Mera Pahad > General Discussion - सामान्य वार्तालाप !

Share Informative Articles Here - सूचनाप्रद लेख

<< < (4/81) > >>

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

Hat off for Vimal..

--- Quote from: M S Mehta on October 25, 2007, 10:04:19 AM ---साहस : बाघ से भिड़ा ग्यारह वर्षीय विमलOct 25, 02:44 am

रुद्रप्रयाग। ग्यारह वर्षीय विमल अदम्य साहस का परिचय देते हुए बाघ के बीच चली जोर आजमाइश से अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन वह अपने घोड़े को नहीं बचा सका।

यह घटना उस समय की है जब राजपाल ग्राम लौहार कुरझण निवासी का पुत्र विमल जंगल में अपने घोड़े के साथ गया हुआ था। बाघ ने मौका देखकर घोड़े पर धावा बोल दिया। इतने में पास में खडे़ ग्यारह वर्षीय विमल ने बाघ पर पत्थरों से हमला बोल दिया। जंगल के राजा को यह मंजूर नहीं था, वह विमल की ओर दौड़ पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी ओर बाघ पर पत्थरों से लगातार हमला करता रहा। इतने में गांव के लोग आवाज सुनकर वहां पहुंच गए और बाघ ने हार मानकर चले गया। विमल के पिता राजपाल ने बताया कि पुत्र को निकटवर्ती चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसे कुछ चोट भी आई है। उसने कहा कि घोड़ा उनकी जीविका का साधन था, इस घटना से उसकी आर्थिकी भी ठप पड़ गई है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने इस बालक के अदम्य साहस को देखते हुए इसे पुरस्कार देने की मांग जिला प्रशासन से की है।

--- End quote ---

मेरा पहाड़ / Mera Pahad:
Sachmuch bahut hi sahas ki baat hai yeh.

suchira:
http://www.marksmantech.com/

http://www.marksmantech.com/contact-us.html

check these two links
hai na badiya company

Mr vishal bisht jinkee ye company hai is from almora

Anubhav / अनुभव उपाध्याय:
Main jaanta hun Vishal Vicky Bisht ji ko woh Noida main rahte hain. He is also a member of K-G group.

--- Quote from: suchira on October 25, 2007, 01:16:57 PM ---http://www.marksmantech.com/

http://www.marksmantech.com/contact-us.html

check these two links
hai na badiya company

Mr vishal bisht jinkee ye company hai is from almora

--- End quote ---

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
दरारों का अध्ययन करने के लिए भूगर्भ वैज्ञानिक पहुंचेOct 26, 02:33 am

जोशीमठ (चमोली)। विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना से चांई गांव में हुए भूस्खलन का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक केदार सिंह फोनिया ने गांव के प्रभावितों की बीच पहुंच समस्याएं सुनी और संबंधित कंपनी अधिकारियों को लोगों को मुआवजा देने तथा उनकी समुचित व्यवस्था करने को कहा। मकानों में आई दरारों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भूगर्भ वैज्ञानिक भी गांव में पहुंचे गए हैं।

चांई गांव में पानी का रिसाव होने तथा भूस्खलन के चलते आवासीय घरों में दरारें उभर आने से गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है। क्षेत्रीय विधायक ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने समस्याओं को गंभीर देखते हुए पुनर्वास व ग्रामीणों की सुरक्षा को शासन को लिखने तथा वैकल्पिक व्यवस्था को परियोजना की कार्यदायी कंपनी जयप्रकाश को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से निपटने के लिए ग्रामीणों को उचित मुआवजा तथा सुरक्षा को लेकर भी कंपनी को निर्देशित किया जाएगा। विधायक ने जेपी कंपनी के मुख्य निदेशक रवि चड्डा को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इधर कंपनी का कहना है कि सुरंग से पानी का कहीं भी रिसाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कंपनी की सर्वे टीम की रिपोर्ट व भूवैज्ञानिकों की रिपोर्ट आने के बाद विस्थापन समेत अन्य कार्यवाही का भी आश्वासन दिया। जबकि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी रणवीर सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि पावर हाउस लाइन में समय-समय पर मरम्मतीरण होने से विद्युत उत्पादन को कुछ समय के लिए बंद किया जाता है।

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version