Author Topic: Wild Animal Menace In Uttarakhand-उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों का आतंक  (Read 35775 times)

Hisalu

  • Administrator
  • Sr. Member
  • *****
  • Posts: 337
  • Karma: +2/-0
This is really very alarming issue now a days in pahad. Hill people are in extreme terror due to these wild animals. Everyday in newspaper i am reading stories of attack by Bear, Leopard etc.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
 छात्रा पर झपटा आदमखोर गुलदार, गंभीर Updated on: Mon, 19 Nov 2012 10:12 PM (IST)            छात्रा पर झपटा आदमखोर गुलदार, गंभीर
   जाका, अल्मोड़ा: लमगड़ा ब्लॉक में आदमखोर गुलदार का कहर बरकरार है। धनखोई में पूर्व महिला प्रधान को मौत के घाट उतारने के ठीक सप्ताह बाद नरभक्षी ने बालिका को लहूलुहान कर डाला। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची घर से चंद कदम दूर नौले से पानी भर कर ला रही थी। उसे नाजुक हालत में पहले बेस, फिर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार बालिका की श्वास नली तक केनाइन दांत घुस जाने से उसकी हालत गंभीर बनी है।
 मामला विकासखंड लमगड़ा के उज्यौला गांव का है। बताते हैं कि सोमवार शाम करीब 4:40 बजे 11 वर्षीय हर्षिता बिष्ट पड़ोसी विमला देवी पत्‍‌नी बलवंत सिंह व अन्य के साथ घर से करीब 8-10 मीटर दूर नौले में पानी भरने के लिए गई थी। वापसी में लगभग 5:00 बजे हर्षिता पीछे रह गई। तभी अचानक उसकी चीख निकली। विमला देवी ने पलट कर देखा तो उसके होश उड़ गए।
 गुलदार बालिका की गर्दन को जबड़ों से दबोचे बैठा था। शोरगुल मचाने पर गांव के लोग मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों से घिरता देख आदमखोर गुलदार बालिका को लहूलुहान छोड़ जंगल की ओर निकल गया। हर्षिता को तत्काल बेस चिकित्सालय लाया गया। सीओ किशन सिंह ह्यांकी, कोतवाल कमल राम आर्या, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख देवेंद्र सिंह बिष्ट, दुग्ध संघ प्रशासक दीप सिंह डांगी, मनोज सनवाल आदि ने घायल का हाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इमर्जेसी 108 सेवा से डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी भेज दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक गुलदार के केनाइन दांत बच्ची की श्वास नली तक घुस जाने से हालत गंभीर बनी है।



(source dainik jagran)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
भालू के हमले में महिला गंभीर घायल

Pauri | Last updated on: December 3, 2012 5:30 AM IST
लैंसडौन। विकास खंड रिखणीखाल क्षेत्र के सिनाला गांव में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को ग्रामीण संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार जाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है। रविवार को सिनाला गांव की 65 वर्षीय गायत्री देवी घास लेने गईं थी कि अचानक उस पर एक भालू ने हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने से जब आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर भालू महिला को छोड़कर भाग गया। महिला के सिर, चेहरे और हाथों पर भालू के नाखूनों के गहरे निशान हैं। एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि महिला को इलाज के लिए कोटद्वार लाया गया। इस घटना से सिमलना और आस-पास के गांवों के लोगों में दहशत फैली गई है। लोगों को अंदेशा है कि भालू गांव के ही नजदीक ही छुपा हो सकता है। इसको लेकर गांव वाले चिंतित हैं।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
भालुओं के हमले में महिला घायल
Updated on: Sat, 01 Dec 2012 09:51 
 

देवाल: देवाल के मुंदोली गांव में भालुओं ने हमला कर एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया, घायल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के बाद उसे सीएचसी थराली रेफर कर दिया गया।

शनिवार प्रात: नौ बजे मुंदोली गांव निवासी श्रीमती हेमा देवी (34) पत्‍‌नी महिपाल सिंह बिष्ट घास लेने गांव के घटगाड़ जंगल जा रही थी कि रास्ते में घात लगाये दो भालूओं ने उसपर हमला कर घायल कर बुरी तरह घायल कर दिया, महिला के हल्ला करने पर ग्रामीण एकत्र हुए और मौके पर पहुंचे तब जाकर भालुओं ने महिला को छोड़ा, बाद में ग्रामीणों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी हालत खराब देख चिकित्सकों ने उसे सीएचसी थराली भेजा दिया।

(source dainik jagnran)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
पांच वर्षीय बच्चे को बनाया गुलदार ने निवाला

गौचर: नगर पंचायत गौचर के अंतर्गत बसंतपुर बस्ती से एक पांच साल के बच्चे को गुलदार निवाला बना दिया। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक बसंतपुर निवासी प्रदीप कुमार का पांच साल का बेटा आयुष शाम करीब सात बजे अपनी नानी के साथ घर के आंगन में खड़ा था। तभी पीछे से घात लगाए एक गुलदार ने झपंट्टा मारा और बच्चे को उठा ले गया। बच्चे की नानी के शोर मचाने पर काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चे की आसपास जंगल में तलाश भी की। काफी तलाश के बाद घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बालक का शव पड़ा मिला।

इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिन से गुलदार बस्ती की तरफ देखा जा रहा था। यही नहीं कुछ दिन पहले एक बच्चे पर झपंट्टा मारकर गुलदार ने उसे घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी की। सूचना के बाद मौके पर वन विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंच पाया था।

(source dainik jagran)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
भालू के हमले में महिला गंभीर घायल

Uttar Kashi | Last updated on: April 13, 2013 

चिन्यालीसौड़। जंगल में घास काटने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल रैफर किया गया। शुक्रवार को बड़ेथी धरासू निवासी विमला देवी(55 ) पत्नी स्व.विजेंद्र सिंह धरासू थाने के निकटवर्ती जंगल में घास काट रही थी। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे अचानक भालू ने हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के हल्ला करने पर भालू भाग निकला। महिला के हाथ, पैर, चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल 108 आपात चिकित्सा वाहन की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के बाद चिकित्सक महिला की हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।

(amar ujala)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Leopard kills minor girl in Uttarakhand, hunt on

DEHRADUN: A team of forest guards In Uttarakhand on Monday launched a hunt for a man-eating leopard that killed a 14-year-old-girl in Tehri district on Sunday.

Uttarakhand principal chief conservator (forests) R B S Rawat said the incident occurred at 5.45 PM when the victim who was studying at class 8 in an Intermediate college near Kirod village was returning home.

Rawat said as she was about to enter the village, a full grown leopard suddenly emerged out of a nearby bush and pounced on her.

Her half-eaten body was recovered on Monday after a night long search by residents of the village and forest officials.

"We have put up cages at different points to capture the leopard but have not succeeded in tranquilizing the animal so far," said a senior forest officer in Tehri.

Rawat said as the leopard has been declared a man-eater after this killing, the animal will be shot dead if not captured.

 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22