Uttarakhand Updates > Functions by Uttarakhandi Organizations - उत्तराखण्डी संस्थायें तथा उनकी गतिविधियां

“नन्धौर नदी “ की अध्ययन यात्रा (पदयात्रा) - Walk through Nandhor River

<< < (2/6) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
विकास को छटपटा रहे हैं गांवशैलनट की नंधौर नदी घाटी अध्ययन यात्रा शुरू

हल्द्वानी। सांस्कृतिक संस्था शैलनट की नंधौर नदी घाटी अध्ययन यात्रा मंगलवार को ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम पतलोट से शुरू हुई। यात्रा दल में कुल 11 सदस्य शामिल हैं, इनमें दो महिलाएं हैं। पहले दिन दल 25 किमी. का सफर तय कर देर शाम हरीशताल पहुंचा। दल का मानना है कि राज्य गठन के बारह वर्षों बाद भी ओखलकांडा के दिन नहीं बहुरे हैं। दर्जनों गांव आज भी विकास की मुख्य धारा में शामिल नहीं हो सके हैं। और तो और पर्यटन को बढ़ावा देने का नारा देने वाली सरकारें प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर दो झीलों हरीशताल और लोहाखामताल को पर्यटन मानचित्र में शामिल नहीं कर सकी हैं।बता दें कि शैलनट संस्था दुर्गम गांवों की शैक्षिक, संस्कृति, पर्यावरणीय स्थिति, जल-जंगल-जमीन, महिलाओं की स्थिति, विकास जैसे ज्वलंत सवालों को लेकर यह अध्ययन यात्रा निकाल रही है। पतलोट गांव में आज मटेला के ग्राम प्रधान दीवानराम ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। दल की अगुवाई संस्था के अध्यक्ष देवकी नंदन भट्ट कर रहे हैं। अन्य सदस्यों में डा. दिनेश जोशी, डा. कृष्ण गोपाल श्रीवास्ताव, दिनेश कर्नाटक, रोहित मलकानी, इंजीनियर हेम पंत, सुनील पंत, ईश्वरीदत्त पांडे, भुवन चंद्र पनेरू, नमिता भट्ट और रेखा भट्ट शामिल हैं। डीएन भट्ट ने बताया कि पहले दिन ल्वाड़, चकडोवा आदि गांवों से होकर दल हरीशताल पहुंचा। इस दौरान सदस्यों ने गांवों में खड़ी होली और बैठकी होली में शिरकत की। क्षेत्र के विकास और समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की गई। दल का कहना है कि पूरा क्षेत्र आज भी बुनियादी जरूरतों के लिए छटपटा रहा है। गांवों में फोन की सुविधा नहीं है। हरीशताल और लोहाखामताल यहां की दो प्रमुख झीलें हैं। पर्यटन विकास की तमाम संभावनाएं होने के बावजूद सरकार और जनप्रतिनिधियों की नजरें इस क्षेत्र की ओर इनायत नहीं हुई हैं।

(source - Amar Ujala)

हेम पन्त:
सांस्कृतिक संस्था “शैलनट” द्वारा आयोजित “नन्धौर नदीघाटी अध्ययन पदयात्रा” सकुशल सम्पन्न हो गई है. इस यात्रा में पूरे पांच दिन में सौ किलोमीटर से अधिक दूरी तय की गई और नैनीताल जिले के सर्वाधिक पिछड़े विकासखण्ड के दर्जनों गांवों में सैकड़ों लोगों के साक्षात्कार लिये गये. पूरी यात्रा के दौरान निम्न लोग शामिल रहे-
१.   डा. डी. एन. भट्ट
२.   डा. कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव
३.   डा. दिनेश जोशी
४.   श्री दिनेश कर्नाटक
५.   श्री सुनील पन्त
६.   श्री रोहित मेलकानी
७.   श्री ईश्वरी दत्त पाण्डे
८.   श्री हेम पन्त   


हेम पन्त:
Team at Starting Point of Journey - Village Patlot

हेम पन्त:

पंकज सिंह महर:

LokhaamTaal (27 March 2013)

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version