MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers

*
  • Home
  • Apna Uttarakhand
  • MeraPahad

Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?

Login with username, password and session length

  • Home
  • Help
  • Search
  • Calendar
  • Login
  • Register

जानिये अनुसूया मंदिर चमोली के बारे में।            Debate-Should Gairsain Be Permanent Capital of Uttarakhand            How to use MeraPahad Forum            Listen Pahadi Songs Online           

  • MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers »
  • Uttarakhand »
  • Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन (Moderator: Charu Tiwari) »
  • History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास

!!

Registration

Please Register To View All Content (Photos, Videos, Audio Files)

collapse

Recent Topics

Articles & Poem on Uttarakhand By Brijendra Negi-ब्रिजेन्द्र नेगी की कविताये by Brijendra Negi
[Today at 10:19:52 AM]

Articles By Bhisma Kukreti - श्री भीष्म कुकरेती जी के लेख by bhishma kukreti
[Today at 08:09:53 AM]

Satire on various Social Issues - सामाजिक एव विकास के मुद्दों और हास्यवंग्य by bhishma kukreti
[Today at 08:09:20 AM]

History of Uttarakhand, Kumaon & Garhwal-उत्तराखंड का इतिहास (कुमाऊ & गढ़वाल) by bhishma kukreti
[Yesterday at 08:33:35 PM]

It Happens Only In Uttarakhand - यह केवल उत्तराखंड में होता है ? by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Yesterday at 03:23:09 PM]

Lyrics Of Uttarakhandi Songs - कुमाऊंनी एवं गढ़वाली गीतों के बोल by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Yesterday at 02:38:57 PM]

Khadia Mines In Uttarakhand - खडिया के खान by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Yesterday at 12:48:53 PM]

Water Crisis In Uttarakhand : पानी की समस्या से जूझता उत्तराखण्ड by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Yesterday at 12:36:45 PM]

Poems written by Bhagwan Singh Jayara-भगवान सिंह जयड़ा द्वारा रचित गढ़वाली कविता by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Yesterday at 12:24:17 PM]

Articles by Mani Ram Sharma -मनी राम शर्मा जी के लेख by Mani Ram Sharma
[Yesterday at 06:57:53 AM]

Poll

  • Dot Below 25 % (Poor Show)
  • 15 (55%)
  • Dot 50% (Good Show)
  • 0 (0%)
  • Dot 75 % (Very Good)
  • 1 (3%)
  • Dot Above 90 (Execellent)
  • 0 (0%)
  • Dot Very -2 poor show
  • 11 (40%)
  • Total Members Voted: 27
  • View Topic

