!!

Registration

Please Register To View All Content(Photos, Videos, Audio Files)

Author Topic: Gairsain: Uttarakhand Capital - गैरसैण मुद्दा : अब यह चुप्पी तोड़नी ही होगी  (Read 10037 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

Offline गैरसैंण/ Gairsain

  • Newbie
  • *
  • Posts: 1
  • Karma: 0
राज्य आन्दोलन के समय से ही उत्तराखण्ड राज्य की जनता का समर्थन राजधानी के लिये गैरसैंण को ही मिला था. दीक्षित आयोग, जिसके सामने 64% लोगों ने गैरसैंण के समर्थन में अपने विचार रखे, उसने राजधानी की सूची में गैरसैंण को अनुपयुक्त मानकर लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश की है. इस मुद्दे पर राजनैतिक दलों (क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय) की चुप्पी आश्चर्यजनक रूप से शर्मनाक है. यद्यपि राज्य आन्दोलन में सक्रिय कुछ शक्तियां संगठित होकर गैरसैण के समर्थन में आन्दोलन को अग्रसर दिखाई दे रही हैं. विश्व भर में और देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासी भी राजधानी के रूप गैरसैण के लिये एकजुट होने लगे हैं.
 
एक जिम्मेदार उत्तराखण्डी होने के नाते हम राज्य आन्दोलन में शहीद हुए 42 शहीदों और मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर अपनी अस्मत पर हमला झेल चुकी महिलाओं के बलिदान को लज्जित नहीं होने देंगे. बाबा मोहन उत्तराखण्डी की शहादत को इस तरह व्यर्थ नहीं जाने दिया जा सकता. अपनी सुविधा के लिये जनता की आवाज को दबाने की साजिश रचने वाले नौकरशाहों और राजनेताओं की यह कुटिल चाल यदि सफल हुई तो उत्तराखंड वह राज्य नहीं रहेगा जिसका सपना राज्य आन्दोलन के दौरान देखा गया था.

"क्रिएटिव उत्तराखण्ड - म्यर पहाड़" और "म्योर उत्तराखण्ड" ने जिम्मेदारी ली है कि वह राज्य के युवाओं को गैरसैंण राजधानी की आवश्यकता के प्रति सजग करेगा और इस मुद्दे से जुड़ी जनभावनाओं को एक सशक्त आवाज प्रदान करेगा. दोनों संगठनों के सदस्य अगस्त के अन्तिम सप्ताह में गैरसैंण के साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में एक जनसम्पर्क यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं. इस यात्रा का उद्देश्य आम जनता के बीच गैरसैण को राजधानी बनाने की अनिवार्यता को स्पष्ट करना और गैरसैण मुद्दे पर युवाशक्ति व मातृशक्ति को एकजुट करना है. कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-


27 अगस्त 2009- दिल्ली से यात्रा का शुभारंभ
28 अगस्त 2009- रुद्रपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा तथा द्वाराहाट आदि में जनजागरण अभियान
29 अगस्त 2009-द्वाराहाट से गैरसैंण तक रैली
30 अगस्त 2009- उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अग्रणी नेता स्व. विपिन त्रिपाठी जी की पुण्य तिथि पर द्वाराहाट में श्रद्धांजली सभा तथा गैरसैण मुद्दे पर एक विशाल जनसभा/विचार गोष्टी.


गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर इस समय आवाज बुलन्द करना अत्यन्त जरूरी है, अन्यथा यह चुप्पी उत्तराखण्ड के भविष्य के लिये घातक हो सकती है. आप सभी लोगों से अपील है कि आप इस मुद्दे पर आगे आयें और इस अभियान में सहभागी बनें.

Kindly visit following related topic also


क्या उत्तराखंड की राजधानी गैरसैण होनी चाहिए? - http://www.merapahad.com/forum/development-issues-of-uttarakhand/should-uttarakhand-capital-should-be-shifted-to-gairsain/msg171/#msg171
« Last Edit: October 03, 2009, 11:42:22 AM by हेम पन्त »

 

Offline Mohan Bisht -Thet Pahadi/मोहन बिष्ट-ठेठ पहाडी

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 732
  • Karma: 7
  • Gender: Male
  • Thet Pahadi
wah dajyu is kavita ka to mai fan hoon maharaz.. aapka to hoon hi...

