Uttarakhand Updates > Articles By Esteemed Guests of Uttarakhand - विशेष आमंत्रित अतिथियों के लेख

Articles By Shri D.N. Barola - श्री डी एन बड़ोला जी के लेख

<< < (51/52) > >>

WilliamideahIU:
Magnetic Blocks

D.N.Barola / डी एन बड़ोला:
मानस खंड मंदिर माला मिशन  ( कनरा डोल आश्रम को ‘धाम’ की मान्यता )
राज्यपाल लैफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह (सेवा निवृत) ने विधान सभा  में अपने अभिभाषण में कहा कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानस खंड मंदिर माला मिशन की शुरूवात होगी !
राज्यपाल व सरकार का यह संकल्प प्रसंसनीय है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए ! सरकार के इस कदम से कुमायूं को भी एक तीर्थ स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सकेगा ! देव भूमि गढ़वाल में प्राचीन मंदिरों की श्रंखला है ! वहाँ केदारनाथ धाम है, बद्रीनाथ धाम है, गगोत्री धाम है, यमुनोत्री धाम है, गढ़वाल में ही हरिद्वार है व  ऋषिकेश भी है ! परन्तु देखा जाय तो कुमायूं क्षेत्र में मंदिर तो बहुत हैं, पर वह ‘धाम’ की श्रेणी में नहीं आते !
कुमायूं में पर्यटन को विकसित करने हेतु आवश्यकीय है धार्मिक पर्यटन को कुमायूं से जोड़ा जाय ! पर्यटक हरिद्वार, ऋषिकेश व  चार धामों की यात्रा कर वापस गढ़वाल के मार्ग से ही वापस चला जाते है !  मानस खंड मंदिर माला मिशन के प्रारंभ होने के साथ ही पर्यटक कुमायूं  के मंदिरों व अन्य पर्यटक स्थलों में प्रवास कर वापस जाएगा ! इससे कुमायूं का पर्यटन कारोबार बढ़ेगा ! कुमायूं में जागेश्वर धाम है, बाघ नाथ धाम है, कैंची धाम है, बैजनाथ धाम है, बग्वाल युद्ध के लिए मशहूर देवीधुरा धाम है ! दूनागिरी मंदिर है, परन्तु इन्हें धाम की मान्यता प्राप्त नहीं है! पर्यटन के लिए कुमायूं में  कटारमल सूर्य मंदिर है, कौसानी में विश्व प्रसिद्द अनाशक्ति आश्रम है, पहाड़ों की रानी नैनीताल जैसा आधुनिक शहर है, रानीखेत जैसा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां से 360 किलोमीटर लम्बी हिमालय श्रंखला के दर्शन होते हैं !
कल्यानिका कनरा डोल आश्रम को ‘धाम’ की मान्यता :                                                                                                                                             
 विश्व के सबसे बड़े व सबसे भारी श्रीयंत्र की  स्थापना के अवसर पर तत्कालीन  राज्यपाल डॉ०के के पॉल ने  दिनांक  24 अगस्त, 2022 को घोषणा की थी कि कल्यानिका कनरा डोल आश्रम को  पांचवे धाम की मान्यता दी जायेगी ! यह मान्यता अब नई सरकार को शीघ्र देनी चाहिए ! डोल आश्रम  कनरा की खासियत यह हैं कि यहां पर 126 फुट ऊंचे तथा 150 मीटर व्यास के श्रीपीठम का निर्माण हुआ है। इस श्रीपीठम में एक अष्ट धातु से निर्मित लगभग डेढ़ टन (150 कुंतल) वजन और साढ़े तीन फुट ऊंचे श्रीयंत्र की स्थापना आध्यात्मिक आस्था को एक साथ जोड़ने के लिए की गई है । श्री पीठम में लगभग 500 लोग एक साथ बैठ कर ध्यान लगा सकते हैं ।
    इसी गाँव कनरा में 1,000 वर्ष से भी अधिक प्राचीन पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित सड़क मार्ग से जुड़ा शिव लिंग, ‘शिव जिव्हा’ के रूप में स्थापित है ! इस  शिव लिंग में अर्पित जल चमत्कारिक रूप से अलोप हो जाता है !                                                                                                                                                           
  आशा है सरकार अपने उपर्युक्त संकल्प को पूरा करने का कार्य करेगी, जिससे कि कुमायूं क्षेत्र के पर्वतीय अंचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलो सके !                     
डीएन बड़ोला,                                                                                                                                                                                      अध्यक्ष, प्रेस क्लब, रानीखेत                                                     
9412909980

