Author Topic: Proposal For Train Till Bageshwar - टनकपुर से बागेश्वर तक रेल लाईन का प्रस्ताव  (Read 56769 times)

हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 4,326
  • Karma: +44/-1
जिस दिन चीन की रेल की आवाज दिल्ली में सुनाई देगी, उस दिन पहाड़ की रेल योजनाओं के लिए बजट पास हो जाएगा... अभी नींद नहीं खुलेगी किसी की...


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Tanakpur Bagehwar Railway Track declared National Project
« Reply #171 on: March 23, 2012, 01:39:26 AM »
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर टमटा गदगद

नई दिल्ली। उत्तराखंड में प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किए जाने को कांग्रेस सांसद प्रदीप टमटा ने सकारात्मक पहल बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से उत्तराखंड में भी रेल प्रवेश कर सकेगी। टमटा ने कहा कि ऋषिकेश- रुद्रप्रयाग के बाद अब टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन उत्तराखंड में विकास का रास्ता भी खोलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे जल्दी से जल्दी इन परियोजनाओं पर अमल करेगा।

(Source - Amar Ujala)

विनोद सिंह गढ़िया

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 1,676
  • Karma: +21/-0
सुनने में आया है कि  रेल मंत्रालय ने प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित कर दिया है। बृहस्पतिवार को लोकसभा में रेल बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए रेल मंत्री मुकुल राय ने इसकी घोषणा की। इस घोषणा से यहाँ के लोगों को टनकपुर से बागेश्वर तक रेल लाइन बिछने की उम्मीद बंध गई है। अब यह  देखना होगा कि इस घोषणा में कितना दम है? सरकार कितनी जल्दी इस रेल लाइन बिछाने का काम शुरू करवाती है और कब तक पहाड़वासियों को यहाँ की सुन्दर वादियों में रेल में सफ़र करने का मौका मिलता है.........?

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0

Devbhoomi,Uttarakhand

  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 13,048
  • Karma: +59/-1
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के निर्माण को लेकर प्रदर्शन
=============================


टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाईन का शीघ्र निर्माण किए जाने की मांग को लेकर रेलवे लाईन निर्माण समिति ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अगर शीघ्र रेल लाईन निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

गुंसाई सिंह दफौटी के नेतृत्व में संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया व शीघ्र रेल लाईन निर्माण प्रारम्भ करने की मांग की। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस रेलवे लाईन को स्वीकृति प्रदान कर दी है

 परंतु इस पर कोई कार्य नहीं किय जा रहा है जिस कारण जनता आक्रोशित है। कहा कि अगर शीघ्र निर्माण प्रारम्भ नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

 इस अवसर पर खड़क राम आर्या, हयात सिंह मेहता, केवल देवड़ी, डीआर आर्या, महेंद्र सिंह पिल्खवाल, शोभन सिंह, रतन सिंह, आमल सिंह मेहरा, लक्ष्मी धर्मसत्तू, राधा कोहली, पार्वती पांडे, दयाल गिरी, देव सिंह, भुवन जोशी आदि उपस्थित थे।


Source Dainik Jagran

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
  टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के निर्माण को लेकर प्रदर्शन       Jun 24, 10:12 pm    बताएं             



































जागरण कार्यालय,बागेश्वर : टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाईन का शीघ्र निर्माण किए जाने की मांग को लेकर रेलवे लाईन निर्माण समिति ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अगर शीघ्र रेल लाईन निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
 गुंसाई सिंह दफौटी के नेतृत्व में संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया व शीघ्र रेल लाईन निर्माण प्रारम्भ करने की मांग की। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस रेलवे लाईन को स्वीकृति प्रदान कर दी है परंतु इस पर कोई कार्य नहीं किय जा रहा है जिस कारण जनता आक्रोशित है। कहा कि अगर शीघ्र निर्माण प्रारम्भ नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर खड़क राम आर्या, हयात सिंह मेहता, केवल देवड़ी, डीआर आर्या, महेंद्र सिंह पिल्खवाल, शोभन सिंह, रतन सिंह, आमल सिंह मेहरा, लक्ष्मी धर्मसत्तू, राधा कोहली, पार्वती पांडे, दयाल गिरी, देव सिंह, भुवन जोशी आदि उपस्थित थे।



--------


I think state Govt should take immediate action on this proposal.

   

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0

Centre is yet to give clearance on Tanakpur project.. Railway connectivity is essential for uttarakhand for security perspective.

