Uttarakhand Updates > Articles By Esteemed Guests of Uttarakhand - विशेष आमंत्रित अतिथियों के लेख

Articles By Famous Science Writer Sh. Devendra Mewari-देवेन्द्र मेवाड़ी जी के लेख

<< < (2/3) > >>

हेम पन्त:
We have now made a seperate blog for Shree Mewari ji. You can read his all writeups here -

मेरी कलम - dmewari.merapahad.in

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

Deven MewariBedupako.Com ‘मेरी यादों का पहाड़’...
 
 साथियों, आपके लिए एक अच्छी खबर। मेरी बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘मेरी यादों का पहाड़’ नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया से प्रकाशित हो गई है। इसमें है, पचास-साठ वर्ष पहले का “वह मेरा गांव, मेरे लोग, मेरा मकान, वह घर-आंगन, वे गाय-भैंसें, वे सीढ़ीदार खेत, वे ठंडे पानी के नौले-धारे, वे चहचहाती चिड़ियां, वनों में बोलते जानवर, अगाश (आकाश) में उमड़ते बादल, वह झमाझम बरसती बारिश, वे छ्वां-छ्वां बहते गाड़-गधेरे (नदी-नाले), वह घाटियों से उठता हौल (कोहरा), वे वन-वन खिले बुरोंज (बुरांश), वे सुरीले लोकगीत, हुड़के की वे थापें, वे ढोल के बोल, वे बांसुरी की धुनें, वे जागाएं, वे ब्या-काज, वे त्यों-त्यार (त्योहार), वे मेले, वे गाय-भैंसों की टुनटुनाती घंटियां, घोड़ों के खनकते खांकर (घुंघरु), वे नीले पहाड़, वह साफ-सुकीला हिमालय! माल-भाबर को उतरते वे गाय-भैंसों के बागुड़ (झुंड) और रह-रह कर बज उठता मयल (घंटा)...घन-मन...घन-मन...
 वह पाठशाला, वे संगी-साथी, लंफू-लालटेन के उजाले में पढ़ाई के वे दिन”...
 
 एक ऐसी पुस्तक, जो पढ़ते-पढ़ते आपको अनायास ही पहाड़ की गहरी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ देगी।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
 हमारे देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिक अगले माह महत्वाकांक्षी मंगल अभियान मंगल ग्रह की ओर रवाना करने की तैयारियों में जुटे हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हमारा मंगल यान मंगल ग्रह की ओर कूच कर जाएगा। इस अभियान के बारे में आपके लिए कुछ जानकारी नंदन, अक्टूबर 2013 अंक में प्रकाशित मेरे लेख ‘हमारा मंगल अभियान’ में, पढ़िएगा।Unlike ·  · Share · 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
Deven Mewari September 13विज्ञान डायरी में....
 
