Mera Pahad > How to use MeraPahad Forum - मेरा पहाड़ फोरम को कैसे प्रयोग करें!

How To Use Hindi In Forum? - फोरम में हिन्दी भाषा का प्रयोग कैसे करें?

(1/10) > >>

पंकज सिंह महर:
साथियो,
        हिन्दी हमारी मातृभाषा है और लिखने और पढ़ने में हमें इसका प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिये. कम्प्यूटर में हिन्दी type करना सरल है कि font select किया और टाईप शुरु, लेकिन फोरम में वह font पढने में नहीं आता है, इंटरनेट पर mangal font प्रयुक्त होता है, जिसे लिखने की अलग विधि होती है, यह बहुत आसान है औए इसके लिये बहुत सी विधियां प्रचलित हैं, जिन्हें आप free on line down load  कर सकते हैं और उसके प्रयोग से हिन्दी में टाईप कर सकते हैं, इस संबंध में मेरे पास कुछ जानकारी है जिसे मैं उपलब्ध करा रहा हूं और आप लोगों के सुझाव भी इस संबंध में अपेक्षित हैं।

welcome on Mera Pahad,
      If you are not able to see hindi font in your computer, pl. click in this link-

http://takneek.com/how-to-write-hindi-on-your-computer/

Step 2: Download Hindi.exe from here.   http://takneek.com/download/hindi.exe   When asked for the option to “Run” or “Save”, click “Run”. Restart the system once the process is over.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

Mahar Ji,

This is reallya good idea. As we are doing, we should use both hindi and english in our forum. People whatsoever language they are converstant, can make read the articles.

पंकज सिंह महर:
हिन्दी में टाइप कैसे करें

हिन्दी में टाइप करना अत्यंत सरल है। वो जमाना गया जब इसके लिए टाइपराइटर पर महीनों झक मारनी पड़ती थी। आजकल हिन्दी टाइप करना इंग्लिश टाइप करने जितना ही सरल है तथा इसके लिए पहले से टाइपिंग सीखी होने की कोई जरुरत नहीं है। इस काम के लिए कई फोनेटिक टूल उपलब्ध हैं जिनसे आप इंग्लिश में लिखेंगे और वो अपने आप हिन्दी में बदल कर टाइप हो जाएगा अर्थात कोई भी शब्द हिन्दी में टाइप करने हेतु उसकी समांतर Spelling इंग्लिश में टाइप करेंगे, उदाहरण के लिए ’मेरा भारत महान’ लिखने के लिए टाइप करेंगे ’meraa bhaarata mahaana’. इन टूल्स की खासियत ही यही है कि आप बिना किसी अभ्यास के सीधे हिन्दी में लिखना शुरु कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपको पहले से हिन्दी टाइपिंग का अनुभव है तो अन्य टूल भी उपलब्ध हैं।

अब कंप्यूटर पर हिन्दी लिखने के लिए दो चीजों की आवश्यकता है एक तो कंप्यूटर पर हिन्दी सपोर्ट इनेबल किए जाने की और दूसरा हिन्दी टाइपिंग हेतु एक अदद टूल की।
कंप्यूटर में हिन्दी सपोर्ट इनेबल करना

यद्यपि सामान्य ऐप्लीकेशनों जैसे वर्डप्रैड, इंटरनेट एक्सप्लोरर आदि में हिन्दी टाइप करने के लिए एक यूनिकोड फॉन्ट का होना ही पर्याप्त है लेकिन विंडोज में हर जगह हिन्दी लिखने हेतु हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं का सपोर्ट इनेबल किया जाना चाहिए। फिलहाल ब्राउजर में आप यह काम किए बिना भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं, परंतु बाद में ऐसा अवश्य करें। इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी विकिपीडिया पर इस लेख में विस्तार से दी गई है।

हिन्दी टाइपिंग की विधियाँ

हिन्दी टाइपिंग की मुख्यतः तीन विधियाँ होती हैं: रेमिंगटन, इनस्क्रिप्ट तथा फोनेटिक

