagran
Logged
उत्तराखंड का मतलब पहाड़

http://www.google.com/transliterate/indic/

सुधीर चतुर्वेदी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 469
  • Karma: 3
  • Gender: Male
लोक संस्कृति के रंग में रंगा बाराहीधाम जागरण कार्यालय, लोहाघाट :
« Reply #83 on: August 01, 2012, 01:33:31 AM »
लोक संस्कृति के रंग में रंगा बाराहीधाम

जागरण कार्यालय, लोहाघाट : देवीधुरा के अषाड़ी कौतिक में की सांस्कृतिक संध्या में बाहर से आए कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांध दिया। बागेश्वर, लोहाघाट व हल्द्वानी के कलाकारों का जलवा इस कदर छाया कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

शिखर हिमालय जन सांस्कृतिक समिति कपकोट बागेश्वर के कलाकार प्रदीप कुमार, राम सिंह फत्र्याल, जीवन नाथ, गोबिंद कुमार, राखी फत्र्याल, चंचला, भावना बोरा, आशा, प्रियंका, गंगा ने दल नायक किशोर कांछा के नेतृत्व में कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, नेपाली, झोड़ा, चांचरी, छपेली आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस टीम द्वारा दी गई बागनाथ की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजीं। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने भी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों से दर्शकों की वाहवाही लूटी। मां बाराही लोक सांस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी के कलाकारों ने दल नायक गिरीश बर्गली के दिशा निर्देशन में अपने फन का जलवा बिखेरा। देर रात तक दर्शक कला संस्कृति के रंग में झूमते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिपं सदस्य पुष्पा लगमड़िया ने किया।

::::::::: इनसेट

तिल रखने को नहीं थी जगह

लोहाघाट : देवीधुरा अषाड़ी कौतिक के दौरान मां ब्रज बाराही मंदिर में दर्शनों के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के कारण मंदिर परिसर में तिल रखने को जगह नहीं थी। सुबह से लेकर सायं तक पूजा पाठ का सिलसिला चल रहा है। मंगलवार की प्रात: मां बाराही संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों व आचार्यो द्वारा प्रधानाचार्य भुवन जोशी के निर्देशन में वेद पाठ व दुर्गा सप्तशती पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

--------------

हल्द्वानी ने उद्घाटन मैच जीता

लोहाघाट : देवीधुरा मेले के दौरान अषाड़ी चल वैजयंती बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हल्द्वानी व नानकमत्ता के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ आरके जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में हल्द्वानी ने नानकमत्ता को पराजित किया। संचालन में संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य भुवन जोशी, मेला कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह चम्याल, कोषाध्यक्ष कीर्ति बल्लभ जोशी आदि ने सहयोग किया।

-----------------

शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

लोहाघाट : देवीधुरा में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा एक-एक व्यक्ति की विधवा व विकलांग पेंशन स्वीकृत करने के साथ पांच को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया गया। सात बालिकाओं को गौरा देवी कन्याधन योजना की धनराशि प्रदान की गई। विभाग की ओर से वृद्धावस्था व विकलांग पेंशन के 43 आवेदन पत्र बांटे गए। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, डिप्टी सीएमओ डा.आरके जोशी ने चार विकलांगों को प्रमाण पत्र जारी किए। इस मौके पर बीडीओ जेएस महेला, बीएस घस्याल, विपिन चंद्र, मोहन गिरी, मदन सुतेड़ी, राजेंद्र मौजूद थे।

--------

प्रशासनिक अव्यवस्था का बोलबाला

लोहाघाट : मेले के दौरान विद्युत विभाग सुचारू विद्युतापूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है। बिजली गुल रहने के कारण मेले की व्यवस्थाओं में बुरा प्रभाव पड़ने से लोगों में आक्रोश है। जल संस्थान द्वारा भी पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। सड़क मार्ग भी एकदम दुरूस्त नहीं हो पाए हैं। मंदिर कमेटी ने विभागों से व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने की मांग की है।
Logged
उत्तराखंड का मतलब पहाड़

http://www.google.com/transliterate/indic/

Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,458
  • Karma: 58
  • Gender: Male
  • "UTTARAKHAND...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
Re: Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार
« Reply #84 on: October 17, 2012, 05:39:29 AM »
टाटा मोटर्स के लिए लिखित परीक्षा में 21 अभ्यर्थी सफल
=================================


