Mera Pahad > MeraPahad/Apna Uttarakhand: An introduction - मेरा पहाड़/अपना उत्तराखण्ड : एक परिचय

Harela Tyar By Mera Pahad- हरेला त्यार का आयोजन

(1/6) > >>

पंकज सिंह महर:
साथियो,
आप सभी को मालूम है कि आगामी १७ जुलाई को हमारे उत्तराखण्ड का एक लोक त्यौहार है-हरेला। हरेला का त्यार उत्तराखण्ड की संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के रुप में मनाया जाता है। हमारे पुरखों ने वृक्षारोपण के महत्व को जाना और आने वाली विरासत इसे सहेजे, इस हेतु इसे एक त्यौहार का रुप देकर भविष्य़ के लिये अक्षुण्ण कर दिया। इसी अवसर पर क्रियेटिव उत्तराखण्ड-मेरा पहाड़ इस अवसर पर दिल्ली में एक छोटा सा आयोजन और विचार गोष्ठी कर इस त्यार में जनसहभागिता को जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं, कार्यक्रम का विवरण निम्न है-

दिनांक- 17 जुलाई, 2011
समय- 04:00 बजे, अपराह्न।
कार्यक्रम स्थल- गढ़वाल भवन, पंचकुईंया रोड, नई दिल्ली।

कार्यक्रम विवरण
१- हरेला त्यार (प्रतीकात्मक आयोजन)- 04:00 बजे।
२- सामूहिक वृक्षारोपण- 04:15 बजे।
3- "उत्तराखण्ड की संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण का महत्व" विषय पर विचार गोष्ठी| - 04:30 बजे।

पंकज सिंह महर:
कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिये आप निम्न दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं-

१- श्री चारु तिवारी- 09717368053
२- श्री अनुभव उपाध्याय- 09810077696
३- श्री एम०एस० मेहता- 09910532720
४- श्री दयाल पाण्डे - 09968534993

Anubhav / अनुभव उपाध्याय:
Sabhi MeraPahad sadasyon se anurodh hai ki woh adhik se adhik sankhya main pahunch kar is karyakram ko safal banae.

Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा:

First of all, i must congrulate Merapahd Team for selecting theme of the Programme. This is one of the areas where attention is required to plant maximum tree to save our environment.

I am sure maximum people participate in this programme and take oath to plant the trees.

All the best. i will surely attend the programme.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

हमारी टीम ने एक अच्छा विषय चुना है, जिस पर बहस हो और उसके बाद धरातल पर काम हो सके ! उत्तराखंड में विशेषकर जिस प्रकार भूसखंलन में वृद्धि हुयी है कही ना कही इसके पीछे पेड़ो का कटना भी है !

हमारी संस्कृति इनती rich है की इस पर्यावरण को बचाने के लिए भी हमारे यहाँ त्यौहार है!  आप सभी लोगो से आह्वान है आप जरुर इस प्रोग्राम में आये और शपथ ले ही हम अपने पर्यावरण को बचाए !

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version