रेमिंगटन उनके लिए है जो पहले से ही टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीख चुके हों। अगर आपके साथ भी यही बात है तो आगे पढ़ने के लिए यहाँ जाएं।
इनस्क्रिप्ट हिन्दी टाइपिंग की मानक और श्रेष्ठ विधि है लेकिन इसके लिए कुछ समय अभ्यास करना पड़ता है, अगर आप इनस्क्रिप्ट प्रयोग कर चुके हैं तो आगे पढ़ने के लिए यहाँ जाएं।
फोनेटिक पहली बार हिन्दी टाइप करने वालों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है। जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है, इसके लिए आप लिखे जाने वाले टैक्स्ट को इंग्लिश में टाइप करेंगे तथा वह हिन्दी में बदल कर (Translietrate) होकर छप जाएगा।

फोनेटिक हिन्दी टाइप करने हेतु टूल

फोनेटिक हिन्दी टाइप करने हेतु वैसे तो कई टूल उपलब्ध हैं पर हम उन्हीं की बात करेंगे जो कि आजकल प्रचलन में हैं। इसके लिए दो तरह के टूल होते हैं: ऑनलाइन तथा ऑफलाइन।
ऑनलाइन टूल इस प्रकार के टूल्स में आप टूल की साइट पर जाकर वहाँ हिन्दी टाइप करके फिर उसे कॉपी करके जहाँ लिखना हो वहाँ पेस्ट करते हैं। इन टूल का मुख्य लाभ ये है कि आप बिना कुछ डाउनलोड किए सीधे ही हिन्दी में टाइप करना शुरु कर सकते हैं। इस टूल द्वारा हिन्दी टाइप करने हेतु यूनिनागरी का उपयोग करें। इस श्रेणी के दो अन्य प्रचलित टूल QuillPad और हिन्दिनी हैं।
इस प्रकार के टूल्स की मुख्य कमी है कि इनमें कॉपी पेस्ट का झंझट है, अतः ये केवल ब्राउजर में लिखने हेतु ही उपयुक्त हैं। लेकिन एक बार आप इन्हें जरुर आजमाएं तत्काल हिन्दी लिखना शुरु करने हेतु ये बहुत कामयाब हैं।
ऑफलाइन टूल्स दूसरी ओर ऑफलाइन टूल को एक बार डाउनलोड करके उससे किसी भी विंडोज ऐप्लीकेशन जैसे वर्डपैड, IE, गूगल टॉक आदि में कहीं भी सीधे हिन्दी लिख सकते हैं। इस तरह के टूल्स को फोनेटिक IME (Input Method Editor) कहा जाता है। इन टूल के साथ हिन्दी टाइप करना ऑनलाइन टूल्स की बजाय कहीं अधिक सुविधाजनक है अतः नियमित प्रयोग के लिए यही टूल उपयुक्त होते हैं।
तीन सर्वाधिक प्रचलित IME हैं: Baraha IME, HindiWriter तथा Hindi Indic IME.
BarahaIME इनमें सरलतम टूल है तथा शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इसे यहाँ से डाउनलोड करें। http://www.baraha.com/download/BarahaIMESetup.exe
आप एक बार फोनेटिक विधि तथा बारहा आईएमई से शुरुआत कीजिए फिर बाद में आप अपने लिए सही विधि तथा टूल का चुनाव करने में खुद ही सक्षम हो जाएंगे।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:

Dosto,

Here is the link which you can also add in your Favorities of Internet. Just type anything in hindi in english, this will automatically get converted in Hindi script.



http://www.google.com/transliterate/indic/

Mahar Ji,

thanx for this initiative. Hope our member would use this.

पंकज सिंह महर:
इसके अलावा भी कई पद्दतियां प्रचलन में हैं

http://www.shahabjafri.com/2005/11/11/how-to-write-in-hindi-without-any-ime/
या
http://kaulonline.com/uninagari/

इसके अलावा अभी हाल ही में google  ने भी यह उपलब्ध कराया है, जिसकी जानकारी मेहता जी से अपेक्षित है,

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version