Mera Pahad > General Discussion - सामान्य वार्तालाप !

Plz come forward for social cause-सहायता के लिये कृपया आगे बढें

<< < (2/2)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
Can Govt help to save the life cancer patient Raju Bisht from Bhaisiya Chhana Almora?

बोन कैंसर ग्रस्त युवक को चाहिए मदद
Almora | (Amar Ujala)
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लाक के भेटाबड़िया गांव निवासी बोन कैंसर से पीड़ित राजू बिष्ट (21) पुत्र अर्जुन सिंह की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। कुछ लोगों ने राजू के उपचार के लिए अब तक करीब 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है जो कि आपरेशन में होने वाले खर्च से काफी कम है।
राजू बिष्ट का दाएं पैर घुटने से नीचे बोन कैंसर ग्रस्त है। डाक्टरों उपचार के लिए करीब दो लाख रुपये खर्चा बताया है। राजू के पिता मेहनत मजदूरी कर किसी तरह सात सदस्यीय परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते वह स्वयं के संसाधनों से पुत्र का इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। डाक्टरों के मुताबिक राजू का जल्द उपचार नहीं होने पर कैंसर के शरीर के ऊपरी हिस्सों में फैलने का खतरा है। राजू की मदद को कुछ लोग आगे आए हैं। पपरसली निवासी लोकेश बिष्ट, बाड़ी-बल्टा निवासी राजेंद्र बिष्ट ने पांच-पांच हजार, दुगालखोला निवासी रमेश नाथ, जागनाथ मंदिर के पुजारी हेमंत भट्ट, पपरसली निवासी एमसी जोशी ने पांच-पांच सौ रुपये की आर्थिक सहायता की है। राजू बिष्ट के पिता अर्जुन सिंह ने बेटे के उपचार को सामाजिक संगठनों तथा लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बेटे के उपचार के लिए आर्थिक सहायता एसबीआई बाड़ेछीना खाता संख्या 32500524019 में देने का आग्रह किया है। सूरज को मदद के लिए मोबाइल नं. 8449853219 पर भी संपर्क किया जा सकता

Navigation

[0] Message Index

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version