अन्यारपट्ट रै नि सकूँ जल्दी ब्याली रात,
राजधानी जिक्र जब आलो, होलि गैरसैण की बात,

दीक्षित आयोग कुलै जाल, सरकार लै पलटि है जाल,
उत्तराखंडी मुनव उठाला - ह्वै जाला सब साथ,
राजधानी जिक्र जब आलो होलि गैरसैंण की बात,

गौं-गौं बै आवाज़ उठी गै, अन्यायी अब भौती है गे,
जनुल राजधानी नाम सुझाछी, उन लै बागियुं का सांथ,
राजधानी जिक्र....................

आंदोलनकारी उसीकी रैगिन, दमनकारी गद्दी में भैगिन,
अब ज्यादे दिन नि चलल, यो गोर्खियुं  जस राज,
राजधानी जिक्र..............

9 सालूं में 5 बदल गिन, बात ग्वै हैंत उसीकी राइ गिन,
उन लोग लै नि नजर उनै जेल पैर यो ताज,
राजधानी जिक्र जब.............

विकास हुन जरुरी छू, गैरसैण बनुनी छू,
वचन दयुछ म्योर पहाड़ और उठून हाथ,
राजधानी जिक्र जब आलो होलि गैरसैण की बात....
Mohan Bisht -THET PAHADI

+91-9310999960
http://www.myoruttrakhand.com

Offline हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 3,768
  • Karma: 41
  • Gender: Male
    • Myor Pahar
दयाल जी आपकी यह कविता गैरसैंण के प्रति आम लोगों की भावनाओं को प्रदर्शित कर रही है. अब जब हम लोगों ने यह संकल्प ले ही लिया है तो गैरसैंण पर निर्णायक लड़ाई जरूर लड़ी जायेगी...

ठंडु-माठु चौमास डांड्यूं मां सोरि गै!!!
तिसळि धरति की प्यास बुझे गै !!!

Offline हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 3,768
  • Karma: 41
  • Gender: Male
    • Myor Pahar
A massage from Mr. Chandramohan Jyoti, Delhi:

नमस्कार पन्त जी, मुझे ये जानकर अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आप लोग इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हो... सर्वविदित है कि क्रिएटिव उत्तराखंड और म्योर पहाड़ ये दोनों ही संगठन देल्ही में युवाओं के मध्य अपनी acahhi पहचान banae हुए हैं... राजधानी गैरसैण बनाये जाने के लिए अभियान चलाना ati aavashyak है... मेरी shubhkamnaiyen आप लोगों के साथ हैं... में भी अपना yogdaan सुनिश्चित करने की कोशिश करूँगा...

ठंडु-माठु चौमास डांड्यूं मां सोरि गै!!!
तिसळि धरति की प्यास बुझे गै !!!

Offline Mohan Bisht -Thet Pahadi/मोहन बिष्ट-ठेठ पहाडी

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 732
  • Karma: 7
  • Gender: Male
  • Thet Pahadi

Dr. Sushil Joshi

प्रिय मोहन जी
अवश्य ये मशाल जलनी ही चाहिये
सुशील
Mohan Bisht -THET PAHADI

+91-9310999960
http://www.myoruttrakhand.com

Offline हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 3,768
  • Karma: 41
  • Gender: Male
    • Myor Pahar
A massage from Mr. Mayank Nauni (Orkut)

भाईयों,
अभी मेरी गैरसैण मुद्दे के उप्पर श्री चारू तिवारी जी ( गैरसैण अभियान के रचियेता ) से बात हुई.... उन्हें बहोत दुःख है की गैरसैण जैसे गंभीर मुद्दे के ऊपर मजाक बनाया जा रहा है, ये मजाक हमारी नयी पीड़ी कर रही है... उन्होंने मुझ से कहा की हमारे सदस्यों को चाहिए की इन विषयों के बारे मैं पूरी जानकारी लिए बगैर इनके बारे मै गलत चीज़ें बोलना अथवा परिहास करना अशोभनीय है... ये परिहास है उन बलिदानों पर है जो उत्तराखंड आन्दोलन के दौरान दिए गए...
या तो हम ये मान लें की हम योग्य नहीं हैं ऐसे गंभीर विषयों पर वाद विवाद करने के... या फिर इस बारे मै पूरी जानकारी ले कर फिर इन पर चर्चा करें....

थोडी और गंभीरता की जरुरत है यहाँ... अब जरुरत है इन चीज़ों के ऊपर कार्य करने की... बहस तो बहोत हो चुकी... हालाकि मै हेम और चारू तिवारी के साथ ये कार्य करना चाहता था परन्तु तिवारी जी की बातों मै नयी पीड़ी को लेकर नाउमीदी झलकी... हम अपने कार्यों से उनका विश्वास जीत सकते हैं... सब आप के हाथ मै है...

