Author Topic: Ab Kathga Khailo-N S Negi Album against Corruption-"अब कथ्गा खैल्यु"  (Read 27303 times)

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0
अपणु सी दिखेणु छै रे, लगणु भलो सिमो को छै,
कां बै ऐ रै पहाड़ी भुला, कै जिल्ला, कै गौं को छै।

गढ़वाली-कुमौ नि हुना, भुला ना, भोला भाला हूं,
मेरे को पहाड़ी मत बोलो, मैं देहरादून वाला हूं।

चुक्खूवालो छै कि धामा वालो छै, लच्छी वाला-जोगी वाला, हर्रावाला छै,
कखन ऐरे पहाड़ी भुला, कै जिला, कै गौं को छै।

पहाड़ मैं गया भी नै हूं, देश में ही राजधानी,
कोदा-झंगोरा चाक्खा भी नै कभी, पिया नहीं छूंयो का पानी,
न गोर चराये मैने, न हौल लगाया, मैं तो कोठी-बंगले वाला हूं,
मुझको पहाड़ी मत बोलो, मैं देहरादून वाला हूं॥



चूख


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0

मुझे उम्मीद है हमसे ये भ्रष्ट नेता इन गानों सुनकर sharm jarur महसूश  करंगे !  बहुत सुंदर बोल लिखे है गाने के. नेगी जी ने इस इसमें वास्तविकता भी है !




Bhopal Singh Mehta

  • Jr. Member
  • **
  • Posts: 56
  • Karma: +2/-0

We are with negi ji.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
बहुत ही अच्छा गाना और कविलास की आवाज भी सुंदर है !

नेगी जी और उनके सुपुत्र कविलास की आवाज में एक गाना... यह गाना उत्तराखंड मूल के उन लोगों की मानसिकता पर एक करारा व्यंग है जो अपनी पहाडी पहचान छुपाना चाहते हैं.....

New Song by Narendra Singh Negi

Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 353
  • Karma: +2/-0

I like these lines.. very much.. Wonderful song.

अपणु सी दिखेणु छै रे, लगणु भलो सिमो को छै,
कां बै ऐ रै पहाड़ी भुला, कै जिल्ला, कै गौं को छै।

गढ़वाली-कुमौ नि हुना, भुला ना, भोला भाला हूं,
मेरे को पहाड़ी मत बोलो, मैं देहरादून वाला हूं।

चुक्खूवालो छै कि धामा वालो छै, लच्छी वाला-जोगी वाला, हर्रावाला छै,
कखन ऐरे पहाड़ी भुला, कै जिला, कै गौं को छै।

पहाड़ मैं गया भी नै हूं, देश में ही राजधानी,
कोदा-झंगोरा चाक्खा भी नै कभी, पिया नहीं छूंयो का पानी,
न गोर चराये मैने, न हौल लगाया, मैं तो कोठी-बंगले वाला हूं,
मुझको पहाड़ी मत बोलो, मैं देहरादून वाला हूं॥



चूख



atul gusain 1988

  • Newbie
  • *
  • Posts: 1
  • Karma: +0/-0
this album play big role to destroy corruption.................

dayal pandey/ दयाल पाण्डे

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 669
  • Karma: +4/-2
नेगी जी ने हमेशा की गानू के माध्यम से जनता को जगाया है पाहिले उत्तराखंड आन्दोलन फिर नौछमी नैरैना और अब "अब कदुगा खेलो", आशा करते हैं अनुज कविलाश भी उत्तराखंड संगीत को और उचाइयां प्रदान करंगे