D.N.Barola / डी एन बड़ोला:
ये दशक उत्तराखंड का दशक है ! – नरेन्द्र मोदी प्रधान मंत्री की इस घोषणा को मूर्त रूप देने हेतु मानस खंड (कुमायूं) के चार धाम परिभाषित हों !!
स्कन्द पुराण में वर्णित केदारखंड (गढ़वाल) में अवतरित  केदारनाथ  धाम का पुनरुद्धार करने व चारों धाम – बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री को आल वैदर रोड से जोड़ने की योजना के पश्चात मानस खंड (कुमायूं) के लिए राज्यपाल लैफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह (सेवा निवृत) ने विधान सभा  में अपने अभिभाषण में  कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानस खंड मंदिर माला मिशन की घोषणा की है ! राज्यपाल व सरकार का यह संकल्प प्रसंसनीय है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए ! सरकार के इस कदम से कुमायूं को भी एक तीर्थ स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सकेगा !
देव भूमि गढ़वाल में प्राचीन मंदिरों की लम्बी श्रंखला है ! वहाँ केदारनाथ धाम है, बद्रीनाथ धाम है, गगोत्री धाम है, यमुनोत्री धाम है, गढ़वाल में ही हरिद्वार है व  ऋषिकेश भी है ! परन्तु देखा जाय तो कुमायूं क्षेत्र में मंदिर तो बहुत हैं, पर वह ‘धाम’ की श्रेणी का कोई मंदिर नहीं है !
कुमायूं में पर्यटन को विकसित करने हेतु आवश्यकीय है धार्मिक पर्यटन को कुमायूं से भी जोड़ा जाय ! पर्यटक हरिद्वार, ऋषिकेश व  चार धामों की यात्रा कर वापस गढ़वाल के मार्ग से ही वापस चला जाते है !  मानस खंड मंदिर माला मिशन के प्रारंभ होने के साथ ही पर्यटक कुमायूं के मंदिरों व अन्य पर्यटक स्थलों में प्रवास कर ही गन्तव्य स्थान को जायेंगे  ! ऐसी अपेक्षा की जा सकती है ! इससे कुमायूं का पर्यटन व खास तौर पर धार्मिक पर्यटन का कारोबार बढ़ेगा ! कुमायूं में जागेश्वर धाम  12 ज्योतिर्लंगों में 8वां ज्योतिर्लिंग  है तथा पांचवे धाम के रूप में प्रसिद्द है ! बाघ नाथ धाम है, कैंची धाम है,बैजनाथ धाम है,आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित माता का शाक्तिपीठ हाट कलिका मंदिर है; स्कन्द पुराण में वर्णित पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर है;बग्वाल युद्ध के लिए मशहूर देवीधुरा धाम है ! दूनागिरी मंदिर है,रानीखेत में  प्राचीन झूला  देवी मंदिर है, हैड़ाखान मन्दिर है , परन्तु इन्हें धाम की मान्यता प्राप्त नहीं है ! इसी प्रकार पुरातात्विक रूप से , द्वाराहाट के 55 मंदिरों समूह जिनका निर्माण 10 से 12 सदी के बीच में किया था दर्शनीय हैं | पर्यटन के लिए कुमायूं में  कटारमल सूर्य मंदिर है, कौसानी में विश्व प्रसिद्द अनाशक्ति आश्रम है, पहाड़ों की रानी नैनीताल जैसा आधुनिक शहर है, रानीखेत जैसा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां से 360 किलोमीटर लम्बी हिमालय श्रंखला के दर्शन होते हैं !
भारत में कुल 4 धाम हैं – बद्रीनाथ धाम, रामेश्वर धाम, जगन्नाथ पूरी, व द्वारका !  इन मंदिरों को 8वीं शदी में आदि शंकराचार्य ने एक सूत्र में पिरोया था ।
बीसवीं शताब्दि के मध्य  में हिमालय की गोद में बसे इन चारों तीर्थस्थ लों  बद्रीनाथ  को छोड़ कर केदारनाथ , यमुनोत्री एवं गंगोत्री को ‘छोटा' विशेषण दिया गया जो आज भी यहां बसे इन देवस्था नों को परिभाषित करते हैं । 
प्रश्न है कि कैसे चार धाम यात्रियों को मानस खंड की ओर आकर्षित किया जाय ? चार धाम यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश होते हुए चार धामों के दर्शन कर वापस लौट जाते हैं ! कुमायूं में एक भी धाम नहीं है, इसलिए आवश्यकीय है कि कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को ‘धाम’ कि मान्यता मिले !जिस प्रकार बीसवीं शताब्दि के मध्य  में इन चारों तीर्थ स्थकलों, बद्रीनाथ को छोड़ कर केदारनाथ , यमुनोत्री एवं गंगोत्री को ‘छोटा' विशेषण दिया गया था उसी प्रकार चार या अधिक महत्वपूर्ण मंदिरों  को ‘छोटा धाम’ का विशेषण दिया जा सकता है !  प्रशन्नता है कि 22 अगस्त, 2022 को तत्कालीन राज्यपाल डॉ केके पॉल ने हमें राह दिखलाई है ! उन्होंने विश्व के सबसे बड़े ‘श्रीयंत्र’ की स्थापना के अवसर पर घोषणा की थी कि विश्व प्रसिद्द कल्यानिका कनरा डोल आश्रम को  उत्तराखंड के पांचवे धाम के रूप में पहिचाना जाएगा ! इस प्रकार राज्यपाल महोदय ने धाम की मान्यता देने का श्रीगणेश कर दिया है ! इसलिए मानस खंड (कुमायूं ) में भी अधिकतम चार ‘छोटा’ धामों की मान्यता दी जा सकती है ! धार्मिक पर्यटक केदारखंड (गढ़वाल) में चार धाम मंदिरों के दर्शन कर मानस खंड (कुमायूं)  में नए चार धामों – पूर्व राज्यपाल द्वारा घोषित ‘धाम’ कल्यानिका कनरा डोल आश्रम, के अतिरिक्त  8वें ज्योतिर्लिंग जागनाथ धाम जो धाम के रूप में प्रसिद्ध है व  बागनाथ धाम आदि  के दर्शन के इच्छुक होंगे !  इस हेतु पर्यटन विभाग धार्मिक पर्यटन यात्रियों को विस्तृत जानकारी दे सकता है ! इसमें राज्य सरकार व केंद्र सरकारं  का योगदान महत्वपूर्ण  रहेगा !                                                                                  अतः इस विषय को लेकर आगे बढ़ा  जाय  तो कुमायूं में भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, इसमें संदेह नहीं  !                                                                         
डीएन बड़ोला, DN Barola  प्रेसिडेंट,  प्रेस क्लब, बड़ोला कॉटेज, रानीखेत  ! Mob.9412909980 

