Mera Pahad > General Discussion - सामान्य वार्तालाप !

Tribute to Great Poet and Our Beloved Girda आखिर गिरदा चले गये.. श्रद्धांजली

(1/18) > >>

हेम पन्त:
हमारे मोहिले गिरदा चले गये... भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे...

Noted Uttarakhandi Culturist, Writer and Poet Girish Tiwari "Girda" was shifted to Haldwani from Nainital due to his serious condition. He was operated in Sushila Tiwari Hospital yesterday. Today morning he left us.. may his soul rest in peace..

कमल:
कल सुबह ही उनसे मिलने हम लोग आई.सी.यू. में गये थे। उनसे बात भी हुई, वह पहचान भी गये हम लोगों को। तब यह तो लग रहा था कि उनकी हालत चिताजनक है लेकिन इस बात अंदाज ना था कि उनसे यह मेरी आखिरी मुलाकात है।

गिरदा तुम हमारी यादों में हमेशा रहोगे। एक अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली।


हेम पन्त:
गिरदा का 3-4 दिन पहले ही फोन आया था.. मैं परसों गिरदा से मिला था, बड़े स्नेह से उन्होंने बात की. अल्सर फटने के बावजूद वह होश में थे.
 
गिरदा के पार्थिव शरीर को नैनीताल ले जाने की तैयारी हो रही है... हल्द्वानी-नैनीताल में भारी बारिश हो रही है. अन्तिम संस्कार आज होगा या कल ये अभी निश्चित नहीं हुआ है...

गिरदा तो नहीं रहे लेकिन उनकी प्यारी छवि हमारे दिलों में जीवन भर अंकित रहेंगी...

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

यह एक बहुत बड़ी क्षति है!

भगवान् गिर्दा की आत्मा को शांति दे!  गिर्दा के द्वारा किये गए काम हमारे बीच सदा याद किये जायंगे!

उत्तराखंड राज्य के लिए यह वर्ष शुभ नहीं रहा है कही पर प्राकर्तिक घटनाये कही पर यहाँ के लोक कलाकारों की दुर्घटनाये एव मौत की खबरे!

I had a word with Girda on Harela festival. He had given wishes to all the community members on Harela Festival.

फ़ोन पर जरुर Girda से बात हुयी पर उनसे मिल नहीं पाया !गिर्दा से ने मिल पाने की मेरे दिल में हमेशा कशिश रहेगी

हेम पन्त:
गिरदा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर कुछ सूचनाएं हमने फोरम के इस लिंक पर उपलब्ध करायी हैं..

http://www.merapahadforum.com/uttarakhand-language-books-literature-and-words/%27%27-girda-his-poems/

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version