मै शुरू करने वाला हूँ ये अभियान... चाहे कोई साथ हो या न हो....

हर हर महादेव ... जय उत्तराखंड.... जय बद्री विशाल.......

Mayank ji works with HCL Noida as a software consultant......

ठंडु-माठु चौमास डांड्यूं मां सोरि गै!!!
तिसळि धरति की प्यास बुझे गै !!!

Offline राजेश जोशी/rajesh.joshee

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 403
  • Karma: 10
  • Gender: Male
    • पहाड़ी फोरम/Pahari Forum
गैरसैण राजधानी बनाने का तो हमारे राजनेताओ व नौकरशाहो का रुख कभी रहा ही नही है॑ पर इस राज्य को बने १० वर्ष होने वाले हैं किसी सरकार ने गैरसैण के विकास के लिए भी कुछ नही किया आज भी गैरसैण वही पिछ्ड़ा क्षेत्र बन हुआ है अगर इन राजनेताओ को कुछ भी शर्म होती तो कम से कम इस प्रदेश की जनता व शहीदों के सम्मान हेतु गैरसैण मे कोइ अस्पताल, कालेज या स्टेडियम जैसा कोई जनहित का आस्थान तो स्थापित करते
आज सबकुछ देहरादून में सिमट कर रह गया है और इस शान्त नगर को भु-माफ़ियाओं, अप्रराधियो, जालसाजो और कन्क्रीट का जंगल बन दिया है
गैरसैण के राजधानी बनने मे नौकरशाही और सत्ताधारी राजनेता ही सबसे बड़ी बाधा रहे हैं जो देहरादून जैसे नगर के रंगीनिया छोड़कर एक नये इलाके में जाने को कभी तैयार नही होंगे॑  अगर ऐसा न होता तो राजधानी चयन आयोग के नाम पर करीब आठ वर्ष तक एक ऐसे व्यक्ति को जिसका इस प्रदेश से दूर दूर तक कोइ लेना देना नही था को सरकारी पैसे से ऐश करवाना, क्या इस प्रदेश की जनता के साथ छ्ल नही है? 
इस खेल में सभी राजनैतिक दल शामिल है, मै उत्तराखण्ड क्रान्ति दल को राजनैतिक दल नही मानता क्योंकि जिस दल में कार्यकर्ता कम और नेता अधिक हों, जिस दल के अध्यक्ष चुनाव में १०,००० वोट भी नही ला सके, और दुसरे नेता सत्ताधारी पार्टी की गोद में बैठे हों, ऐसे दल से राजनैतिक परिवर्तन की उम्मीद करना बेकार है
« Last Edit: August 03, 2009, 08:38:42 PM by राजेश जोशी/rajesh.joshee »

Offline dayal pandey/ दयाल पाण्डे

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 592
  • Karma: 2
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • म्यर पहाड़
Rajesh ji bahut achchhi baat kahi hai aapne, ab ye ladai aam janta ko ladani hai , humane ne to than lee hai Gaisain ko hi Rajdhani bana kar chhodan ke ab dekhate hain prajatantra main Raja ki jeet hoti hai ya phir Praja ki.
ऊंचा डाणा बटी, बाटा घाटा बटी,
आज ऊंणे छौ आवाज, म्यर पहाड़, म्यर पहाड़।

Offline एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • msmehta@merapahad.com
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 20,248
  • Karma: 75
  • Gender: Male
  • +91-9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com


It is apparent that our political leaders are not in favour of shifting of existing capital. As I have quoted earlier also, they have a lot of properties in Dehradoon area and after shifting the capital they may have to incur some loss and convenience also.

I agree with you all guys that is the matter of public and the public has to fight of it.
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!

For any query mail to - msmehta@merapahad.com
 
www.hisalu.com

Offline Pawan Pahari/पवन पहाडी

  • Jr. Member
  • **
  • Posts: 93
  • Karma: 1
  • Gender: Male
ये एक प्रयास  है उत्तराखंड की राजधानी गैर्शैन  बनाने के लिए , जिसके लिए हमने एक यात्रा का आयोजन भी किया है. और हम इसके लिए पूरा जोर लगा देंगे. और राजधानी गैर्शैन लाकर रहेंगे. 
दूर बैठे पहाडों पे, जो लोग हमें  याद करते है.
हमें उन लोगो की उस याद का मोल चुकाना है,
और अपने पहाड़ के लिए कुछ कर दिखाना है.

