Poll

Do you think traveling in hill buses are safe & comfort ?

Yes
3 (12%)
No
17 (68%)
Not at all
3 (12%)
Can't say
2 (8%)

Total Members Voted: 25

Author Topic: Increasing Road Accidents In Uttarakhand - उत्तराखंड मे बढ़ती सड़क दुर्घटनायें  (Read 35654 times)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
मैक्स खाई में गिरी, दुल्हा-दुल्हन सहित 14 घायलOct 22, 02:19 am

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी से लगभग तीस किलोमीटर दूर धनारी-बगसारी मोटर मार्ग पर देर सायं दुल्हन को लेकर लौट रही मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालात गंभीर बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार ऊपरीकोट भराण के चंद सिंह चौहान के बेटे संजय सिंह की बारात रविवार की सुबह पंचाण गांव गई थी। दिन में शादी की सभी रस्म पूरी करने के बाद शाम को बारात वापसी के लिए चली। बताया जाता है कि मैक्स वाहन में दुल्हा संजय सिंह और दुल्हन चैता देवी सहित चौदह लोग सवार थे। बताया जाता है कि बगसारी के पास सात बजे मैक्स लगभग साठ फुट गहरी खाई में गिर गई। मैक्स के गिरते ही आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू करते ही घायलों को निकालकर राजकीय अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया। वाहन में सवार दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में 24 वर्षीय ममता पुत्री अतुल सिंह चौहान, 23 वर्षीय विनिता पुत्री प्रेमचंद चौहान निवासी ऊपरीकोट भराण, 22 वर्षीय दिनेश राणा पुत्र लाल सिंह राणा निवासी खनारी, मंगल सिंह रावत पुत्र गंगा सिंह रावत को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गंगोत्री के विधायक गोपाल सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0

Dosto,

As you can see, there is no reduction such cases. Govt must implement some kinds of stiff rules to ensure lives of people.

टाटा सूमो अलकनंदा नदी में समाई, दस के मरने की आशंकाOct 23, 02:24 am

कर्णप्रयाग (चमोली)। रविवार की रात बारातियों से भरी एक टाटा सूमो कर्णप्रयाग के निकट पंचपुलिया में दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में समा गई। सूमो में ग्यारह लोग सवार बताए जा रहे हैं। सोमवार सायं तक आईटीबीपी की बचाव टीम नदी से मात्र एक व्यक्ति को ही बाहर निकाल पाई थी, जबकि दस लोग लापता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर सायं एक टाटा सूमो शिवानंदी से सोनला के लिए बारात लेकर चली थी। देर रात तक जब सूमो सोनला नहीं पहुंची तो ग्रामीणों को चिंता हुई और उन्होंने रात तीन बजे ही कर्णप्रयाग थाने पहुंचकर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्णप्रयाग और गौचर के मध्य उक्त सूमो की खोजबीन में जुट गई। सोमवार सुबह सात बजे पंचपुलिया के पास उक्त वाहन नदी में डूबा दिखाई दिया तथा वाहन से कुछ दूर ही नदी के किनारे पर व्यक्ति चिल्ला रहा था। आईटीबीपी के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद उसे रस्सों के सहारे नदी से बाहर निकाला। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश सिंह पुत्र तान सिंह निवासी गाडी बताया तथा उसने बताया कि दुर्घटना रविवार रात आठ बजे के लगभग हुई थी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया है। उक्त सूमो में जो अन्य लोग सवार थे उनमें कलपेश सती(23) निवासी मैठाणा, जयवीर सिंह(22) निवासी लांसी मजोठी, नंदन सिंह(22) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सेंजी, विरेंद्र सिंह(25) पुत्र बलवंत सिंह निवसी मंगरोली व बैंड मास्टर पूरनलाल के अलावा पांच अन्य बैंड वाले शामिल थे। उक्त लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। क्रेन की व्यवस्था न होने के कारण आईटीबीपी गौचर की टीम व स्थानीय प्रशासन सोमवार देर सायं तक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर नहीं निकाल पाया था।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Uttarakhand: 10 killed as vehicle falls into river

Ten members of a marriage party, including six people belonging to a brass band, were killed when the vehicle in which they were travelling, skidded off the road and fell into a river in Chamoli district on Sunday night.
According to state government officials, a Tata Sumo vehicle of a marriage party went missing from the road around 10 pm on Sunday. The relatives, with the help of police, launched a hunt for the missing vehicle and it was only early in the morning on Monday that people saw Parkash, the sole survivor of the accident, clinging to a rock. He was rescued and the vehicle found in the riverbed.

The marriage party was on its way to Sonali village in Chamoli district from Shivnanda village when the vehicle rolled down more than a hundred metres into the fast-flowing Alaknanda river.

According to police, six of the deceased belong to a brass band group accompanying the marriage party. The driver of the vehicle along with a photographer and two others died in the accident.





एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
यूटीलिटी खाई में गिरी, एक की मौतOct 26, 02:33 am

पुरोला (उत्तरकाशी)। मोरी ब्लाक अंतर्गत नैटवाड़-धोला मोटर मार्ग पर धोला के पास एक यूटीलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सायं आठ बजे नैटवाड़ से धोला जा रही यूटीलिटी यूए-07एच-4245 धोला के पास अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यूटीलिटी में पांच लोग स्वार थे, जिनमें से बरी निवासी चंद्र सिंह पुत्र हुकम सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा चालक अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून के लिये रेफर कर दिया गया।


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
खाई में गिरने से डीडीहाट में पटवारी की मौतOct 27, 02:40 am

डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट तहसील के एक पटवारी की खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय पटवारी अपने अनुसेवक व एक अन्य ग्रामीण के साथ डयूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आदिचौरा क्षेत्र के पट्टी पटवारी लक्ष्मण सिंह अधिकारी 50 वर्ष किसी कार्य से एक कर्मचारी व अन्य व्यक्ति के साथ क्षेत्र के रानीखेत गांव जा रहे थे। अनुसेवक व व्यक्ति आगे चल रहे थे जबकि पटवारी पीछे थे। कुछ समय बाद अनुसेवक व ग्रामीण द्वारा पैदल मार्ग की कुछ दूरी तय कर ली गई। जब उन्होंने मार्ग पर पटवारी को नहीं देखा तो वापस लौटने पर पटवारी को गहरी खाई में गिरा देखा। पत्थरों में गिरने से उनका सिर फट गया था। दोनों के खाई में पहुंचने तक पटवारी की मौत हो चुकी थी। अनुसेवक व ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना तत्काल उपजिलाधिकारी कार्यालय में दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी गिरधर सिंह रावत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पर खाई में पड़े शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पटवारी लक्ष्मण सिंह की आकस्मिक मौत पर पटवारी संघ डीडीहाट सहित तहसील कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

भक्तदर्शन पाण्डेय

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
मारुति खाई में गिरी, दम्पत्ति की मौतOct 27, 02:40 am

नैनबाग (उत्तरकाशी)। देहरादून से नौगांव आ रही मारुति खरसोन क्यारी के मकोला खाले के पास गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार पति व पत्‍‌नी की मौत हो गई व बच्चा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग लाया गया है।

दिल्ली यमनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग के खरसोन क्यारी के समीप शाम लगभग चार बजे मकोला खाले के पास देहरादून से आ रही मारुति गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें इन्द्र सिंह उम्र 47 वर्ष की मौत मौके पर हो गई। मीरा पत्‍‌नी इन्द्र सिंह उम्र 42 वर्ष व उनका बच्चा तेजत उम्र 7 वर्ष निवासी नौगांव बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनबाग लाया गया जहां पर मीरा की मौत हो गई है। बच्चे को उपचार के लिए देहरादून रैफर कर दिया गया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
टिप्पर खाई में गिरने से दो लोग घायलOct 27, 02:40 am

नरेन्द्रनगर (टिहरी गढ़वाल)। चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर दुआधार के समीप टिप्पर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर 25 फिट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार चालक व हैल्पर घायल हो गए।

चंबा से ऋषिकेश जा रहा टिप्पर संख्या यूए 09-5592 का टायर फटने से वह दुआधार के समीप अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार चालक मनबोध पुत्र शिवनाथ निवासी गोपालगंज बिहार व परिचालक विनोद पुत्र विक्रम निवासी डिक्यूरा जिला माऊ आंधप्रदेश घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष आरपी सती पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायल चालक व परिचालक को उपचार के लिये नरेन्द्रनगर सुमन चिकित्सालय भर्ती करा दिया। टिप्पर में केवल चालक व हैल्पर ही सवार थे।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
दुर्घटनाओं में एक की मौत, 15 घायलNov 04, 02:09 am

गढ़वाल। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पंद्रह लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