जाका,चम्पावत : उत्तराखंड मुक्त विवि के तत्वावधान में रोजगार उन्मुख तकनीकी प्रशिक्षण के तहत टाटा मोटर्स पंतनगर के लिए भर्ती मेले का आयोजन किया गया। इंटर उत्तीर्ण 22 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया। जिसमें 21 के लिखित में उत्तीर्ण होने पर 18 अक्टूबर को पंतनगर में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

जिला सेवा योजन अधिकारी वाइएस रावत ने बताया कि साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर मिल सकेगा। विदित हो वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को रोजगार को लेकर पहल की जा रही है। इसके तहत अब उद्योग भी भर्ती मेला के लिए पहाड़ की ओर रुख करने लगे हैं। इधर मंगलवार को उत्तराखंड मुक्त विवि द्वारा टाटा मोटर्स पंतनगर के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली। इसमें इंटर उत्तीर्ण 22 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।


http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_9763368.html
Logged
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://ghughutiuttarakhand.blogspot.com/

एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • msmehta@merapahad.com
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 31,441
  • Karma: 76
  • Gender: Male
  • +91-9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com
Re: Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार-ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी
« Reply #85 on: December 15, 2012, 09:25:27 AM »


 जाब्यू, अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर : मौसम के करवट बदलते ही अल्मोड़ा व बागेश्वर जिले में कई चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ है। कई स्थानों पर बारिश हुई है। तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड शुरू हो चली है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
 अल्मोड़ा जिले के विकासखंड भैंसियाछाना व जागेश्वर समेत जनपद की कई ऊंची पहाड़ियां शुक्रवार को हुए हिमपात से सफेद चादर में तब्दील हो गई। प्रात:सात बजे से शुरू हुई बर्फवारी देर सांय तक जारी थी। क्षेत्र के कई इलाके शाम तक बर्फ की ढाई फिट मोटी चादर से ढक गए। शुक्रवार तड़के जागेश्वर, पनुवानौला, वृद्ध जागेश्वर, झांकरसैम आदि चोटियों में मौसम का पहला हिमापात हुआ। अपरान्ह एक बजे के आसपास बिंसर, विमलकोट, कटघरा, गिवाईथल, शौकियाथल, आरतोला व सोमेश्वर के पिनाथ, लमगड़ा, जैंतकोट व गणानाथ की पहाडि़यों पर हिमपात शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।  बर्फवारी के कारण पनुवानौला- वृद्ध- जागेश्वर मार्ग लगभग सात घंटे से बंद चल रहा है। इस मार्ग पर दर्जनों सवारी बसें और बारातों से लौट रहे निजी वाहन फंसे ैं। बर्फवारी के कारण पूरे जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इधर द्वाराहाट के भटकोट पाडुखोली, दूनागिरि, कूकूछीना की पहाडि़यां भी बर्फ से ढक गई हैं। सल्ट के मानिला में भी हल्की बर्फवारी होने की सूचना है।
 :::::इंसेट:::::::
 पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पर्वतीय इलाकों में जमकर बर्फवारी हुई है। पर्वतीय इलाकों में बर्फवारी और वर्षा होने की संभावनाबनी हुई है। अगले 24 घंटों में पर्वतीय जनपदों के उच्च इलाकों में फिर बर्फवारी हो सकती है।
 आनंद शर्मा, निदेशक मौसम विभाग, देहरादून
Logged
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!
For any query mail to - msmehta@merapahad.com

+919910532720

satinder

  • Newbie
  • *
  • Posts: 11
  • Karma: 1
  • Gender: Male
  • MeraPahad Network
Re: Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार
« Reply #86 on: February 24, 2013, 02:43:25 PM »
kripya february march 2013 ke mausam ki news bhi update karen
Logged

विनोद सिंह गढ़िया

  • +91-9411117737
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 1,400
  • Karma: 20
  • Gender: Male
    • म्यर पहाड़
नंदा देवी राजजात का होगा लाइव प्रसारण
« Reply #87 on: April 03, 2013, 12:17:04 PM »
नंदा देवी राजजात का होगा लाइव प्रसारण

