Mera Pahad > MeraPahad/Apna Uttarakhand: An introduction - मेरा पहाड़/अपना उत्तराखण्ड : एक परिचय

Merapahad.Com; Introduction, Vision and Mission:मेरा पहाड़; परिचय, सोच एवं लक्ष्य

<< < (2/2)

पंकज सिंह महर:
[justify]हमारा अब तक का परिचय इंटरनेट पर एक छोटा सा उत्तराखण्ड बसाने को लेकर था। लेकिन हम सिर्फ इंटरनेट तक ही सीमित नहीं रहना चाहते हैं, हम इंटरनेट के जरिये समान सोच के लोगों को जोड़कर, उनका एक समूह बनाकर उत्तराखण्ड के लिये धरातल पर भी काम करना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखकर एक उप-समूह बनाया गया क्रियेटिव उत्तराखण्ड-म्यर पहाड़, यह उत्तराखण्ड के युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और साहित्यिक मंच है। यह पुरानी पीढ़ी की विरासत को अगली पीढी तक पहुंचाने और इसे सहेजने का प्रयास करता है। पहाड़ से बाहर रह रहे युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और विभिन्न गतिविधियों से पहाड़ को जानने और समझने का प्रयास कर रहा है। विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे युवा इसमें भागीदारी कर रहे हैं और इस आयोजन को आगे बढ़ाने के लिये हमें विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

हम अपनी इस छोटी सी कोशिश से उत्तराखण्ड की समृद्ध धरोहर, सांस्कृतिक एकता, सामाजिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने, भूमंडलीकरण के दबाव में प्रभावित होते सामाजिक समरसता की अपनी परंपरा को बचाने और आर्थिक रुप से संपन्न पहाड़ की कल्पना को साकार रुप देने में सहभागी बनना चाहते हैं।

हमारे द्वारा किये गये अब तक के रचनात्मक कार्यों का विवरण आप म्यर पहाड़ तथा हमारा परिचय पर देख सकते हैं।

पंकज सिंह महर:
[justify]उत्तराखण्ड के प्रवासीजनों को उनकी संस्कृति से जोड़े रखने के लिये यह जरुरी है कि लोक संस्कृति के आधार पर मनाये जाने वाले त्यौहारों या महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उनको हो, लेकिन परदेश में पंचांग आदि की सुविधा नहीं होती, अगर आप पंचांग ले भी आये तो बांचने की समस्या आती है। लेकिन इस समस्या को दूर करने का प्रयास हमने किया है। उत्तराखण्ड में प्रचलित वाणी भूषण, महिधर एवं रामद्त्त पंचांगों के आधार पर माह भर के व्रत, त्यौहार, ग्रहण, महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी आप पंचांग तथा त्यार-बार से ले सकते हैं।

साथ ही फोरम के कैंलेडर पर भी यह जानकारी अपडेट की जा रही है।

पंकज सिंह महर:
[justify]मेरा पहाड़ डाट काम नेटवर्क ने दिनांक २४ अप्रैल, २०१० को एक नई वेबसाईट हिसालू-उत्तराखण्ड सन्देश का लोकार्पण किया। जिसका शुभारम्भ उत्तराखण्ड सरकार के माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रकाश पन्त जी ने किया। जिसकी जानकारी आप फोरम के इस तथा वेबसाईट के इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
www.hisalu.com उत्तराखण्ड से सम्बन्धित सभी वेबसाईटस और ब्लागों का संकलक (Aggregator) है। अर्थात उत्तराखण्ड से सम्बन्धित कोई भी नई जानकारी इण्टरनेट पर उपलब्ध होते ही आप इसे एक ही साईट www.hisalu.com पर देख पायेंगे। इसलिये अब इन्टरनेट द्वारा उत्तराखण्ड से जुड़ी अद्यतन (updated) जानकारी आप इस साईट के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
यदि आप भी उत्तराखण्ड से संबंधित ब्लाग या वैबसाईट का संचालन करते हैं और उसे हमारे संकलक पर प्रदर्शित करना चाहते हैं, तो अपने ब्लाग या वैबसाईट का पता hisalu@merapahad.com पर मेल करें।

इसके अतिरिक्त मेरा पहाड़ डाट काम नेटवर्क ने उत्तराखण्ड की एक ब्लाग नेटवर्क शाखा को भी प्रारम्भ किया है। http://merapahad.in पर उत्तराखण्ड से संबंधित ब्लागरों को ब्लाग सेवा का लाभ दिया जायेगा। वर्तमान में प्रसिद्ध विज्ञान लेखक श्री देवेन्द्र मेवाड़ी जी और श्री डी०एन० बडोला जी यहां पर अपने ब्लाग अपडेट कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त 24-29 अप्रैल, 2010 तक देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव तथा उत्तरांचल फिल्म चेम्बर आफ कामर्स को भी इस सेवा का लाभ दिया गया।

मंजिलें और भी हैं.........।

विनोद सिंह गढ़िया:
Facebook page of Mera Pahad Dot Com Network.

म्यर पहाड़ - A Community of Uttarakhand Lover's



Navigation

[0] Message Index

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version