Uttarakhand Updates > Functions by Uttarakhandi Organizations - उत्तराखण्डी संस्थायें तथा उनकी गतिविधियां

“नन्धौर नदी “ की अध्ययन यात्रा (पदयात्रा) - Walk through Nandhor River

(1/6) > >>

हेम पन्त:
सांस्कृतिक संस्था शैलनट द्वारा नैनीताल जिले के ओखलकांडा विकास खंड से शुरू होने वाली “नन्धौर नदी “ की अध्ययन यात्रा का आयोजन जन सहभागिता से किया जा रहा है.

यात्रा का नाम – “नन्धौर नदी “ की अध्ययन यात्रा ( गिर्दा को समर्पित )
यात्रा की तिथियाँ – 26 से 30 मार्च 2013 ( पांच दिन )
यात्री – आप और हम

यात्रा के प्रमुख पड़ाव / स्थान / गाँव – पतलोट – लवाड – डोबा – हरीशताल – लूखामताल (लोआखामताल) - डालकन्या – भोलापुर –डूंगरी – कुंडल – अधोडा – पदमपुर – बसानीधुरा – मिडार – अमझड – श्यालाचोड – दुर्गापीपल – खोलगड – मछलीवन – चोरगलिया

हेम पन्त:
यात्रा का उद्येश्य – इन स्थानों की शैक्षिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, स्वास्थ, जल, जंगल, जमीन, कृषि, रोज़गार, सड़क, पेयजल, महिलाओं की स्थितिओं का समग्र अध्ययन.

यात्रा की मुख्य विशेषताएँ - पहाड़ की परंपरागत सांस्कृतिक विरासत – खडी होली में प्रतिभाग , नयी व प्राकृतिक झीलों का अध्ययन हरीशताल – लूखामताल, फोटोग्राफी, लोकगीत, लोकंन्रत्य

यात्रा के साधन – पदयात्रा
यात्रा में संपर्क शामिल होने के लिए संपर्क करें – 08171455499 , 09411199299 (Dr. D.N. Bhatt, Haldwani)

हेम पन्त:
HarishTal - OLD Photo

हेम पन्त:
UPDATE - 25 March 2013 (10.30PM)

Below Team members have been assembled at Jhad Gaon (Patlot).

1. Dr. DN Bhatt
2. Dr. GK Srivastav
3. Dr. Dinesh Karnatak
4. Dr. Dinesh Joshi
5. Rohit Melkani
6. Ishwari Datt Pandey
7. Suneel Pant
8. Hem Pant

Journey will start from Patlot at 9AM (26March), Mrs. Kamlesh Kaida (Block Pramukh, Okhalkanda) will show the flag to the team.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
नन्धौर नदी अध्यन यात्रा का आज शुभारम्भ हो गया है। पहले चरण में इस यात्रा का उदेश्य – इन स्थानों की शैक्षिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, स्वास्थ, जल, जंगल, जमीन, कृषि, रोज़गार, सड़क, पेयजल, महिलाओं की स्थितिओं का समग्र अध्ययन.

पहले दिन की यात्रा में पतलोट से हरीश ताल की है - जो 12 किलोमीटर का ट्रैक है।  यह क्षेत्र नैनीताल जिले के दूरस्थ जगह में है जो ओखला कांडा के धारी तहसील के अंतर्गत आता है। हरीश ताल जो अभी भी पर्यटन की दृष्टि से अनखोजी जगह है।

मेरापहाड़ के वरिष्ठ सदस्य हेम पन्त भी इस यात्रा में भागीदारी कर रहे है।

इस सम्पूर्ण यात्रा का मेरापहाड़ वेब पार्टनर भी है। हम आपको इस पूरी यात्रा का प्रतिदिन का विवरण इस टॉपिक  में देते रहंगे।

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version