Author Topic: BHARAT RATNA-SHREE GOVIND BALLAB PANT-भारत रत्न श्री गोविन्द वल्लभ पन्त,  (Read 54549 times)

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0
Re: BHARAT RATNA - SHREE GOVIND BALLAB PANT
« Reply #20 on: November 07, 2007, 05:16:18 PM »
एक और किताब पंडित जी पर

Govind Ballabh Pant

Author           Sudhakar Pandey
Language        English
Size               14.5 x 20.5 cms; Paperback
Pages             232
Photos            B & W - 1
Price               Rs. 50

Pandit Govind Ballabh Pant was an eminent politician who among the builders of modern India, possessed a rare and radical personality. His life was based on simplicity, sanctity, tolerance, patriotism and truth. He always stood firm in the midst of troubles and even in the face of difference, he was cool and continued his contribution to the struggle against British rule in India. He served as Home Minister in Pandit Jawaharlal Nehru's Ministry in the fifties.


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Re: BHARAT RATNA - SHREE GOVIND BALLAB PANT
« Reply #21 on: November 07, 2007, 05:20:54 PM »
Govind Ballabh Pant Social Science Institute


It is involved in research in social sciences and mainly focuses on research in the fields of socio-economic development, popular culture, public policies and social technologies of modernity. It provides training and guidance, as well as consultancy and research feedback to scholars, agencies, institutions and government organisations concerned with development. The Institute offers Doctoral and Post-Doctoral research work with ICSSR fellowship support for scholars. It is affiliated to the University of Allahabad for the award of doctoral fellowships.

As part of its commitment to rural development it has started an MBA –Rural Development program


पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0
Re: BHARAT RATNA - SHREE GOVIND BALLAB PANT
« Reply #22 on: November 07, 2007, 05:25:09 PM »
पं० गो० ब० पंत के जन्म स्थान पर संग्रहालय की स्थापना की जाएगी : मुख्यमंत्री  
 
मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूडी ने कहा है कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत के जन्म स्थान खूंट (अल्मोडा) में उनकी स्मृतियों को चिर स्थाई बनाने के लिए संग्रहालय की स्थापना की जायेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय को अत्याधिक सुविधाओं से सुसज्जित करके उसमें संबंधित दस्तावेजों का संग्रह किया जायेगा। जिससे आम जनता महान व्यक्तित्व वाले भारत रत्न पं. पन्त जी के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि पं. पन्त की स्मृति में बनने वाले संग्रहालय को उत्कृष्ट शोध केन्द्र के रूप में भी विकसित किया जाय, ताकि शोधार्थी भी इसका लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी इसे वृहद स्वरूप देने के लिए हर संभव सहायता करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संग्रहालय में उनके संसदविद के रूप में दिये गये अमूल्य वक्तव्यों का संग्रह भी किया जाय।

साभार:उत्तराखण्ड सूचना व लोक सम्पर्क वि० - 19/09/2007 [प्रादेशिक समाचार]
 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Re: BHARAT RATNA - SHREE GOVIND BALLAB PANT
« Reply #23 on: April 22, 2008, 01:01:33 PM »

Pant Ji was as gem of Pahad. He did a lot of work towards the development of Pahad. 

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0
Re: BHARAT RATNA - SHREE GOVIND BALLAB PANT
« Reply #24 on: September 10, 2008, 12:10:27 PM »

आज दिनांक १०-०९-२००८ को "उत्तराखण्ड गौरव" भारत रत्न पं० गोबिन्द वल्लभ पंत जी का १२१ वां जन्म दिवस है। इस अवसर पर मेरा पहाड़ परिवार उनको नमन करता है और कृतग्यतापूर्वक स्मरण करता है।

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0
Re: BHARAT RATNA - SHREE GOVIND BALLAB PANT
« Reply #25 on: September 10, 2008, 12:28:01 PM »

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 40,912
  • Karma: +76/-0
Re: BHARAT RATNA - SHREE GOVIND BALLAB PANT
« Reply #26 on: September 10, 2008, 02:55:56 PM »



Uttarakhand mae janme Bharat Ratna Shree Pant Ji to merapahd naman.