ऐतिहासिक नंदा देवी राजजात को अब घर बैठे भी देखा जा सकता है। 280 किलोमीटर की इस धार्मिक यात्रा का लाइव प्रसारण करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए 18 पड़ावों पर ओबी वैन तैनात होगी। इस संबंध में इसरो के वैज्ञानिकों और प्रदेश के अधिकारियों के बीच मंगलवार को वार्ता हुई।
सचिवालय में मुख्य सचिव आलोक जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूसैके के निदेशक एमएम किमोठी ने बताया कि इसरो की मदद से नंदा देवी राज जात का लाइव प्रसारण होगा। वहीं विधानसभा में उपसभापति एके मैखुरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूरी कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. वीरेंद्र कुमार और यूसैक के साथ हुई बैठक के बाद मैखुरी ने बताया कि नंदा देवी राजजात के लिए अलग से 15 करोड़ रुपये और मिलेंगे।


साभार : अमर उजाला
Logged
जय हो  -  पोथिंग ग्रामवासी 'माँ नन्दा भगवती' की ॥

Rajen

  • A Reiki Practitioner.
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 1,463
  • Karma: 26
  • Gender: Male
Re: नंदा देवी राज जात यात्रा का सीधा प्रसारण
« Reply #88 on: April 04, 2013, 10:07:22 AM »
इसरो अगस्त में करेगा नंदा देवी राज जात यात्रा का सीधा प्रसारण
0
भाषा | Apr 3, 2013, 07.49PM IST

देहरादून।। विदेशों में रह रहे श्रद्धालु भी टेलिविजन पर नंदा देवी राज जात यात्रा का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। उत्तराखंड सरकार ने इसरो को इससे जुड़े राइट्स दे दिए हैं।

राज्य के साइंस ऐंड टेक्नॉलजी मंत्री एस.एस. नेगी ने बताया कि उत्तराखंड के गठन के बाद पहली बार आयोजित होने जा रही उन्नीस दिन तक चलने वाली यह यात्रा अगस्त में होगी। इसरो इसका सीधा प्रसारण करेगा । नेगी ने इसरो अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा कि उत्तराखंड स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर इसरो ने सीधे प्रसारण के मैनेजमेंट के लिए एक टीम भी बना दी है।

इस यात्रा को हिमालय के कुंभ के रूप में भी जाना जाता है। यह गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में हर बारहवें साल आयोजित होती है। नेगी ने कहा कि सीधे प्रसारण के लिए यात्रा से संबंधित चमोली मार्ग पर इसरो उपग्रह टर्मिनल लगाएगा।


http://navbharattimes.indiatimes.com/other-cities/dehradoon/isro-to-telecast-nanda-devi-yatra-live/articleshow/19364077.cms
Logged
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः | सर्वे सन्तु निरामयाः |
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु | मां कश्चित्दुःख भाग भवेत ||


http://www.google.com/transliterate/indic/

विनोद सिंह गढ़िया

  • +91-9411117737
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 1,400
  • Karma: 20
  • Gender: Male
    • म्यर पहाड़
धारी देवी मंदिर के विस्थापन पर रोक
« Reply #89 on: May 11, 2013, 10:24:49 AM »
धारी देवी मंदिर के विस्थापन पर रोक

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को श्रीनगर स्थित धारी देवी मंदिर के विस्थापन पर रोक लगा दी है। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक इस बाबत इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले का फैसला नहीं आ जाता। उल्लेखनीय है कि 13 मई को धारी देवी के अपलिफ्टिंग (विस्थापन) की योजना थी। इसका संतजगत और स्थानीय लोगों में भारी विरोध था।
मंत्रालय के निदेशक बीबी बर्मन ने 10 मई को धारी देवी के मौजूदा स्थान से विस्थापन पर रोक संबंधी आदेश जारी करते हुए इसकी प्रति उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के मुख्य सचिव, पौड़ी गढ़वाल के कलक्टर, उत्तराखंड के पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के साथ ही लखनऊ में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय सेंट्रल जोन के क्षेत्रीय अधिकारी को भेजी है। उधर, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण उत्तराखंड, एस रामा स्वामी ने कहा कि अभी उन्हें केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का आदेश नहीं मिला है। मिलने के बाद ही वह इस बाबत कुछ कहने की स्थिति में होंगे।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने अपने आदेश में मंदिर की पवित्रता और स्थानीय आस्था के संरक्षण पर जोर देते हुए इस बाबत स्थानीय विरोध के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के प्रयासों का भी उल्लेख किया है। मंत्रालय ने उल्लेख किया है कि संसद में प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, सुषमा स्वराज और उमा भारती द्वारा अपलिफ्टिंग के विरोध में लिखा था। इनमें से एक राष्ट्रीय नेता ने अपलिफ्टिंग के विरोध में जलसमाधि की भी चेतावनी दी थी।