Ajay Pandey

  • Jr. Member
  • **
  • Posts: 50
  • Karma: +2/-0
abhi kuch saal ho gaye hain uttarakhand mein tanakpur se bageshwar tak rail line ke prastaav ko laaye hue kitni sarkaarein bani kitne mukhyamantri baithe par yeh rail line bani hi nahi aur rail mantralay ko bhi chitthi nahi likhi gayi na hi iss mudde ko sansad mein uthaya gaya ab sawaal uthta hai ki rail line kab aayegi kab bageshwar ka sapna pura hoga kya rail line aayegi ya nahi iska bhi uttarakhand sarkaar ko sansad mein mudda uthana chahiye aur bageshwar waasiyon ka sapna pura karna chahiye ab tak kitni sarkaarein baithi ab tak to rail aa jaani chahiye tanakpur se bageshwar tak agar yeh rail pariyojna samay par ban jaati to bageshwar ko avagman sugam ho jaata mein iss forum ke madhyam se apne uttarakhand ke mp satpal maharaaj se kehna chahta hoon ki bhul kyon rahe hain yeh mudda uthayein iss mudde ko iss sangathan ka pratinidhi hone ke naate mein rail mantri ko patra dene ki pehal karta hoon
manniya rail mantri ji
aapne aur jagah ko railway line bicchane ke vaade to kar diye hain par shayad aap tanakpur se bageshwar tak rail line bichaane mein kotahi barat rahe hain mein mera pahad forum ka sadasya hone ke naate aapse yeh kehna chahta hoon ki iss project par jarur karwai ho isse lakhon logo ka bageshwar tak aagman sulabh hoga bageshwar mandiron ki nagri hai laakhon log wahan darshan karne aate hain kuch tanakpur se bhi aate honge agar aap tanakpur se bageshwar tak rail line bichane ka prastaav sansad mein laayeinge to accha hoga bageshwar waasiyon ke liye bhi aur tanakpur waasiyon ke liye bhi kripya hamare iss prastaav par bhi dhyan dene ka kasht karein iss prastaav ko kahin acchuta na rakhein asha hai ki aap hamare forum ke prastaav par avshya karwai karenge .
dhanyawaad
jai bharat jai uttarakhand

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग  रेलमार्ग का सर्वे शुरूजागरण प्रतिनिधि, देवप्रयाग:
बहुप्रतिक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग का सर्वे एक बार ही फिर से शुरू हुआ है। रेल विकास निगम की ओर से आई सर्वेक्षण टीम ने देवप्रयाग व निकटवर्ती क्षेत्रों का भौगोलिक रूप से जायजा लिया।
गौरतलब है कि 124.3 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग का पिछले वर्ष नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर गौचर में रक्षामंत्री एके एंटनी व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने शिलान्यास किया था। लगभग 4295.30 करोड़ की इस रेलमार्ग योजना का सबसे पहले 1915 में गढ़वाल राइफल के विक्टोरिया क्रास विजेता दरबान सिंह ने ब्रिटिश शासन से मांग की थी। इस रेलमार्ग का शुरूआती सर्वेक्षण अंग्रेजों ने ही किया था। उसके बाद 1923 में इसका दूसरी बार सर्वे हुआ जबकि 1935 में नैरोगेज, 1996 में ब्राडगेज लाइन का सर्वे किया गया।
वर्ष 2011 में रेल लाइन के शिलान्यास के बाद रेल विकास निगम ने इसका पुन: सर्वे शुरू किया गया है। निगम से जुड़े मुकेश कुमार ने बताया कि टीम से जुड़े करीब 25 लोगों ने कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, कीर्तिनगर के बाद देवप्रयाग क्षेत्र का भूसर्वेक्षण किया। देवप्रयाग क्षेत्र के टिहरी जिले से जुड़े पाली, तीनधारा, सौंड़पानी, पंतगांव सहित पौड़ी जिले के सौड़, उमरासू, व्यासघाट आदि क्षेत्रों का भी सर्वे टीम ने दौरा किया। सर्वेक्षण कार्य को देखने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी डीएस मारूक व एचएल साहिल भी यहां नई दिल्ली से पहुंचे थे।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग पर 13 स्टेशनों सहित 128 पुल व 81 सुरंगे बनाने का प्रस्ताव है। रेल सूत्रों की मानें तो रेलमार्ग का निर्माण 2030 तक पूरा होने की संभावना है। इससे ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक की दूरी महज चार घंटे में पूरी हो सकेगी।http://www.jagran.com/uttarakhand/

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
रेलमार्ग के लिए आवाज बुलंद

जाका, बागेश्वर : टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए रविवार को रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने सामरिक महत्व की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तुरंत शुरू करने की मांग की।
    रविवार को तहसील मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पहाड़ की उपेक्षा कर रही है। ऐसे में पहाड़ में रेल लाइनों का विस्तार नहीं हो पा रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण ब्रिटिश काल से शुरू हो गया था लेकिन बाद की सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक आंदोलन किये लेकिन केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने जनता को निराश ही किया। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो गांव गांव आंदोलन किया जाएगा। सभा को केवलानंद उपाध्याय, आनंदी ऐठानी, नीमा दफौटी, गिरीश चंद्र पाठक, केवल सिंह ड्योड़ी, कमला परिहार, निर्मला जोशी, खीम सिंह मेहता, रतन सिंह शाही, सरस्वती गैलाकोटी, मंजू मिश्रा, भूपेंद्र गढि़या, नरसिंह खेतवाल आदि ने संबोधित किया।
http://www.jagran.com/uttarakhand/bageshwar-9993817.html

 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22