Hot Topics

  • topic Garjiya Devi and Sati Ansuiya Devi temple Uttarakhand,देवी मंदिर उत्तराखंड
  • topic Fammous Uttarakhandi Journalists & Writer-उत्तराखंड में जन्मे प्रसिद्ध पत्रकार
  • topic Collection of Exclusive Garhwali Folk Songs-गढ़वाली लोक गीतों का संग्रह
  • topic Photos Of Religious Places Of Uttarakhand - उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के फोटो
  • topic Snow Fall Photos in Uttarakhand-पहाड़ में बर्फ़बारी के कुछ सुंदर दृश्य
  • topic Phool Deyi: Folk Festival Of Uttarakhand - फूल देई: एक लोक त्यौहार
  • topic Chandra Singh Garhwali : वीर चन्द्र सिंह "गढ़वाली"
  • topic Chakrata Hill Station Uttarakhand,चकराता उत्तराखंड
  • topic Srujan Se Magazine Published From Sahibabad - त्रिमासिक पत्रिका "सृजन से"
  • topic Garhwali Poems by Balkrishan D Dhyani-बालकृष्ण डी ध्यानी की कविताये
  • topic Songs By Bollywood Singers - हिन्दी फिल्मो के गायको द्वारा गाए उत्तराखंडी गाने
  • topic Dev Shilaye in Uttarakhand- उत्तराखंड में प्रसिद्ध देवी देवताओ के शिलाए
  • topic Glaciers & Valleys In Uttarakhand - उत्तराखंड के ग्लेशियर और घाटियाँ
  • topic Gaura devi Mother of Chipko Movement,गौरा देवीः चिपको आन्दोलन की जननी
  • topic Uttarakhand Sports Related News - उत्तराखंड से संबंधित खेल खबरे
  • topic Exit Poll Uttarakhand Assembly Election 2012- Your vote for which Party?
  • topic UKD: Regional Party - उत्तराखंड क्रांति दल: उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी
  • topic Unknown Folk Singers Of Uttarakhand - उत्तराखंड के बेनाम लोक गायक
  • topic Good Morning & Good Bye Wishes - शुभ प्रभात तथा अलविदा संदेश
  • topic Gairsain,Proposed Capital of Uttarahkand in Photo- गैरसैंन फोटो
  • topic Photos Of Nandikund by Tilak Soni,नंदिकुंड तिलक सोनी जी के कैमरे की नजर में
  • topic Joins us to Help Uttarakhandi Landslide Victims On 02 & 03 Oct 2010
  • topic Photographs Of Disaster in UK,उत्तराखंड में दैवीय आपदाओं के दौरान की तस्वीरें
  • topic Goril Devta famous Jagar in Uttarakhand-गोरिल देवता का प्रसिद्ध जागर
  • topic Article by Famous Scientiest Ram Prasad Ji - वैज्ञानिक राम प्रसाद जी के लेख
  • topic Uttarakhand Suffering From Disaster - दैवीय आपदाओं से जूझता उत्तराखण्ड
  • topic म्यर उत्तराखण्ड ग्रुप अपना पांचवा वार्षिकोत्स
  • topic Budhakedar Tehri Garhwal Uttarakhand,बूढ़ाकेदार टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड
  • topic Song Expressing Grief Of Women - पहाड़ के महिलाओ की पीडा व्यक्त करते ये गाने
  • topic Historical information of Uttarakhand,उत्तराखंड की ऐतिहासिक जानकारी
  • topic Hisalu-dot-Com Merapahad.com Network Aggregator Site- हिसालू डाट कॉम वेब साईट
  • topic Uttarakhand News - उत्तराखंड समाचार
  • topic Do You Know This About Uttarakhand? - क्या आप उत्तराखंड के बारे ये जानते है?
  • topic Photographs of my village Pothing(Bageshwar) पोथिंग (कपकोट) की कुछ तस्वीरें
  • topic Uttarayani Fair Bagehswar in Photos-फोटो उत्तरायनी मेला बागेश्वर
  • topic Tribes In Uttarakhand Migrated From Various Place - उत्तराखंड बसे विभिन्न जातिया
  • topic Har Ki Dun,Valley Of Gods,Uttarakhand-हर की दून उत्तराखंड
  • topic Old History of Uttarakhand - उत्तराखण्ड का प्राचीन इतिहास
  • topic Batuli From Dayal Pandey: दयाल पाण्डे जी की बाटुलि
  • topic Mansa devi Temple Haridwar Uttarakhand,माता मनसा देवी मंदिर हरिद्वार उत्तराखंड
  • Send this topic
  • Print
Pages: [1]

Author Topic: History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास  (Read 2497 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 438
  • Karma: 22
  • Gender: Male
  • दुनियां में आये हो तो अपनी मिट्टी के लिए जरूर कुछ कर के जाओ.
    • मन कही, ऊँचे पहाड़ों से.....जीवन के स्वर
History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास
« on: September 13, 2010, 09:28:38 PM »
दोस्तो,

वास्तव में हमारे बुजुर्ग हमारे इतिहास के सबसे बड़े गवाह होते हैं, वास्तव में वही 'इतिहास' को 'वर्तमान' के हाथों सौंपते हैं, ताकि 'इतिहास' से सबक लेकर 'वर्तमान' बेहतर 'भविष्य' का निर्माण करे. वास्तव में हमारे बुजुर्ग ही हमारे असल 'इतिहास' हैं, उनकी कही बातें हमारे देश-प्रदेश का उस दौर का 'आईना' हमारे सामने रख देते हैं. एक बात यह भी माननी पड़ेगी कि हमारे बुजुर्गों की याददास्त भी कमाल की होती है. यहाँ में अपने दादाजी से प्रेरित होकर एक ऐसा टोपिक शुरू करने जा रहा हूँ, जिसमें आप चाहें तो अपने बुजुर्गों से बातें कर 'इतिहास' के और कई बंद कपाटों को खोल सकते हैं.

नवीन जोशी
« Last Edit: September 13, 2010, 09:30:15 PM by Navin Joshi »
Logged
नवीन जोशी 'नवेंदु'
अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी और 'दुदबोली' कुमाऊंनी में लेखन, और फोटोग्राफ़ी मेरा शौक और जुनून दोनों है. यहाँ क्लिक करें: http://newideass.blogspot.com/
http://navinideas.blogspot.com/

