दोस्तों,
एक ऐसा नयाँ टोपिक शुरू करने का विचार है, जिस में सभी सदस्य पहाड़ वासी अपना वंशानुक्रम जोड़ें, यह शायद यह जानने के लिए इसलिए उतना जरूरी नहीं कि हम किसका वंश चला रहे हैं, वरन इससे हम में उस जिम्मेदारी का भाव जागे, जो हमारे पूर्वजों से हमें विरासत में मिला है. इससे हम दूर-दूर रहने वाले पहाड़ वासियों में आपस में जुड़ाव की डोर को भी मजबूत कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए मैं अपनी जानकारी के अनुसार सात पुश्तों का वंशानुक्रम प्रस्तुत कर रहा हूँ. इसमें आगे भी जानकारियाँ मिलने पर संसोधन किये जा सकते हैं. वंशानुक्रम हाथ से लिखकर और स्कैन करने से बेहतर कोई विकल्प हो तो मोडरेटर महोदय सुझायेंगे.
नवीन जोशी