Jai Golju.............jai badrivishaal

Offline Pawan Pahari/पवन पहाडी

  • Jr. Member
  • **
  • Posts: 93
  • Karma: 1
  • Gender: Male
हमें किसी भी राजनैतिक दबाव मैं काम नहीं करना है. हम निस्पस्य काम करेंगे और अपनी राजधानी का मुद्दा हल करेंगे.
दूर बैठे पहाडों पे, जो लोग हमें  याद करते है.
हमें उन लोगो की उस याद का मोल चुकाना है,
और अपने पहाड़ के लिए कुछ कर दिखाना है.

Jai Golju.............jai badrivishaal

Offline dayal pandey/ दयाल पाण्डे

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 592
  • Karma: 2
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • म्यर पहाड़
Mera pahad ki sarve ke anusaar 48 main se 36 vote Gair Sain ko mole hain Dehradun ko sirf 8 vote mile hain isase ye pata lagata hain ki hamari rashtriya partiyun dwara Prajatantra ka majak udaya ja raha hai, Uttarakhand ki 74% janata ka adhikarun ka gala ghota ja raha hai,
so Dosto aayo gairsain ki aagami Yatra main Bata dain ki Jab Jab aam Janata ke santh anyay hoga tab tab Jagrukh janta aawaz uthayegi .
« Last Edit: August 06, 2009, 01:42:16 PM by dayal pandey/ दयाल पाण्डे »
ऊंचा डाणा बटी, बाटा घाटा बटी,
आज ऊंणे छौ आवाज, म्यर पहाड़, म्यर पहाड़।

Offline एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • msmehta@merapahad.com
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 20,248
  • Karma: 75
  • Gender: Male
  • +91-9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com

Guests,

Who are seeing this topic are requested to please join us this compaign.

Migrated Uttarakhandi played a vital rule in getting the separate state. Now it is second when state need their support for shifting the capital.

please join us .
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!

For any query mail to - msmehta@merapahad.com
 
www.hisalu.com

Offline हुक्का बू

  • Full Member
  • ***
  • Posts: 151
  • Karma: 6
  • Gender: Male
  • धन मेरो पहाड़, तेरी बलै ल्यूहलो
दयाल नाती एक काम कर-
हम-तुम तो जा ही रहे हैं धरने पर गैरसैंण, लगे हाथ इस प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के भी मत को जान लेते हैं, उत्तराखण्ड के ५ निर्वाचित सांसद और ७० निर्वाचित विधायकों को भी इसका आमंत्रण दे दो.............देखते हैं, हमारे हर दुःख-सुख में साथ होने और हमारे सच्चे हितैषी होने का दावा करने वाले कितने लोग वहां पर पहुंचते हैं।
त्यर पहाड़, म्यर पहाड़, होय दुखों को ड्यर पहाड़,
बुजुर्गों ले जोड़ पहाड़, राजनीति ले त्वेड़ पहाड़,
ठेकदारों ने पफोड़ पहाड़, नान्तिनों ले छोड़ पहाड़।

Offline dayal pandey/ दयाल पाण्डे

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 592
  • Karma: 2
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • म्यर पहाड़
Hukka bubu Pailag,
                           Bahut Badiya akkal de bubu tumul, han bhej dihu isase ye bhi suchit ho jayega ki ab janata sadakun par aane lagi hai ek sisudak jas jhaipaik to lagi jaal janpratinidhiyun kai lai.
ऊंचा डाणा बटी, बाटा घाटा बटी,
आज ऊंणे छौ आवाज, म्यर पहाड़, म्यर पहाड़।

Offline shailesh

  • MeraPahad Team
  • Jr. Member
  • *****
  • Posts: 52
  • Karma: 5
आने वाली नस्लें तुम पर रश्क करेंगी हमअस्रों
जब ये ख्याल आयेगा उनको, तुमने  राजधानी गैरसैण के लिए संघर्ष किया था !
 :)

 

Related Topics

  Subject / Started by Replies Last post
438 Replies
15491 Views
Last post September 07, 2010, 05:27:08 AM
by Devbhoomi,Uttarakhand
25 Replies
2165 Views
Last post September 06, 2010, 03:15:32 PM
by Harish Rawat
28 Replies
2152 Views
Last post September 10, 2009, 11:35:54 AM
by Charu Tiwari
72 Replies
3329 Views
Last post February 24, 2010, 08:18:11 PM
by Devbhoomi,Uttarakhand
89 Replies
764 Views
Last post September 07, 2010, 05:09:57 PM
by दीपक पनेरू, "पहाड़ी नान"