नवीन जोशी

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 438
  • Karma: 22
  • Gender: Male
  • दुनियां में आये हो तो अपनी मिट्टी के लिए जरूर कुछ कर के जाओ.
    • मन कही, ऊँचे पहाड़ों से.....जीवन के स्वर
Re: History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास
« Reply #1 on: September 13, 2010, 09:46:59 PM »
वो भी क्या दिन थे.....
[/font]
[/color]ठीक से तो याद नहीं, मेरी जन्म तिथि शायद सन् 1917 की रही होगी। 1917 इसलिऐ क्योंकि सन् 1946 के आसपास जब मैं अंग्रेजों की फौज (द्वितीय विश्व युद्ध की ब्रिटिश आर्मी) में भर्ती हुआ था, तब मेरी उम्र करीब 29 वर्ष  थी। मेरी शादे हो चुकी थी, और पहली सन्तान होने को थी। बड़े भाई ने मेरे खिलाफ पिता के कान भरे थे, जिस पर पिता ने एक दिन डपट दिया। बस क्या था, मैं घर से निकल भागा। तब गरुड़ तक ही सड़क थी, और हमारा गांव 'तोली' (पोथिंग) पिण्डारी ग्लेशियर के यात्रा मार्ग पर पड़ता था। मैं सुबह तड़के घर से भागकर जगथाना के रास्ते से गरुड़ के लिए निकल पड़ा। शाम तक वज्यूला गांव पहुंच गया, वहां मेरे ममेरे भाई की ससुराल थी। रात्रि में वहीं रुका। सुबह बस पकड़ी और नैनीताल के लिए चल पड़ा। वहां नैनीताल में मेरे जेठू अंबा दत्त, मोटर कंपनी में `मोटर मैन´ थे। चलते ही भाई ने ताकीद कर दी थी, गेठिया में बस से उतर जाना, वहां से नैनीताल पास ही होता है। सीधे नैनीताल जाओगे तो वहां `टैक्स´ देना पड़ेगा। तब अक्सर लोग चार आने के करीब पड़ने वाले टैक्स को बचाने के लिए ऐसे यत्न आम तौर पर करते थे। मैंने भी ऐसा ही किया। गेठिया से नैनीताल के लिए करीब दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई थी। पर उस जमाने में जब पैदल चलना आम होता था, यह दूरी नगण्य ही मानी जाती थी।
खैर, मैं नैनीताल पहुंच गया। जेठू जी से मिला, उनके घर रहा। दूसरे दिन मुझे घर पर बैठे रहने को कह कर जेठू काम पर चले गऐ, लेकिन मैं अकेला ही बाहर निकल गया। गांव से पहली बार घर से निकला था, पर किसी तरह की झिझक मुझमें नहीं थी। देखा, तल्लीताल में अंग्रेजों की सेना के लिए भर्ती चल रही थी। मैं भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो गया। वजन आदि लिया गया। आगे मेडिकल जांच के लिए नऐ रंगरूटों (रिक्रूटों) को पैदल अल्मोड़ा जाने की बात हुई। अंग्रेजी न जानने के बावजूद मुझमें अंग्रेजों से बात करने में कोई झिझक नहीं थी। अंग्रेज भी कोई `हिटलर´ जैसे न थे। मैंने कह दिया, अंग्रेज साहब तुम्हें भी साथ में पैदल चलना पड़ेगा, तभी जाऐंगे। उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं हुई। तब अल्मोड़ा के लिए सीधे सड़क नहीं थी। गरमपानी से रानीखेत व कोसी होते हुऐ अल्मोड़ा के लिए रास्ता था। हम लोग सुयालबाड़ी के गधेरे से होते हुऐ पैदल रास्ते से अल्मोड़ा पहुंचे। कमोबेश इसी पैदल रास्ते से आज की सड़क बनी है। मेडिकल प्रक्रिया में शामिल हुआ। वहां साथ गऐ सभी रिक्रूटों´ में से केवल मैं भर्ती हुआ। अन्य `टेस्ट´ में कोई आंख न दिखाई देने, तो कोई न सुनाई देने जैसी बातें बताकर बाहर हो गये थे। बाद में पता चला कि यह लोग बहाने करते थे। वह बहुत गरीबी का जमाना था। भर्ती प्रक्रिया के दौरान खाने को पूड़ियां और वापसी पर दो रुपऐ मिलते थे, जिसके लालच में लड़के भर्ती होने आते थे, और बहाने बनाकर दो रुपऐ लेकर वापस लौट आते थे। मुझे यह पता न था। मुझसे अंग्रेज अफसर ने पूछा, तुम्हें कोई परेशानी नहीं है। मैंने दृढ़ता से कहा, `नहीं, मैं लड़ने आया हूं। कुछ परेशानी होती तो क्यों आता ?