सर्वप्रथम सुचिरा जी को धन्यवाद यह विषय प्रारम्भ करने के लिये,
स्त्रियों की पोशाक
साड़ी ब्लाउज तथा रंगीन दुपट्टे के साथ सलवार-कमीज उत्तराखण्ड में महिलाओं की मुख्य वेशभूषा है। घाघरा-चोली भी यहां की महिलाओं के परम्परागत पहनावे में शामिल है। बदलते समय के साथ यहां की परम्परागत मान्यताओं में कुछ बदलाव आया है और आज उत्तराखण्ड में किशोरी लड़कियाँ आधुनिक टी-शर्ट और जीन्स पहने भी देखी जा सकती हैं ।
पुरूषों की पोशाक
कुछ दशक पहले तक भी यहां के पुरूषों का मुख्य पहनावा मिरजई, एक प्रकार का लम्बा कुर्ता-पजामा था। धीरे-धीरे यहां के पुरूषों के पहनावे में परिवर्तन आया है और आज पैंट -शर्ट यहां के पुरूषों के पसंदीदा पहनावे में शामिल हो चुका है।
शीतकालीन परिधान
शीतऋतु में स्त्री और पुरूष सभी ऊनी शाल ओढ़ते हैं। पुरूष ऊनी जैकेट और टोपी भी पहनते हैं।