D.N.Barola / डी एन बड़ोला:

--- Quote from: D.N.Barola / डी एन बड़ोला on September 17, 2008, 02:08:41 PM ---Man has stopped eating Man, but not killing Man?
 
            In the creation of the Almighty, Man is the most intelligent, powerful, yet horrible living being. During my early life, when I was a student of English Literature, I read an article by Joseph Lynd about this wonderful creation of God – The Man. I don’t remember the exact words but his narration of the Man was something like this. What a strange animal is the Man who walks with only two legs. His body has several joints, yet he can walk and run fast with two legs. In fact in the Universe all the animals stand with four legs, but Man is the only two-legged animal. Strange! The Man and his better half grow grass like hairs and enthusiastically decorate them and in the modern times now by spending a sizeable amount on hair decoration. Having two twinkling eyes, pregnant with
emotions, considers himself the best creation of the Universe and boasts of being the most beautiful living creation of the Almighty. Now he flies in the Sky, dives into the Sea and does anything or everything, which he ever fancied.   

            Always vigilant and fighting for his existence, man is a social animal. Looks after his kith and kin and now dutifully leads a married life, eats, excretes, sleeps and produces carbon copies of himself, sometimes frequently, thus adds up the numbers to his race. Man has no doubt stopped eating Man, but what a paradox has not stopped killing Man. Today Man is the most wretched and ruthless killer, as everyday we hear of the Terrorists killing innocent men and women. He has amassed all weapons of disaster. A soft push or touch on the Atomic Button by any Atomic Power Country can be instrumental in finishing off the living beings including human race. Very well knowing this he has redoubled his efforts to continue his efforts to amass mass weapons of destruction. He is trying to find cure for Cancer, Diabetes, Aids and other diseases, but new diseases appear to tell the Man that it is no use to challenge the God, who is Almighty, Omnipotent, Omnipresent and Omniscient. At least for now the Man must think and brood. He must think why he is killing his own race. He should stop killing man, if it so happens, world will again be a place to live at peacefully without and kind of fear. (D.N.Barola)


--- End quote ---

D.N.Barola / डी एन बड़ोला:
माननीय मुख्य  मंत्री श्री पुष्कर धामी  जी के विचारार्थ !                                                                                                                                           
                                                                                                                                                                                                       
1)चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि तीर्थ यात्रियों को चार धाम यात्रा का अवसर साल में केवल एक ही बार मिलेगा, तीर्थ यात्री अगले साल से एक से ज्यादा बार चार धाम यात्रा में नहीं जा पायेंगे ! इससे उन सभी श्रद्धालुओं को बहुत मानसिक कष्ट होगा जो बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने व बंद होने समय प्रति वर्ष नियमित रूप से वहाँ जाते है ! इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के उन तीर्थ यात्रियों को भी, जो अक्सर बद्रीनाथ जी के दर्शन हेतु जाते रहते हैं !  मंत्री जी का कथन  सही है कि चार धाम यात्रा के इतिहास में पहली बार तीर्थ यात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बन रहा है और भीड़ संभाले नहीं संभल पा रही है ! इस भीड़ को संभालने के लिए मंत्री जी ने कहा कि चार धाम यात्रा में प्रतिबन्ध लगाना पढ़ सकता  है !