´ अफसर मुझसे बहुत प्रभावित हुआ। कहा, 'तुम भर्ती हो गऐ हो। सियालकोट (पाकिस्तान) पोस्टिंग हुई है। वहीं ज्वाइनिंग लेनी होगी।' रास्ते के खर्च के लिए चार रुपऐ दिऐ। तब आठ आने यानी 50 पैंसे में अच्छा खाना मिल जाता था। काठगोदाम तक साथ में एक आदमी भेजा, और रास्ते के बारे में बताकर अकेले सियालकोट भेज दिया। मैंने उससे पूर्व ट्रेन क्या बस भी नहीं देखी थी, पर मैं निर्भीक होकर रुपऐ ले खुशी-खुशी चल पड़ा।
ट्रेन से पहले बरेली, वहां से ट्रेन बदलकर मुरादाबाद, और वहां से एक और ट्रेन बदलकर सीधे सियालकोट पहुंच गया। वहां गर्मी के दिन थे, पहुंचते ही पोस्टिंग ले ली। तुरन्त मलेशिया की बनी नई ड्रेस मिल गई। अपने इलाके के और रिक्रूट मिल गऐ। मुझे देखकर खुश हो गऐ। मैं उनसे अधिक उम्र का था, और डील डौल में भी बड़ा, लिहाजा पहुंचते ही उन्होंने मेरी अच्छी सेवा कर दी। वहां हिन्दू और मुस्लिम हर तरह के सिपाही थे, सबमें अच्छा दोस्ताना था. बस दोनों की 'खाने की मेस' अलग-अलग होती थी. छह माह के भीतर गोलियां चलाने की ट्रेनिंग शुरू हो गई, इस हेतु 600 गज में चान्दमारी (गोलियां चलाने की ट्रेनिंग का स्थान) बनाई गई थी। मैंने जिन्दगी में पहला फायर झोंका, बिल्कुल निशाने पर। अंग्रेज अफसर से शाबासी मिली। फिर दूसरा, तीसरा.....कर पूरे दस, सब के सब ठीक निशाने पर। साथियों और अफसरों में मैं हीरो हो गया। सबसे शाबासी मिली। मेरा खयाल रखा जाने लगा। लेकिन फौज में एक वर्ष ही हुआ होगा, कि आजाद हिन्द फौज के सिपाही आ गऐ। अंग्रेजों के उनके सामने पांव उखड़ गऐ। लिहाजा, हमारी `फौज´ टूट गई। हमसे कहा गया कि `सेकेण्ड कुमाऊं रेजीमेंट´ खुल गई है। वहां चले जाओ। सीधे घर जाने पर 120 रुपऐ मिलने थे, और `सेकेण्ड कुमाऊं रेजीमेंट´ में जाने पर यह 120 रुपऐ खोने का खतरा था। तब अक्ल भी नहीं हुई। 120 रुपऐ बहुत होते थे, घर की परिस्थितियां भी याद आईं। लालच में आ गया। सीधे घर चला आया। 120 रुपऐ से गांव में चाचा की जमीन खरीद ली, जबकि शान्तिपुरी भाबर में 210 रुपऐ में 120 नाली जमीन और जंगल काटने के लिए हथियार मिल रहे थे। लेकिन अपनी मिट्टी के प्यार ने वहां भी नहीं जाने दिया। तभी से अपनी मिट्टी को थामे हुऐ पहाड़ में जमा हुआ हूं। (दादाजी श्री देवी दत्त जोशी जी से बातचीत के आधार पर)
« Last Edit: September 13, 2010, 10:02:45 PM by Navin Joshi »
Logged
नवीन जोशी 'नवेंदु'
अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी और 'दुदबोली' कुमाऊंनी में लेखन, और फोटोग्राफ़ी मेरा शौक और जुनून दोनों है. यहाँ क्लिक करें: http://newideass.blogspot.com/
http://navinideas.blogspot.com/

एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • msmehta@merapahad.com
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 31,414
  • Karma: 76
  • Gender: Male
  • +91-9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com
Re: History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास
« Reply #2 on: September 13, 2010, 10:44:50 PM »

जोशी जी,

मुझे बचपन की याद, हमारी अम्मा और इजा कहती थी हमारे गाव के आगे एक जगह है जिसका नाम करीम पुर है कहाँ जाता था वहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगो का निवास था जहाँ पर उन्होंने चाय  के बागन और पानी की बहुत बड़ी टैंक बनाई थी जो आज भी वहां वध्यमान है !

शायद तभी इस जगह का नाम करीम पुर पड़ा होगा !
Logged
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!
For any query mail to - msmehta@merapahad.com

+919910532720

Anil Arya / अनिल आर्य

  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 1,681
  • Karma: 26
  • Gender: Male
  • कैलि बजै मुरुलि ?
Re: History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास
« Reply #3 on: February 23, 2011, 12:54:22 AM »
गढ़वाल साम्राज्य में 52 नहीं 55 गढ़?
1823 का ब्रिटिश सर्वे देता है इसकी गवाही, नक्शे में हैं बैराट, बस्तील, दुधली गढ़
जबर सिंह बर्मा
मसूरी। ‘वीरू भड़ु कु देश, बावन गढ़ु कु देश’ विख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का गढ़वाल के गढ़ों की जानकारी देने वाला यह मशहूर गीत आपको याद होगा। गढ़वाल के इतिहास के बारे में जो नवीनतम जानकारी मिली है, वह न सिर्फ इस गीत के बोल बदलवा सकती है बल्कि गढ़वाल का 500 वर्ष पुराना इतिहास भी बदल सकती है। अब तक उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यही माना जाता रहा है कि गढ़वाल साम्राज्य 52 छोटे-छोटे गढ़ों में विस्तृत था लेकिन अब मिले ब्रिटिशकालीन तथ्य बताते हैं कि यहां 52 नहीं, बल्कि 55 गढ़ हैं। सन् 1823 का यह सर्वे जर्नल अब हासिल हो सका है। तो इतिहासकार तैयार रहें बहस-मुबाहिसा करके इस पर मुहर लगाने के लिए या फिर इसे झुठलाने के लिए।
इतिहास में गहरी रुचि रखने वाले मसूरी के गोपाल भारद्वाज लंबे समय से उत्तराखंड और गढ़वाल के इतिहास पर खोज कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड की जर्नल्स ऑफ रॉयल ज्योग्राफिकल सोसाइटी से संपर्क किया, तो गढ़वाल रियासत के बारे में नई जानकारी हासिल हुई। सन् 1817 में भारत के तत्कालीन सर्वेयर जनरल एचएल हर्बर्ट और असिस्टेंट जनरल जेएल होजसंस ने सिरमौर-गढ़वाल की पैदल यात्रा की थी। इसका मकसद गंगा और यमुना के स्रोत ढूंढना था। सन् 1823 में सौंपे गए जर्नल में बताया गया है कि यात्रा के दौरान उन्हें तीन गढ़ भी मिले। जर्नल में हर्बर्ट और होजसंस ने जो लिखा वह कुछ यूं है ‘24 मार्च, 1817 को हम कालसी से चले। 24 हजार पांच सौ ग्यारह कदम चलने के बाद आमला नदी से लगी एक खाई हमें नजर आई। इस खाई से हमने छह हजार कदम की खड़ी चढ़ाई चढ़ी तो सामने दोमंजिला बैराटगढ़ नजर आया। समुद्र तल से 6508 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह किला अभेद्य था। गोरखा सेना ने कर्नल करपेंटर की अंग्रेजी सेना के खिलाफ लड़ाई में इसी किले का इस्तेमाल किया था।’ जर्नल में इस किले के चारों ओर की भौगोलिक स्थितियों और मनोहारी नजारों के अलावा यह भी जिक्र है कि यह किला सहारनपुर से भी नजर आता था। दोनों सर्वेक्षकों के हस्ताक्षरयुक्त सर्वे और नक्शे में बैराटगढ़ के अलावा हनोल में स्थित पौराणिक महासू देवता मंदिर के निकट बस्तील गढ़ और मसूरी के निकट दुधली के किले का भी जिक्र है। कालांतर में ये गढ़ जानकारी और जागरूकता के अभाव में प्रकाश में नहीं आ सके। हालांकि, इनमें से बैराटगढ़ को पुरातत्व विभाग भी गढ़ के रूप में लगभग स्वीकार कर चुका है। इतिहास का अध्ययन कर रहे गोपाल भारद्वाज कहते हैं कि इस जर्नल के विवरण के आधार पर कहा जा सकता है कि गढ़वाल में 52 नहीं, बल्कि अब तक ज्ञात कुल 55 गढ़ हैं। माना जाता है कि 15वीं सदी में पाल वंश के 34वें राजा अजयपाल ने सभी गढ़ों को एकजुट कर गढ़वाल साम्राज्य की स्थापना की थी।
http://epaper.amarujala.com//svww_index.php
Logged
¬¬¬हमै हम छौ तो कि हम छौ ¬¬¬ तुमै तुम छा तो  कि तुम छा ¬¬¬

