अशोक दा के हम आभारी हैं कि उन्होंने अपने व्यस्ततम समय में से अमूल्य क्षण मेरा पहाड़ फोरम को दिये। अशोक दा से चर्चा बहुत ही अच्छी, ग्यानपरक रही, मैं समझता हूं कि अशोक दा से बात चैट करके सभी सदस्यों को अच्छा महसूस हुआ होगा।
यह हमारे फोरम के लिये भी गर्व की बात है कि अशोक मल्ल जी, जो उत्तराखण्डी सिनेमा के आधार स्तम्भ हैं, वे हमारे फोरम में आये और हमारे सदस्यों का मार्गदर्शन किया।
इस कार्य को फोर्म में सुलभ कराने के लिये मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं, हमारी मेरा पहाड़ परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को, यथा- मेहता जी, अनुभव दा, कैलाश पाण्डे जी, मोहन सिंह बिष्ट जी और हेम पंत जी। जिन लोगों ने अथक परिश्रम करके हमें अशोक दा से बात करने का अवसर हमें प्रदान कराया।
जय उत्तराखण्ड!