Uttarakhand > Culture of Uttarakhand - उत्तराखण्ड की संस्कृति

Uttarakhand Ramleela - उत्तराखंड की रामलीला

<< < (11/12) > >>

Devbhoomi,Uttarakhand:
शिव धनुष टूटा और परशुराम झल्लाए
====================




 रानीखेत: नगर के खड़ी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर रामलीला का शानदार मंचन जारी है। रानीखेत खड़ी बाजार में गुरुवार की रात्रि सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद खासे आकर्षण रहे। रामलीला देखने जगह-जगह दर्शक उमड़ रहे हैं।
नगर की खड़ी बाजार में गुरुवार की रात्रि धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। मंचन में सीता स्वयंवर में पहुंचे देश-देश के राजाओं व योद्धाओं ने स्वयंवर की शर्त के अनुरूप शिव के पुराने धनुष को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी धनुष को हिला तक नहीं सका। बाद में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने धनुष तोड़ा।

इधर शिव धनुष तोड़ जाने से आग-बगूला हुए मुनि परशुराम जनक दरबार में पहुंच गए। उन्होंने राजा जनक से धनुष तोड़ने वाले का तत्काल पता बताने को कहा। इसके बाद परशुराम व लक्ष्मण के बीच कई बार तीखी नोंक-झोंक से दर्शक एकटक मंच पर नजरें गढ़ाए रहे। इससे रामलीला में राम व सीता के विवाह का मंचन हुआ।

पूरन पपनै ने दशरथ, धनी वर्मा ने कैकेई, परमजीत ने राम, रजत जोशी ने लक्ष्मण, गौरव साह ने सीता, अखिल साह ने मंथरा, राहुल ने रावण, दिवाकर जोशी ने जनक, परमानंद ने विश्वामित्र व परमवीर ने परशुराम का शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयंत रौतेला, मोहन नेगी, डा. गिरीश वैला, यतीश रौतेला, अजय साह, हरीश साह, एलएम चंद्रा, मनोज सती आदि सहयोग कर रहे हैं। वहीं लालकुर्ती में भी मंचन आकर्षक ढंग से जारी है।
   

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_8294344.html

Devbhoomi,Uttarakhand:

Devbhoomi,Uttarakhand:

--- Quote from: मेरा पहाड़ / Mera Pahad on September 17, 2008, 02:54:29 PM ---रामलीलाएँ अब पेशेवर भी होती जा रही हैं. भव्य और आधुनिक होने के साथ ही साथ कई रामलीलाओं में स्थानीय कलाकारों की जगह भी अब पेशेवर कलाकार लेने लगे हैं.
राम-सीता और रावण जैसे प्रमुख चरित्रों को निभाने के लिये स्थापित कलाकारों को अच्छी कीमत देकर बुलाया जाता है.



--- End quote ---


हर साल बढ़ रहा रावण का कद
===============

समय के साथ समाज में बुराइयां बढ़ती ही जा रही हैं। भ्रष्टाचार, अपराध, हिंसा जैसे दानवों से आम जनमानस आहत है और उनके खिलाफ उद्वेलित भी। उसकी इसी मुहिम का असर इस बार दशहरा पर भी देखने को मिलेगा। दशहरा कमेटियां बड़े कद के रावण का दहन कर समाज को बुराई के अंत का संदेश देना चाहती हैं।

जैसे-जैसे समाज में बुराइयां पनप रही हैं, वैसे-वैसे बुराई के प्रतीक रावण का कद भी बढ़ता जा रहा है। दशहरा पर कभी दून में 35 से 40 फुट तक के रावण के पुतलों का दहन होता था। वहीं इस बार उसकी लंबाई 60 फुट तक पहुंच गई है। इसके पीछे मंशा यह बताने की है कि वर्तमान में रावण रूपी बुराइयां तेजी से बढ़ रही हैं। यह जितनी तेजी से बढ़ेगी, उतना ही समाज के लिए घातक सिद्ध होंगी।

संदेश यही है कि अंधेरा चाहे कितना ही गहरा क्यों न हो, उजाला होकर रहेगा। समाज में जागृति आएगी तो भ्रष्टाचार, अपराध, हिंसा जैसे दानव खुद-ब-खुद परास्त हो जाएंगे। असल विजयदशमी यही है। दशहरा कमेटियों के अनुसार कार्यक्रम को खास बनाने के लिए रावण का कद बढ़ाया गया है। वह जितना बड़ा होगा, उतना ही अंत के करीब बढ़ता जाएगा।

'भ्रष्टाचार की दीमक सामाजिक ताने-बाने को चट करने में लगी है। हम यह भी बताना चाहते हैं अब पानी नाक से ऊपर आ गया है। इसी का प्रतीक है रावण का यह बढ़ा हुआ कद।' -संतोख सिंह नागपाल, प्रधान, दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_8309620.html

Devbhoomi,Uttarakhand:
मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राम का राज्याभिषेक





रानीखेत: यहां खड़ी बाजार में गत शुक्रवार की रात्रि भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन सम्पन्न हो गया। निकटवर्ती फल्दाकोट में लव-कुश कांड का मंचन चल रहा है। ताड़ीखेत में भी राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई।
नगर के खड़ी बाजार की रामलीला में शुक्रवार की रात्रि भगवान राम का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत राज्याभिषेक हुआ। तमाम लोगों ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर देर रात तक भजन-कीर्तन चले। रामलीला में परमजीत सिंह मेहरा ने राम, रजत जोशी ने लक्ष्मण, गौरव साह ने सीता, अभिषेक तिवारी ने भरत, मनोज ने शत्रुघ्न तथा पूरन पपनै ने हनुमान के पात्र का अभिनय किया।

यहां शनिवार की रात्रि लव-कुश कांड का मंचन शुरू हुआ। फल्दाकोट की रामलीला में लवकुश कांड का मंचन शुरू हो गया। रामलीला में राजेंद्र सिंह मेहरा राम, पूरन सिंह बिष्ट लक्ष्मण, पान सिंह नेगी भरत, अमित मेहरा शत्रुघ्न, मदन सिं नेगी सीता, सौरभ फत्र्याल धोबी, जयपाल फत्र्याल धोबन, आनंद बल्लभ बेलवाल बाल्मीकि, मास्टर चिंटू लव, मिंटू कुश के पात्रों का अभिनय कर रहे हैं। निर्देशन मंडल में मदन सिंह महरा, कृपाल आर्या सहयोग कर रहे हैं। नगर के इंद्रा बस्ती में भी रामलीला मंचन जारी है।


Source dainik jagran

Devbhoomi,Uttarakhand:
गैंडाखाली में अंतिम चरण में पहुंची रामलीला
=====================

जाका,टनकपुर : पूर्णागिरि मार्ग से लगे गांव गैंडाखाली में रामलीला मंचन अंतिम चरण में पहुंच गई है। गुरुवार की रात लक्ष्मण मेघनाद संवाद के बाद मेघनाद, कुंभकर्ण व रावण मारे जाते हैं। रामलीला में सभी कलाकार गांव के हैं।

 रामलीला के निर्देशक देवेन्द्र सामंत व कमेटी के अध्यक्ष नारायण सिंह महर ने बताया कि राम की भूमिका में विनोद मैथानी, लक्ष्मण में राकेश बोहरा, हनुमान में चतुर सिंह महर, रावण में प्रमोद त्रिपाठी, सुग्रीव में किशोर ठकुराठी, मेघनाद में धर्मानंद भट्ट, अहिरावण में गणेश सिंह ने भूमिका निभाई।

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version