किस चरण से गुजरा और किस स्थिति में है मामला

नैनीताल हाईकोर्ट ने अनुज जोशी बनाम एएचपीसीएल (अलकनंदा हाईड्रो पावर कारपोरेशन लिमिटेड) के मामले की सुनवाई करते हुए 3 नवंबर 2011 को निर्माता कंपनी को जनसुनवाई के आदेश दिए थे। इसमें अपलिफ्टिंग की बाबत स्थानीय लोगों की आपत्तियों को सुना जाना था। इस आदेश के खिलाफ एएचपीसीएल ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की। इस पर 30 जनवरी, 2012 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के जनसुनवाई संबंधी आदेश पर रोक लगाते हुए श्रीनगर जलविद्युत परियोजना में निर्माण जारी रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने जुलाई, 2012 में एक शपथपत्र दाखिल किया जिसमें यह कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश मंत्रालय का पक्ष बिना सुने पारित किया गया था। साथ ही मंत्रालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा पांच के तहत दिए गए निर्देशों को कोर्ट के संज्ञान में भी नहीं लाया गया था। पर्यावरण मंत्रालय का यह भी कहना था कि एएचपीसीएल द्वारा धारी देवी मंदिर के विस्थापन का संशोधित प्लान उसके विचाराधीन है।

Source : अमर उजाला
Logged
जय हो  -  पोथिंग ग्रामवासी 'माँ नन्दा भगवती' की ॥

  • Send this topic
  • Print
Pages: 1 2 3 4 5 [6] 7
  • MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers »
  • Uttarakhand Updates »
  • Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार (Moderators: Rajendra Joshi, नवीन जोशी) »
  • Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार
 

Related Topics

  Subject / Started by Replies Last post
Major Development News Of Uttarakhand - उत्तराखंड के विकास की प्रमुख खबरे

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 ... 32 33 » Development Issues - उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित मुद्दे !

480 Replies
44508 Views
Last post May 16, 2013, 03:24:42 PM
by एम.एस. मेहता /M S Mehta
Uttarakhand Sports Related News - उत्तराखंड से संबंधित खेल खबरे

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 3 4 5 » Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

67 Replies
11618 Views
Last post June 16, 2012, 08:37:04 AM
by Devbhoomi,Uttarakhand
Tourism Related News - पर्यटन से संबंधित समाचार

Started by पंकज सिंह महर « 1 2 ... 15 16 » Tourism Places Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित जानकारी

237 Replies
28849 Views
Last post April 28, 2013, 04:46:33 PM
by Devbhoomi,Uttarakhand
Nainital Samachar:A Premier News Paper Of Uttarakhand/नैनीताल समाचार

Started by पंकज सिंह महर Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

11 Replies
4366 Views
Last post October 01, 2010, 04:05:58 PM
by कमल
Agriculture,in Uttarakhand,उत्तराखण्ड में कृषि,कृषि सम्बन्धी समाचार

Started by Devbhoomi,Uttarakhand « 1 2 3 4 » Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

57 Replies
10827 Views
Last post November 28, 2012, 10:27:29 AM
by Hisalu
SURPRISE & UNIQUE NEWS OF RELATED TO UTTARAKHAND- जरा हट के खबर उत्तराखंड की

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 ... 5 6 » Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

75 Replies
10947 Views
Last post November 28, 2012, 10:29:31 AM
by Hisalu
UTTARAKHAND ON NATIONAL & INTERNAL NEWS CHANNEL-उत्तराखंड नेशनल चैनलों पर

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 3 » Uttarakhand at a Glance - उत्तराखण्ड : एक नजर में

30 Replies
7637 Views
Last post March 31, 2010, 03:43:06 PM
by KAILASH PANDEY/THET PAHADI
UTTARAKHAND LIVE, DIRECT NEWS FROM DEHARDOON BY JAI DIMRI

Started by Jai Dimri General Discussion - सामान्य वार्तालाप !

7 Replies
1615 Views
Last post December 25, 2009, 12:17:56 PM
by Jai Dimri
Uttarakhand News And Views- उत्तराखण्ड समाचार एवं आपकी प्रतिक्रियायें

Started by पंकज सिंह महर Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

9 Replies
2047 Views
Last post September 14, 2010, 11:05:56 AM
by dayal pandey/ दयाल पाण्डे
Sports News related to Uttarakhand-उत्तराखंड से संभंधित खेल खबरे

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 » Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

22 Replies
5024 Views
Last post June 05, 2012, 05:35:38 PM
by Devbhoomi,Uttarakhand