विनोद सिंह गढ़िया

  • +91-9411117737
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 1,398
  • Karma: 20
  • Gender: Male
    • म्यर पहाड़
Re: History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास
« Reply #4 on: September 29, 2011, 01:51:24 PM »
जोशी जी आपका लेख 'बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास' के अंतर्गत "वो भी क्या दिन थे" पढ़ा। बहुत अच्छा लगा। बुजुर्ग लोग कहते हैं कि पहले सड़क सिर्फ गरुड़ तक ही थी। बागेश्वर भी तब तक सड़क मार्ग से दूर नहीं  जुडा था।बागेश्वर से कपकोट तक जो सड़क बनी है वो भी श्रमदान से बनी है, इस सड़क निर्माण में सम्पूर्ण दानपुर वासियों का योगदान है। कहते हैं कि जब बागेश्वर में उत्तरायनी का मेला लगता था तब वे दानपुर से पैदल ही बागेश्वर जाते थे।

मेरे पिताजी कहते हैं कि एक बार पहाड़ में भयानक अकाल पड़ा गया था तब वे भी पोथिंग (कपकोट) से पैदल ही गरुड़ तक बीसा (खाद्य-सामग्री) लेने गए थे और उन्हें ५ किलो करीब बाजरा मिला था।  ५ किलो बाजरा के लिए पोथिंग (कपकोट) से गरुड़ तक का सफ़र। कपकोट से गरुड़ की दूरी अभी सड़क मार्ग से लगभग ४५-५० किलोमीटर होगी परन्तु तब तो पैदल मार्ग ही था। न जाने क्या-क्या विपत्ति झेली होंगी हमारे बुजुर्गों ने ।

अन्त में कहूँगा -'
धन मेरो पहाड़ s त्यर बलाई ल्युनो'
Logged
जय हो  -  पोथिंग ग्रामवासी 'माँ नन्दा भगवती' की ॥

