सिराईं (लंगूर , पौड़ी गढ़वाल ) में विशेश्वर दत्त देवरानी भवन में काष्ठ कला अलंकरण अंकन, नक्कासी
Traditional House Wood Art in Sirain Langur , Pauri Garhwal
लंगूर , गढ़वाल, कुमाऊँ , उत्तराखंड , हिमालय की भवन (तिबारी, निमदारी , जंगलादार मकान , बाखली , खोली , मोरी , कोटि बनाल ) काष्ठ कला अलंकरण अंकन, नक्कासी - 474
संकलन - भीष्म कुकरेती
-
लंगूर् से भी भवनों की सूची मिल रही हैं। आज सिराईं (पौड़ी गढ़वाल ) के बिशेश्वर दत्त देवरानी के भवन में काष्ठ कला पर चर्चा होगी। सिराईं (पौड़ी गढ़वाल ) के बिशेश्वर दत्त देवरानी का प्रस्तुत भवन दुपुर -दुखंड है। भवन में भ्यूंतल/ ground floor से ऊपर पहली मंजिल तक खोली गयी है। खोली के सिंगाड़ (स्तम्भ ) व मुरिन्ड header की सपाट कड़ियाँ सभी ज्यामितीय कटान से निर्मित हैं। मुरिन्ड में बहुभुजीय देव आकृति स्थापित हुयी है। भ्यूं तल में कमरों के सिंगाड़ , सरवाजे व मुरिन्ड /header में ज्यामितीय कटान ही है (सपाट )।
सिराईं (पौड़ी गढ़वाल ) के बिशेश्वर दत्त देवरानी के भवन के पहले मंजिल में दो तिबारियां हैं। एक तिबारी में पांच स्तम्भ /सिंगाड़ हैं तो दूसरी तिबारी चार सिंगाड़ों /स्तम्भों की है। सभी नौ के नौ सिंगाड़ ज्यामितीय कटान से सपाट पन लिए हुए हैं।
पत्थर के छज्जेदार प्रस्तुत सिराईं (पौड़ी गढ़वाल ) के बिशेश्वर दत्त देवरानी भवन अपने समय में सिराईं ही नहीं अपितु लंगूर गढ़ निकट के गाँवों में छवि लिए प्रसिद्ध भवन था।
निष्कर्ष निकलता है कि शैलीगत रूप से आकर्षक सिराईं (पौड़ी गढ़वाल ) के बिशेश्वर दत्त देवरानी भवन में ज्यामितीय कटान अलंकरण हुआ है। देव आकृति यदि काष्ठ की है तो मानवीय अलंकरण भी भवन में हैं।
सूचना व फोटो आभार : विकास बड़थ्वाल
यह लेख भवन कला संबंधित है न कि मिल्कियत हेतु . मालिकाना जानकारी श्रुति से मिलती है अत: अंतर हो सकता है जिसके लिए सूचना दाता व संकलन कर्ता उत्तरदायी नही हैं .
Copyright @ Bhishma Kukreti, 2020
गढ़वाल, कुमाऊँ , उत्तराखंड , हिमालय की भवन (तिबारी, निमदारी , जंगलादार मकान ,बाखली , बाखई, कोटि बनाल ) काष्ठ कला अंकन नक्कासी -
Tibari House Wood Art in Kot , Pauri Garhwal; Tibari House Wood Art in Pauri block Pauri Garhwal; Tibari House Wood Art in Pabo, Pauri Garhwal ; Tibari House Wood Art in Kaljikhal Pauri Garhwal ; Tibari House Wood Art in Thalisain , Pauri Garhwal ; द्वारीखाल पौड़ी गढवाल में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला, नक्कासी ;बीरों खाल , पौड़ी गढवाल में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला नक्कासी ; नैनी डांडा पौड़ी गढवाल में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला नक्कासी ; नक्कासी पोखरा पौड़ी गढवाल पौड़ी गढवाल में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला नक्कासी ; में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला नक्कासी ; रिखणी खाळ पौड़ी गढवाल में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला नक्कासी ; पौड़ी गढवाल में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला नक्कासी ; जहरी खाल पौड़ी गढवाल में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला नक्कासी ; दुग्गड्डा पौड़ी गढवाल में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला , नक्कासी ; यमकेश्वर पौड़ी गढवाल में तिबारी, खोली , भवन काष्ठ कला नक्कासी ; नक्कासी, भवन नक्कासी नक्कासी