2)इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए  ‘कुमायूं में चार धाम मान्यता अभियान’ के संयोजक डी एन बड़ोला ने मुख्य मंत्री धामी  जी से अपील की है  कि चार धाम यात्रा में अभूतपूर्व ब्रद्धि को देखते हुए बद्रीनाथ धाम से लौटते तीर्थ यात्रिओं को कर्णप्रयाग हाईवे से होते हुए कुमायूं के नए प्रस्तावित धामों के दर्शन हेतु जागेश्वर धाम, हाट कालिका मंदिर व पातळ भुवनेश्वर मंदिरों, जिन  तीनों मंदिरों को  8वी शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित किया था, उनके दर्शन हेतु भेजे हेतु भेजने हेतु सुविधा दी जाय और उनके लिए आवश्यक  इंतजाम लिए जाय  ! इन मंदिरों को तीर्थ यात्रिओं के लिए खोल देना चाहिए !  उक्त तीनों मंदिर सरकार द्वारा पहले से ही मंदिर माला मिशन के अंतर्गत शामिल किये जा चुके हैं !                                                         
 इसके अतिरिक्त कल्यानिका कनरा- डोल आश्रम में 1760 किलो वजनी  अष्टधातु से बने विश्व के सबसे बड़े श्री यंत्र की स्थापना के उदघाटन के अवसर पर 18 अप्रैल,1918 को तत्कालीन  राज्यपाल डॉ के के पॉल ने घोषणा की कि विश्व प्रसिद्द ‘श्री कल्याणिका हिमालयन देवस्थानम न्यास कनरा-डोल (डोल आश्रम)’ को  उत्तराखंड के पांचवे धाम के रूप में पहिचाना जाएगा l  उन्होंने कहा -https://www.youtube.com/watch?app=desktop&v=VVfVNJUZ8_M                                                                                           “उत्तराखंड की देवभूमि अपने चार धाम के लिए तो जानी जाती है लेकिन अब यह आश्रम उत्तराखंड का पांचवां धाम बनने जा रहा है ! अपने उदघाटन भाषण में उत्तराखंड के तत्कालीन राज्यपाल डॉ० केके पॉल ने कहा कि डोल आश्रम को पांचवे धाम के नाम से पहिचाना जाएगा l” 
 
3)यदि चार धाम यात्रियों को कुमायूं में चार धाम यात्रा के  नए तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए कर्णप्रयाग हाई वे द्वारा रानीखेत-अल्मोड़ा एवं पूरे कुमायूं क्षेत्र हेतु प्रेरित किया जा सके तो कुमायूं की आर्थिकी में बहुत सकारात्मक बदलाव आएगा तथा पर्यटन एवं धर्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा !

4)कुमायूं के यह चार धाम बारह माह खुले रहते हैं ! अगले वर्ष जब  बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे नए रिकॉर्ड बनने निश्चित है l उस समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए श्रद्धालुओं  की  रिकॉर्ड तोड़  भीड़ को बद्रीनाथ से कर्णप्रयाग हाईवे से रानीखेत– अल्मोड़ा एवं पूरे कुमायूं को तीर्थ यात्री नए तीर्थों के व नए पर्यटक स्थलों की खोज एवं नवीन एडवेंचर की खोज करने हेतु पर्यटकों को नए स्थलों की खोज का भी आनंद मिलेगा !   वह पौराणिक काल के  हमारे अनेक  मंदिरों के साक्षात् दर्शन भी कर पायेंगे !                                                     

5) हवाई यात्रिओं के लिए जहां एक तरफ जॉली ग्रांट हवाई अड्डा  देहरादून में है तो कुमायूं से वापस अपने गंतव्य जाने के लिए भी नैनी सैनी  हवाई यात्रा उनका इन्तजार करता मिलेगा ! इस प्रकार उनकी यात्रा अत्यंत शुभ रहेगी !

डी एन बड़ोला                                                                                                                                                                                   
संयोजक.                                                                                                                                                                                             
कुमायूं में चार धाम मान्यता सोसियल मीडिया अभियान,  बड़ोला कॉटेज, रानीखेत
                                                                                                 

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version