Uttarakhand > Films of Uttarakhand - उत्तराखण्ड की फिल्में

Film on Rajula Malusahi, A Love Story of Uttarakhand- राजुला मालूशाही पर फिल्म

<< < (3/4) > >>

विनोद सिंह गढ़िया:
राजुला-मालूशाही पर फिल्म निर्माण की कसरत शुरू

            कुमाऊं की सर्वाधिक चर्चित प्रेम गाथा राजुला-मालूशाही पर बड़े पर्दे की फिल्म का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। ऐतिहासिक लोक गाथा को यथार्थ रूप में लोगों तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड के साहित्यकारों और इतिहासकारों की भी मदद ली जाएगी। शूटिंग 11 अगस्त से शुरू होगी।फिल्म का निर्माण दिल्ली स्थित इंज्वाय उत्तराखंड नामक संस्था द्वारा किया जा रहा है। जिसके निर्माता, निर्देशक लोक गायिका कौशल पांडे तथा भुवन चंद्र जोशी हैं। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म के निर्माण पर एक करोड़ की राशि खर्च होगी। राजुला की जन्मभूमि मुनस्यारी के मल्ला जोहार से लेकर चौखुटिया-गेवाड़ के लखनपुर स्थित मालूशाही की जन्मभूमि और कर्मभूमि तक इसकी शूटिंग की जाएगी।फिल्म निर्माण टीम ने शूटिंग के लिए विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर लिया है। स्थानीय जन जीवन तथा परंपरागत वेशभूषा की जानकारी ले ली है। उन्होंने कहा कि राजुला मालूशाही की प्रेम कहानी में शौर्य और पराक्रम का भी समावेश है।जिसमें मल्ला जोहार तथा गेवाड़ की दो अलग अलग संस्कृतियों, सामाजिक मान्यताओं तथा भौगोलिक संरचनाओं की झलक देखने को मिलेगी। इस सांस्कृतिक धरोहर को यथार्थ रूप में प्रदर्शित करने के लिए यहां के साहित्यकारों, इतिहासकारों और लोक कथाविदों से संपर्क किया जाएगा। 12 फरवरी तक शूटिंग समाप्त होने की उम्मीद है।इस बीच भुवन जोशी और राजेंद्र पांडे क्षेत्र भ्रमण पर हैं। कलाकारों के चयन के लिए दिल्ली में एक ऑडिशन हो चुका है, शीघ्र ही कुमाऊं के विभिन्न शहरों में ऑडियशन होंगे।

http://epaper.amarujala.com/svww_index.php

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
  रामी बौराणी : (त्याग, समर्पण व पतिव्रता नारी की प्रतिमूर्ति)

कागज पत्री सब में बाटे करम नि बांटे कैला,
धरम का सच्चा रखवाला ही अमर जगत मा ह्वेना,

...ना घर तेरा न घर मेरा चिड़िया रैनबसेरा,
एक पल आणु, एक पल जाणु जोगी वाला फेरा,

माता रोये जनम जनम तक भैणी रोये छः मासा,
त्रिया रोये डेढ़ घडी को अंत करे घरवासा,

भाई भतीजा कुटुंब धनेरू अंत मा क्वे न तेरु,
झूटू सब यु जग जंजाल मोह माया का घेरु,

खली हाथ आया सभी हम खाली हाथ ही जाण,
मनखी चोला माटा कु और पैंछु छ प्राण...    http://www.youtube.com/watch?v=N5ICwMjeG8U&feature=related

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

आजकल इस फिल्म के निर्माण के बारे में काफी चर्चा है ! यह बहुत ही एतिहासिक विषय पर फिल्म बन रही है!

आशा है एक अच्छी साफी सुथरी फिल्म फिल्म बनेगी क्यों की इसके पीछे बहुत ही अनुभवी लोग जुड़े हुए ह ई !

 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
  अमर प्रेम कहानी---`राजुला मालूशाही'
....सभी बंधुजनो से विनम्र निवेदन है कि `राजुला मालूशाही' पर बनने वाली फ़िल्म के ऑडीशन जो कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा, मुनस्यारी व पिथौरागढ़ में लिए जाएंगे, उसमे आप में से जो जो भी उसका एक अंग बनने में उत्सुक है, वे सभी इन ऑडीशन में आयें. कलाकारों के साथ साथ वे लोग भी जरुर आयें जो अन्य क्षेत्रों में रूचि रखते... हैं जैसे कि प्रोडक्शन, सहायक निर्देशन, सहायक कैमरा, सहायक वास्तुकला, वस्त्र सज्जा, संपादन वहैरह वगैरह. और आप सभी से विनती है कि आप सभी के मित्रजनो को भी इस विषय में सूचित करें. `राजुला मालूशाही' हमारे उत्तराखंड की एक अमर प्रेम कहानी है और अपने अंदर उत्तराखंड का इतिहास छुपाये हुए है. उसी इतिहास को दुनिया के सामने लाने के प्रयत्न में आप सभी का स्वागत है.

AUDITIONS DETAILS FOR THE FILM ON RAJULA MALUSHAHI

HALDWANI
DATE: 9TH JULY
TIME: 11:00 A.M. TO 4:30 P.M.
...PLACE: AGRAWAL DHARMSHALA, RAMPUR ROAD, HALDWANI

ALMORA
DATE: 10TH JULY
TIME: 11:00 A.M. TO 4:30 P.M.
PLACE: NAGAR PAALIKA SABHAGAAR, ALMORA

MUNSYARI
DATE: 14TH JULY
TIME: 11 A.M. TO 4:30 P.M.
PLACE: DR. SHER SINGH PANGTI'S TRIBAL HERITAGE MUSEUM, MUNSYARI

PITHORAGARH
DATE: 16TH JULY
TIME: 11:A.M. TO 4:30 A.M.
PLACE: NAGAR PAALIKA SABHAGAAR, PITHORAGARH

ACTORS REQUIRED IN AGE GROUP OF 21 YRS - 65 YRS. BOTH FRESHERS AND EXPERIENCED PEOPLE ARE WELCOME.

N-JOY UTTARAKHAND SERIES

राजुला मालूशाही की मुख्य टीम

निर्माता: श्री भुवन चंद जोशी, श्रीमती कौशल पाण्डेय
संयोजक: श्री राजन पाण्डेय
निर्देशन: नितिन तिवारी
पट्कथा व संवाद: नितिन तिवारी व डॉ. श्री हरी सुमन बिष्ट

विशेष सलाहकार: श्री चारु तिवारी
प्रमुख सहयोगी संस्थाएं: म्यर उत्तराखंड, क्रिएटिव उत्तराखंड म्यर पहाड़

सम्माननीय साथीगण
श्री मोहन बिष्ट, सुदर्शन रावत, हरीश रावत (म्यर उत्तराखंड)
श्री दयाल पाण्डेय, श्री कमल कर्नाटक (क्रिएटिव उत्तराखंड म्यर पहाड़)    Wall Photos

Devbhoomi,Uttarakhand:
Grate work by injoy uttarakhand group wish you all the very best

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version