Thul Nantin

  • Jr. Member
  • **
  • Posts: 57
  • Karma: 2
  • Gender: Male
  • Profile photo frm DCManohar
Re: History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास
« Reply #5 on: November 14, 2012, 12:30:45 AM »
वाह पड़कर बहुत अच्छा लगा | 
Quote from: नवीन जोशी on September 13, 2010, 09:46:59 PM
वो भी क्या दिन थे.....
[/font]
[/color]ठीक से तो याद नहीं, मेरी जन्म तिथि शायद सन् 1917 की रही होगी। 1917 इसलिऐ क्योंकि सन् 1946 के आसपास जब मैं अंग्रेजों की फौज (द्वितीय विश्व युद्ध की ब्रिटिश आर्मी) में भर्ती हुआ था, तब मेरी उम्र करीब 29 वर्ष  थी। मेरी शादे हो चुकी थी, और पहली सन्तान होने को थी। बड़े भाई ने मेरे खिलाफ पिता के कान भरे थे, जिस पर पिता ने एक दिन डपट दिया। बस क्या था, मैं घर से निकल भागा। तब गरुड़ तक ही सड़क थी, और हमारा गांव 'तोली' (पोथिंग) पिण्डारी ग्लेशियर के यात्रा मार्ग पर पड़ता था। मैं सुबह तड़के घर से भागकर जगथाना के रास्ते से गरुड़ के लिए निकल पड़ा। शाम तक वज्यूला गांव पहुंच गया, वहां मेरे ममेरे भाई की ससुराल थी। रात्रि में वहीं रुका। सुबह बस पकड़ी और नैनीताल के लिए चल पड़ा। वहां नैनीताल में मेरे जेठू अंबा दत्त, मोटर कंपनी में `मोटर मैन´ थे। चलते ही भाई ने ताकीद कर दी थी, गेठिया में बस से उतर जाना, वहां से नैनीताल पास ही होता है। सीधे नैनीताल जाओगे तो वहां `टैक्स´ देना पड़ेगा। तब अक्सर लोग चार आने के करीब पड़ने वाले टैक्स को बचाने के लिए ऐसे यत्न आम तौर पर करते थे। मैंने भी ऐसा ही किया। गेठिया से नैनीताल के लिए करीब दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई थी। पर उस जमाने में जब पैदल चलना आम होता था, यह दूरी नगण्य ही मानी जाती थी।
खैर, मैं नैनीताल पहुंच गया। जेठू जी से मिला, उनके घर रहा। दूसरे दिन मुझे घर पर बैठे रहने को कह कर जेठू काम पर चले गऐ, लेकिन मैं अकेला ही बाहर निकल गया। गांव से पहली बार घर से निकला था, पर किसी तरह की झिझक मुझमें नहीं थी। देखा, तल्लीताल में अंग्रेजों की सेना के लिए भर्ती चल रही थी। मैं भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो गया। वजन आदि लिया गया। आगे मेडिकल जांच के लिए नऐ रंगरूटों (रिक्रूटों) को पैदल अल्मोड़ा जाने की बात हुई। अंग्रेजी न जानने के बावजूद मुझमें अंग्रेजों से बात करने में कोई झिझक नहीं थी। अंग्रेज भी कोई `हिटलर´ जैसे न थे। मैंने कह दिया, अंग्रेज साहब तुम्हें भी साथ में पैदल चलना पड़ेगा, तभी जाऐंगे। उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं हुई। तब अल्मोड़ा के लिए सीधे सड़क नहीं थी। गरमपानी से रानीखेत व कोसी होते हुऐ अल्मोड़ा के लिए रास्ता था। हम लोग सुयालबाड़ी के गधेरे से होते हुऐ पैदल रास्ते से अल्मोड़ा पहुंचे। कमोबेश इसी पैदल रास्ते से आज की सड़क बनी है। मेडिकल प्रक्रिया में शामिल हुआ। वहां साथ गऐ सभी रिक्रूटों´ में से केवल मैं भर्ती हुआ। अन्य `टेस्ट´ में कोई आंख न दिखाई देने, तो कोई न सुनाई देने जैसी बातें बताकर बाहर हो गये थे। बाद में पता चला कि यह लोग बहाने करते थे। वह बहुत गरीबी का जमाना था। भर्ती प्रक्रिया के दौरान खाने को पूड़ियां और वापसी पर दो रुपऐ मिलते थे, जिसके लालच में लड़के भर्ती होने आते थे, और बहाने बनाकर दो रुपऐ लेकर वापस लौट आते थे। मुझे यह पता न था। मुझसे अंग्रेज अफसर ने पूछा, तुम्हें कोई परेशानी नहीं है। मैंने दृढ़ता से कहा, `नहीं, मैं लड़ने आया हूं। कुछ परेशानी होती तो क्यों आता ?´ अफसर मुझसे बहुत प्रभावित हुआ। कहा, 'तुम भर्ती हो गऐ हो। सियालकोट (पाकिस्तान) पोस्टिंग हुई है। वहीं ज्वाइनिंग लेनी होगी।' रास्ते के खर्च के लिए चार रुपऐ दिऐ। तब आठ आने यानी 50 पैंसे में अच्छा खाना मिल जाता था। काठगोदाम तक साथ में एक आदमी भेजा, और रास्ते के बारे में बताकर अकेले सियालकोट भेज दिया। मैंने उससे पूर्व ट्रेन क्या बस भी नहीं देखी थी, पर मैं निर्भीक होकर रुपऐ ले खुशी-खुशी चल पड़ा।
ट्रेन से पहले बरेली, वहां से ट्रेन बदलकर मुरादाबाद, और वहां से एक और ट्रेन बदलकर सीधे सियालकोट पहुंच गया। वहां गर्मी के दिन थे, पहुंचते ही पोस्टिंग ले ली। तुरन्त मलेशिया की बनी नई ड्रेस मिल गई। अपने इलाके के और रिक्रूट मिल गऐ। मुझे देखकर खुश हो गऐ। मैं उनसे अधिक उम्र का था, और डील डौल में भी बड़ा, लिहाजा पहुंचते ही उन्होंने मेरी अच्छी सेवा कर दी। वहां हिन्दू और मुस्लिम हर तरह के सिपाही थे, सबमें अच्छा दोस्ताना था. बस दोनों की 'खाने की मेस' अलग-अलग होती थी. छह माह के भीतर गोलियां चलाने की ट्रेनिंग शुरू हो गई, इस हेतु 600 गज में चान्दमारी (गोलियां चलाने की ट्रेनिंग का स्थान) बनाई गई थी। मैंने जिन्दगी में पहला फायर झोंका, बिल्कुल निशाने पर। अंग्रेज अफसर से शाबासी मिली। फिर दूसरा, तीसरा.....कर पूरे दस, सब के सब ठीक निशाने पर। साथियों और अफसरों में मैं हीरो हो गया। सबसे शाबासी मिली। मेरा खयाल रखा जाने लगा। लेकिन फौज में एक वर्ष ही हुआ होगा, कि आजाद हिन्द फौज के सिपाही आ गऐ। अंग्रेजों के उनके सामने पांव उखड़ गऐ। लिहाजा, हमारी `फौज´ टूट गई। हमसे कहा गया कि `सेकेण्ड कुमाऊं रेजीमेंट´ खुल गई है। वहां चले जाओ। सीधे घर जाने पर 120 रुपऐ मिलने थे, और `सेकेण्ड कुमाऊं रेजीमेंट´ में जाने पर यह 120 रुपऐ खोने का खतरा था। तब अक्ल भी नहीं हुई। 120 रुपऐ बहुत होते थे, घर की परिस्थितियां भी याद आईं। लालच में आ गया। सीधे घर चला आया। 120 रुपऐ से गांव में चाचा की जमीन खरीद ली, जबकि शान्तिपुरी भाबर में 210 रुपऐ में 120 नाली जमीन और जंगल काटने के लिए हथियार मिल रहे थे। लेकिन अपनी मिट्टी के प्यार ने वहां भी नहीं जाने दिया। तभी से अपनी मिट्टी को थामे हुऐ पहाड़ में जमा हुआ हूं। (दादाजी श्री देवी दत्त जोशी जी से बातचीत के आधार पर)
Logged
||           भ्यास           ||

Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,458
  • Karma: 58
  • Gender: Male
  • "UTTARAKHAND...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
Re: History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास
« Reply #6 on: December 28, 2012, 03:05:48 AM »
जोशी जी त्तराखंड के इतिहास के बारें में हमें ऐसी ऐतिहासिक जानकारियां  सिर्फ हमें अपने बुजुर्गों के द्वारा ही मिलती हैं, जोशी जी अपने गो जानकारी दे हैं उसे पड़कर बहुत कुच्छ जानकरी मिली है !
Logged
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://ghughutiuttarakhand.blogspot.com/

Hisalu

  • Administrator
  • Sr. Member
  • *****
  • Posts: 311
  • Karma: 2
  • MeraPahad Dot Com Network
    • उत्तराखण्ड संदेश
Re: History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास
« Reply #7 on: December 28, 2012, 09:51:21 AM »
Joshi jee.. Lekh pad kar bahot hi acha lga.... aaap ese hi bujurgo ki baaton se avgat kraate rhiye

Mere badbaajyu bhi esi baatein btaate rhte hai, me bhi share karunga.....
Logged

  • Send this topic
  • Print
Pages: [1]
  • MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers »
  • Uttarakhand »
  • Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन (Moderator: Charu Tiwari) »
  • History of Uttarakhand from the eyes of elders: बुजुर्गों की नजर से उत्तराखंड का इतिहास
 
Related Topics

  Subject / Started by Replies Last post
Historical & Geographical Introduction - उत्तराखंड का इतिहास एव भौगोलिक परिचय

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 3 » Uttarakhand at a Glance - उत्तराखण्ड : एक नजर में

38 Replies
10901 Views
Last post March 26, 2010, 06:15:23 PM
by rajkumar
History Of Uttarakahnd Cinema - उत्तराखंड के फिल्मो का इतिहास

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 3 4 » Films of Uttarakhand - उत्तराखण्ड की फिल्में

46 Replies
11179 Views
Last post December 29, 2008, 03:55:04 PM
by Mukul
Districts Of Uttarakhand - उत्तराखंड के जिलों का विवरण एवं इतिहास

Started by Devbhoomi,Uttarakhand « 1 2 ... 6 7 » Uttarakhand at a Glance - उत्तराखण्ड : एक नजर में

94 Replies
40376 Views
Last post August 21, 2011, 05:56:28 PM
by Devbhoomi,Uttarakhand
Old History of Uttarakhand - उत्तराखण्ड का प्राचीन इतिहास

Started by नवीन जोशी « 1 2 3 » Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन

32 Replies
8466 Views
Last post May 12, 2013, 04:42:03 PM
by gouri
Excerpts from the History of Uttarakhand through Coins

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन

11 Replies
2180 Views
Last post October 09, 2011, 03:12:22 PM
by एम.एस. मेहता /M S Mehta
History of Discovery of places in UK-उत्तराखंड के कई जगहों के खोज का इतिहास

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन

5 Replies
993 Views
Last post July 05, 2012, 02:15:22 AM
by पंकज सिंह महर
History of Garhwal Rifles - गढ़वाल रायफल का इतिहास

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 » Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन

19 Replies
1284 Views
Last post October 21, 2012, 01:13:55 PM
by एम.एस. मेहता /M S Mehta
History of Cloudburst in Uttarakhand- उत्तराखंड में बादल फटने के घटनाओ के विवरण

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन

9 Replies
616 Views
Last post February 05, 2013, 10:03:53 PM
by एम.एस. मेहता /M S Mehta
Some Exclusive Photos of Haldwani-कैमरे के नजर से हल्द्वानी, उत्तराखंड

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 » Photos & Videos of Uttarakhand - उत्तराखण्ड की तस्वीरें एवं वीडियो

22 Replies
915 Views
Last post December 09, 2012, 11:54:05 AM
by एम.एस. मेहता /M S Mehta
History of Uttarakhand, Kumaon & Garhwal-उत्तराखंड का इतिहास (कुमाऊ & गढ़वाल)

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta « 1 2 3 4 » Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन

47 Replies
1388 Views
Last post Yesterday at 08:33:35 PM
by bhishma kukreti