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
घर-घर गूंज रहे निशंक के घोटाले    Monday, 06 June 2011 10:27 B4M भड़ास4मीडिया - हलचल      
  नरेंद्र सिंह: निशंक की करतूतों पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने लांच की आडियो सीडी :  यूपी सूचना विभाग की नौकरी में रहते हुए सरकारी दमन की चिंता किए बगैर उत्तराखंड आंदोलन को अपनी आवाज देने वाले प्रसिद्ध गढ़वाली लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी की एक आडियो सीडी से इन दिनों निशंक सरकार घबराई हुई है।
आज के बाजारू दौर में जब नेता, अभिनेता, लेखक, पत्रकार और गायक सब बिकाउ माल हो गए हैं, तब भी लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी अपनी पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोक के पक्ष में खड़े हैं। 2007 के विधानसभाई चुनाव से ठीक पहले एनडी तिवारी की रंगीन मिजाजी और घपले-घोटालों पर 'नौछमी नारेणा' टाइटल से वीडियो सीडी बाजार में उतारकर नेगी ने कांग्रेस की सत्ता से विदाई का गीत लिख दिया था। कांग्रेसी आज भी उत्तराखंड की सत्ता से बेदखली के लिए इस लोक गायक पर तोहमत मढ़ते हैं। तब विपक्ष में बैठी भाजपा को खुश होने का मौका मिला था, लेकिन अब उसी का विदाई गीत सामने आ गया है।
करीब पांच साल बाद नेगी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 'अब कदगा खैल्यो' यानी 'अब कितना खाएगा'  आडियो सीडी से निशंक की नींद हराम कर दी है। राज्य की निशंक सरकार के घपले-घोटालों पर केन्द्रित इस नई आडियो सीडी से निशंक की पोल खोली गई है। 2007 के चुनाव में एनडी तिवारी की रंगीन मिजाजी पर केन्द्रित नेगी की ही वीडियो सीडी 'नौछमी नारेणा' को अपना प्रचार का माध्यम बनाने वाले भाजपाई अब यह कहते हुए अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं कि नेगी की इस नई सीडी में टूजी और कॉमनवेल्थ घोटाले का भी जिक्र है, लिहाजा उत्तराखंड में हम भ्रष्ट हैं तो केन्द्र में कांग्रेसी भी कम भ्रष्ट नहीं हैं, दोनों के ही दामन दागदार हैं। नेगी के चाहने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ इस नई सीडी को हाथों-हाथों ले रहे हैं।
निशंक सरकार इस नई सीडी से कितनी पगलाई हुई है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जिस होटल में सीडी की लॉंचिंग हो रही थी, वहां सरकार की ओर से न केवल खुफिया विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए थे, बल्कि निशंक ने इससे पहले सीडी की लांचिंग रोकने के लिए नेगी की मान-मनौव्वल की हर संभव कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। नेगी ने इस ऑडियो सीडी को भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल करने वाले गांधीवादी अन्ना हजारे के जन-आन्दोलन को समर्पित किया है। 'कमिशन की मीट भात' गाने के जरिये नेगी ने जहां राज्य में हो रहे घोटालों को प्रमुखता से उठाया है, वहीं केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा है। निशंक के घोटालों में हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट, स्टर्डिया, कुंभ और कमीशनखोरी को मुख्य मुददा बनाया गया है। वहीं टूजी और कॉमनवेल्थ घोटालों के लिए कांग्रेस की घेराबंदी की गई है।
अपनी नई आडियो सीडी की लांचिंग पर नेगी ने कहा- 'भ्रष्टाचार देश में एक बहुत बड़ा मुद्दा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को धार देने के लिए ही इस आडियो सीडी में कमीशनखोरी और सरकारों की लूट खसोट की नीयत पर सवाल उठाए गए हैं।'  गढ़वाली जानने-समझने वाले घरों में यह आडियो सीडी खूब सुनी जा रही है। रंगीन मिजाज तिवारी के बाद अब इसे निरंकुश निशंक की सत्ता से विदाई गीत के रूप में सुना जा रहा है।
देहरादून से दीपक आजाद की रिपोर्ट.
  AddThis    Comments (2)Add Comment Subscribe to this comment's feed   ...
written by VED BHASKAR, June 06, 2011
a single media in uttrakhandwhich was truely covering news is VON news channel. from govt till chief secreatary every GHOTALA and bhrastachaar was coverd by this channel . but voice of uttrakhand is crashed by nishank govt to save his chief secreatry also. democracy is killed by nishank govt....... why whole media is silent in uttrakhand.is the rest media in state a DALAL of nishank sarkaar......?    ...
written by sumit kumar, June 06, 2011
Nisandeh Negiji bahut achhe kalakar hain, unke geeton me samsamyikta hai. Is bar unhone corruption ko chuna hai jo aj ka hot topic hai. Negiji se main bas itna poochhna chahta hoon ki sarkari naukri me rahte hue unhone apne vibhag ke liye kitna kam kiya ? Mujhe janha tak pata hai ki vo apne office ke kam se adhik apni cassets nikalne par adhik dhyan dete the. Jis kam ke liye sarkari vetan milta hai vo kam na kar office me apna kam karna kanha ka saccharitra hai ? Brashtachar par baten karna bahut asan hai par actually poora system he bhrasht hai aur hum sab usi system ka hissa ban gaye hain.      http://bhadas4media.com/vividh/11448-2011-06-06-05-02-21.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
 
Song on Corruption -
 
माछी पानी पेंदी न दीखे ...पंछी डाला सीन्दी नि दीखे.. लींदु त छींच भेजी घूस.. पर कभी
 
Maachu Paani peende ni dikhe new garhwali song by Narendra Singh Negi

Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 353
  • Karma: +2/-0

Wow. very good song by Negi ji...

The Lyrics of the songs are very good... This is going to be a very big hit.

 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22