Mera Pahad > MeraPahad/Apna Uttarakhand: An introduction - मेरा पहाड़/अपना उत्तराखण्ड : एक परिचय

Joins us to Help Uttarakhandi Landslide Victims On 02 & 03 Oct 2010

<< < (12/12)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
भारी नुकसान से जूझ रहे उत्तराखंड ने  मांगी 21,200 करोड़ की राहत

नई   दिल्ली | बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए भारी नुकसान से जूझ रहे   उत्तराखंड ने केंद्र से आपदा राहत व पुनर्वास के लिए 21,200 करोड़ रुपये के   राहत पैकेज की मांग की है। मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार   को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व गृह मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात कर   उन्हें राज्य में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी। निशंक ने   कहा कि केंद्रीय राहत निधि के मौजूदा मानक बहुत कम व अव्यवहारिक हैं।   पर्वतीय क्षेत्र की विषम परिस्थितियों को देखते हुए इन मानकों में बदलाव   किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण बाढ़ व भूस्खलन ने सबसे   ज्यादा तबाही मचाई है। पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल, बिजली, सिंचाई व सड़क   क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रदेश की ढांचागत अवसंरचना को   हुए भारी नुकसान के बाद अब उसे फिर से खड़ा करने की जरूरत है। उन्होंने   आपदा के दौरान केंद्र की तरफ से दी गई 500 करोड़ रुपये की तात्कालिक सहायता   राशि का आभार माना, लेकिन अब स्थिति को सामान्य करने के लिए केंद्र से   बड़ी धनराशि की मांग की। निशंक ने कहा कि अभी भी नुकसान का पूर्ण आकलन नहीं   हो सका है, फिर भी सामान्य आकलन के अनुसार प्रदेश को लगभग 21,200 करोड़   रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके प्रदेश के   250 गांवों के पुनर्वास के लिए वनभूमि उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की है।   उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि नुकसान का जायजा लेने गए केंद्रीय   दल ने सभी 13 जिलों का दौरा किया और वह भी तबाही की भयावहता से   आश्चर्यचकित रहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टिहरी बांध परियोजना में उत्तर   प्रदेश को मिली 25 फीसदी हिस्सेदारी भी उत्तराखंड को सौंपने की मांग की   है। उन्होंने कहा कि राज्य पुनर्गठन कानून के मुताबिक जिस राज्य में   परियोजना का मुख्यालय व संपत्ति होगी, स्वामित्व भी उसी का रहेगा।   प्रधानमंत्री ने निशंक को केंद्र सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन   दिया है।                                                                                             यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:                            राष्ट्रीय                                    लोगों की प्रतिक्रिया
http://www.pressnote.in/national-news_96205.html

sanjupahari:
Message from Ms. Saroj Jaiswal :"Hi frenz i hv send my contribution Rs 2500/ through cheque no.?85105 dated 4th oct raiganj uttardinajpur w.B branch....hope it wl reach to needy struck by natural calamity.....kindly intimate me after receiving"

Ms. Jaiswal is principal in a leading school , (website www.durgapurpublicschool.org) and offers job opportunity for Uttarakhandi people....interested applicants may contact her at jaiswal.saroj@rediffmail.com

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
आपदा पीड़ितों को बांटी रसद

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड क्रांति दल ने मंगलवार को यहां आपदा से प्रभावित 58 परिवारों को खाद्यान्न तथा कंबलों का वितरण किया। उक्रांद के प्रवासी संगठनों ने यह सामग्री उपलब्ध कराई और हिलट्रान के माध्यम से यह सामग्री मुनस्यारी तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने प्रभावितों को राहत सामग्री देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उक्रांद लोगों की पूरी मदद करने के लिए तैयार है।
क्वीरीजिमिया के 36 परिवार राहत सामग्री लेने पहुंचे थे। इसके अलावा गोल्फा, सुरिंग, भैंसकोट, पापड़ी, सेबिला गांव के लोगों ने भी यह सामग्री प्राप्त की। ऐरी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले माधावानंद भट्ट ने राहत सामग्री के लिए 25000 रुपये की राशि उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा देहरादून की संस्था सिटीजन फार ग्रीन दून ने भी मदद की थी। देहरादून से यह सामग्री मुनस्यारी पहुंचाने के लिए हिलट्रान ने ट्रक की व्यवस्था की। प्रभावितों को आटा, चावल, दाल, तेल, दूध, चीनी, कंबल आदि सामग्री प्रदान की गई।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी जेएस राठौर, ब्लाक प्रमुख पार्वती बाछमी, बसंत धामी, लोक बहादुर जंगपांगी, गणेश उपे्रती, विनोद सत्याल, राजेंद्र बृजवाल, क्वीरीजिमिया के प्रधान देवेंद्र देवा समेत तमाम लोग मौजूद थे।
मदद

http://epaper.amarujala.com/svww_index.php

पंकज सिंह महर:

--- Quote from: एम.एस. मेहता /M S Mehta on October 27, 2010, 02:23:08 PM ---आपदा पीड़ितों को बांटी रसद

--- End quote ---

मेरा पहाड़ ने आपदा राहत के तृतीय चरण में यह कार्य किया, श्री माधवानन्द भट्ट जी ने मुन्स्यारी में राहत कार्य के लिये हमारी संस्था को २५००० रु० प्रदान किये थे तथा हमारे सहयोगी डा० नितिन पाण्डे जी की संस्था सिटीजन फार ग्रीन दून ने भी काफी राहत सामग्री इकट्ठा की थी। इस सहायता सामग्री को मुन्स्यारी पहुंचाने के लिये उक्रांद के वरिष्ठ नेता और हिल्ट्रान अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी जी ने पहल की और इस सामान को मुन्स्यारी पहुंचाने का जिम्मा लिया।

इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिये म्यर पहाड़ श्री माधवानन्द भट्ट, डा० नितिन पाण्डे एवं श्री काशी सिंह ऐरी जी को हार्दिक धन्यवाद अदा करता है।

पंकज सिंह महर:
    Uttarakhand Kranti Dal leaders distribute relief material among victims of natural disaster in Pitthoragarh on Wednesday        Our Correspondent  Pitthoragarh, October 27
UKD leader Kasi Singh Airy today distributed 10 quintals of relief material among 52 families of Munsiyari subdivision who are living in relief camps. They have been living in these camps since they were shifted from their calamity-prone village last month. “The material included tinned milk, clothes, oil, sugar and blankets, which was received from the Citizens for Green Doon, an NGO of Dehradun, and Madhavanand Bhatt, an Uttarakhandi living in Mumbai,” said Airy.   The transport of the material was managed by Hilton while UKD workers helped in the distribution of material among the 56 families of Golfa, Suring, Bhanskot, Papri and all 36 families of Qurie-Jimia.   The UKD leader said the main problem of the villagers living in these relief camps is of getting a permanent shelter, as the government is providing only Rs 50,000 which is not sufficient to make a new house. “The 12 families of Qurie- Jimia whose houses were damaged partially in the calamity and are not fit for living have not been included in the list of those who need houses,” said Airy.
 
source-http://www.tribuneindia.com/2010/20101028/dun.htm#2

Navigation

[0] Message Index

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version