 साथियो, आप सोच रहे होंगे ‘मेरी विज्ञान डायरी’, भाग-2 तो आ गई है लेकिन उसमें है क्या? उसमें किन विषयों पर चर्चा की गई है?
 विषय और घटनाएं तो बहुत हैं लेकिन संक्षेप में कहूं तो मेरी डायरी के इन पृष्ठों में धरती और आकाश से जुड़े तमाम विषयों पर बात की गई है जिसके कारण इसमें आपको विषयों की भरपूर विविधता मिलेगी। इसमें प्रकृति है, हम हैं, वन हैं। पशु-पक्षियों की अंतरंग कहानियां हैं। बढ़ते बाघों और चीते की वापसी की बातें की गई है। हरियल, गौरेया, कोयल और कव्वों के साथ ही प्रवासी पक्षियों के बारे में बताया गया है। बगुलों और कदंब के पेड़ की करुण कथा सुनाई गई है तो पेड़ों की आपबीती के साथ ही बेल और बोगेनविलिया की बहार की बात भी की गई है।
 मार्च 2011 में जापान में समुद्री भूकंप के कारण आई सुनामी लहरों ने भारी तबाही मचाई थी जिसके कारण परमाणु संयंत्रों को भी क्षति पहुंची और विकिरण का खतरा पैदा हो गया। इसलिए उस दौरान मैंने डायरी के पृष्ठों में सुनामी, भूकंप और विकिरण की बातें लिखीं। फिर अगस्त माह की शुरुआत में हिरोशिमा, नागासाकी पर गिराए गए विनाशकारी परमाणु बम विस्फोटों की दुखद याद आई। डायरी में तपती, गरमाती धरती की भी बात की गई है। इसके साथ ही बेतार, मोबाइल और इंटरनेट क्रांति के बारे में भी लिखा गया है।
 उधर अंतरिक्ष में धूमती वेधशालाओं के साथ ही सौरमंडल के चंद्रमाओं और अंतरिक्ष में बढ़ते कबाड़ की बात की गई है। इस बात पर भी विचार किया गया है कि हमारी धरती के अलावा क्या कहीं और भी जीवन है।
 टैगोर की 150 वीं जयंती पर टैगोर के विज्ञान के बारे में लिखा गया है। गणित वर्ष के अवसर पर भारत के महान गणितज्ञ रामतानुजन और लगे हाथ प्राचीन भारत के गणितज्ञों को याद किया गया है। याद प्रथम अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन और चांद पर पहला कदम रखने वाले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को भी किया गया है। प्रसिद्ध विज्ञान कथाकार आइजैक असिमोव और भारत में जन्मे और रहे नोबेल विजेता साहित्यकार रुडयार्ड किपलिंग की भी चर्चा की गई है। हिंदी के विज्ञान कथाकार कैलाश साह के कल्पनालोक में झांका गया है। इस दौरान विदा हुए वरिष्ठ विज्ञान लेखक डा. रमेश दत्त शर्मा और भारतीय कामिक्स का सपना साकार करने वाले अनंत पई को भी आदर के साथ याद किया गया है।
 इस बार ‘मेरी विज्ञान डायरी’ में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंधविश्वास के अंधकार पर भी प्रकाश डाला गया है। यानी, इतने विषय कि आपके मन को बांधे रहें और आप डायरी के पन्ने पढ़ते-पढ़ते विज्ञान का सच समझते रहें। Like ·  · Share
* Rajiv Nayan Bahuguna, Vinod Singh Gariya, प्रयाग पाण्डे and 21 others like this.
* View 2 more comments
* प्रयाग पाण्डे श्री मेवाड़ी जी ! नमस्कार । आज जबकि समाज में वैज्ञानिक चेतना फ़ैलाने के लिए संवैधानिक और  नैतिक रूप से जिम्मेदार सभी पक्षों में से ज्यादातर लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समाज में रूढ़िवादिता और अन्धविश्वास फ़ैलाने में संलग्न हों ,अन्धविश्वास के  ऐसे...See MoreSeptember 13 at 11:38am · Like · 1
* Pankaj Chaturvedi एक बात और देवेन्द्र जी की बहुप्रतीक्षित केलेंडर पर पुस्तक भे शीघ्र आ रही हेSeptember 13 at 12:04pm · Like · 2
* Deven Mewari DrArvind Mishra प्रयाग पाण्डे Ganesh Joshi आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।September 13 at 10:43pm · Like · 1
* Deven Mewari Pankaj Chaturvedi पंकज भाई, काम जल्द ही पूरा होगा। आभार।September 13 at 10:46pm · Like

विनोद सिंह गढ़िया:
यह हमारा सौभाग्य है कि मेवाड़ी जी जैसे वरिष्ठ वैज्ञानिक के लेख हमें मेरा पहाड़ फोरम और अपना उत्तराखण्ड पर पढ़ने को मिलेंगी।

अभिनन्दन है श्री देवेन्द्र मेवाड़ी जी का।

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version