खिर्सू-खेड़ाखाल खांकरा मोटर मार्ग पर बीती रात्रि गहड़खाल के पास एसएसबी का एक मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर नीचे खेतों पर जा गिरा। दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई और चार घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गहड़खाल से थोड़ा आगे अचानक यह ट्रक असंतुलित होकर लुढ़क गया जिससे एसएसबी के एक जवान बनथा निवासी अमलेश कुमार झा की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल सुमनदेव नाथ (बंगाल), दोर्जे खंडू (अरुणाचल), शिशुपाल लाल (कर्णप्रयाग) और एसएसबी ट्रक चालक पुरुषोत्तम दत्त (ऋषिकेश) को इलाज के लिए बीती रात्रि ही बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मृतक जवान अमलेश कुमार के शव को पूर्ण सम्मान के साथ आज उसके मूल गृह बनथा भेजा गया है। जवान के इस आकस्मिक निधन पर एसएसबी में आज एक शोक सभा भी की गई जिसमें आईजी राजेन्द्र सिंह नेगी सहित एसएसबी के सभी अधिकारी और जवानों ने शामिल होकर अमलेश को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। एसएसबी अकादमी के निदेशक आरएस नेगी ने बताया कि घटना स्थल पर सड़क का पुश्ता भी धंसा हुआ मिला। कोटद्वार में पौखाल से कांडाखाल आ रही एक जीप दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे जीप संख्या यूए 12-4258 पौखाल से कांडाखाल आ रही थी। इसी बीच एक मोड़ पर वह अनियंत्रित दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें महताब सिंह (31) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी सरवाल रोड बनचुरी, चंद्र मोहन (42) पुत्र खुशाल सिंह निवासी थनूर चैलूसैंण, सूर्य मोहन पुत्र रघुवीर सिंह निवासी डाबरसार, अफजल (25) पुत्र स्व. जान मोहम्मद निवासी ठांगर, मोहम्मद इशक (25) पुत्र श्याम मोहम्मद निवासी ठांगर को चोटें आई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कोटद्वार के स्थानीय राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में महताब सिंह व चंद्र मोहन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि अन्य तीन को काफी चोटें आने पर उन्हें भर्ती कर दिया गया है। पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर जखेटी के समीप शनिवार को एक मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार से आ रही मैक्स संख्या यूपी07-9448 दोपहर करीब सवा बारह बजे जखेटी के पास अनियंत्रित होकर 20 मीटर खाई में गिर गईं। हादसे में रसीद बेगम व तौसिफ अहमद निवासी पठान पुरा नजीबाबाद, मुमताज नजीबाबाद, अतीक अहमद निवासी खजूरी दिल्ली, चालक सुनील कोटनाला निवासी रतनपुर कोटद्वार, निसार अहमद सब्जी मंडी नजीबाबाद घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_3877783.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0

This is somewhat a good step...

निर्धारित उम्र से कम उम्र के वाहन चालकों पर अब होगी सख्त कार्रवाई होगीNov 06, 02:35 am

पिथौरागढ़। निर्धारित उम्र से कम उम्र के वाहन चालकों अब सड़कों पर वाहन नहीं दौड़ा सकेंगे। ऐसे वाहन चालकों पर अब पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी साथ ही ऐसे वाहनों को सीज कर दिया जायेगा।

पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक में सोमवार को यह तथ्य सामने आया कि निर्धारित उम्र से कम उम्र के वाहन चालक जनपद में सबसे अधिक दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे है, खासकर दोपहिया वाहन चालक। किशोर वय के ये चालक कई लोगों को चोटिल कर चुके है। बगैर लाइसेंस के ही वाहन चलाने वाले इन चालकों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अभी तक हिदायत देकर छोड़ दिये जाने वाले इन चालकों के वाहन भी सीज करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को दिये है। ओवरलोडिंग पर भी प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाने पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को चेताया और कहा कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को अब सीधे सीज कर दिया जायेगा।

बैठक में दीपावली के दौरान सतर्कता को लेकर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये कि सभी नगरों और कस्बों में गश्त बढ़ायी जाये और आतिशबाजी को निर्धारित स्थलों से बाहर किसी भी हालत में न बेचने दिया जाये। यदि निर्धारित स्थल से बाहर कोई व्यक्ति आतिशबाजी बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाये।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
दस महीनों में 26 मरे 53 घायलNov 13, 02:11 am

पिथौरागढ़। वर्ष 2007 में अब तक जनपद में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है, दस महीने के इस समय में सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों ने जान से हाथ धोया तो कई लोग आज भी गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण वाहन चालक की लापरवाही बना कई जगहों पर खतरनाक पहाड़ी रास्तों ने यात्रियों को मौत के मुंह में धकेल दिया।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार वर्ष 2007 पूरा होने से दो महीने पूर्व ही पिथौरागढ़ में 32 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। इन दुर्घटनाओं में 26 ऐसी थीं जिनमें वाहन चालक की लापरवाही के कारण यात्रियों को अकाल मौत का शिकार होना पड़ा जबकि 4 दुर्घटनाएं वाहन की खराबी के कारण हुयी और एक दुर्घटना पहाड़ की खतरनाक सड़कों के कारण बनीं।

दस महीनों में हुयी इन सड़क दुर्घटनाओं 32 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है और 53 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि आंशिक रूप से घायल लोगों की संख्या भी कम नहीं है। इन दुर्घटनाओं में कई परिवारों के कमाऊ सदस्य चले गये और आज इन परिवरों पर रोजी-रोटी का संकट आन खड़ा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में होने वाली अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं डग्गामार वहानों से हुयी है। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण पुलिस भले ही चालकों की लापरवाही बताती है जबकि वास्तविकता कुछ और भी है। पहाड़ की उबड़-खाबड़ सड़कों पर डग्गामार वाहनों में की जाने वाली ओवर लोडिंग तथा सड़कों की हालत भी किसी से छुपी नहीं है।


 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22