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0
Re: BHARAT RATNA - SHREE GOVIND BALLAB PANT
« Reply #27 on: September 10, 2008, 03:56:44 PM »
१० सितम्बर, १८८७ को अल्मोड़ा जनपद के खूंट गांव में जन्मे गोबिंद बल्लभ पंत ला जीवन युवाओं में नई स्फुर्ति व ऊर्जा का संचार करता है। अनेक परेशानियों के बावजूद भारत मां और उत्तराखण्ड के इस महान सपूत ने जिस प्रकार से स्वाधीनता संग्राम से लेकर उ०प्र० की बागडोर सम्भाली, वह निश्चित रुप से प्रेरणा दायक है। बचपन का अधिकतर समय अपनी ननिहाल में गुजारने वाले पंत जी कुशाग्र बुद्धि के धनी होने के साथ ही धीर-गंभीर थे, जिस कारण उन्हें बचपन में प्यार से "धपुआ" भी पुकारा जाता था।
      पंत जी के बारे में बताया जाता है कि जब वह छठी कक्षा में पढ़ते थे, उनसे टीचर ने पूछा कि "यदि ३० गज कपड़े को एक गज प्रतिदिन के हिसाब से काटा जाय तो वह कितने दिन में कट जायेगा" उनकी कक्षा के सभी छात्रों ने उत्तर दिया कि ३० दिन। लेकिन पंत जी ने उत्तर दिया कि " वह २९ दिन में कट जायेगा, क्योंकि आखिरी टुकड़ा २९ वें दिन स्वतः ही कट जायेगा।"
        वर्ष १९०३ में हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी मॆं उत्तीर्ण करने के साथ ही राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटार की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण करने के बाद पंत जी आगे की शिक्षा के लिये इलाहाबाद चले गये। वहां उन्होंने मयूर सेंट्रल कालेज से बी०ए० और ला कालेज से कानून की परीक्षा पास की। युवावस्था से ही पंत जी का रुझान राजनीति की ओर बढ़ने लगा और उन्होंने महात्मा गांधी के आह्वान पर वकालत छोड़कर कुंमाऊ (तत्कालीन सम्पूर्ण उत्तराखण्ड, टिहरी रियासत को छोड़कर) में राजनीतिक जागृति फैलाने का काम करने लगे।
       इसी क्रम में उन्होंने कुमाऊ परिषद की स्थापना की तथा कुली बेगार प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया। १९२३ में वह उत्तर प्रदेश (तब संयुक्त प्रान्त) विधान परिषद के सदस्य चुने गये। १९३७ से लेकर १९३९ तक वह संयुक्त प्रांत के प्रधानमंत्री भी रहे, १९४६ से १९५४ तक उ०प्र० के मुख्यमंत्री और १९५५ से लेकर १९६१ तक भारत सरकार में गृह मंत्री रहे। समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुये उन्हें २६ जनवरी, १९५७ को भारत रत्न से अलंकृत किया गया। पक्षाघात हो जाने के कारण ७ मार्च, १९६१ को इस महान सेनानी का निधन हो गया।

पंकज सिंह महर

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,401
  • Karma: +83/-0


नैनीताल: भारत रत्‍‌न पं.गोविंद बल्लभ पंत की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पंत के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया गया। बुधवार को मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण करने का तांता लगा रहा। सुबह जिलाधिकारी अमित नेगी, एसएसपी जीएस मार्तोलिया ने पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पंत पार्क में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश राजेश टंडन ने पंत जी को महान स्वाधीनता सेनानी और गरीबों का मसीहा बताया। पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने पंत को लोकतंत्र का नायक बताया। समारोह में गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों व सेंट जोजफ कालेज, जीजीआईसी, शहीद सैनिक स्कूल, बालिका विद्या मंदिर, सीआरएसटी व एशडेल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरूआत शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् गीत से हुआ। इस मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई राजनेताओं द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़ा गया। क्षेत्रीय अभिलेखागार द्वारा पंत जी के जीवन प्रसंगों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। समारोह में स्वाधीनता सेनानी बांके लाल कंसल, नैनीताल बैंक के चेयरमैन अनिमेष चौहान, उक्रांद अध्यक्ष डा.नारायण सिंह जंतवाल, कारगिल शहीद मेजर राजेश अधिकारी की माता मालती अधिकारी, पूर्व विधायक बिहारी लाल, प्यारे लाल साह, माधवानंद मैनाली, भाजपा नेता पूरन मेहरा, भुवन हरबोला, सीमा जोशी, दया बिष्ट, अमिता बेरिया, रीना मेहरा, विमला अधिकारी समेत कई लोग उपस्थित थे। संचालन दीप पंत व लता पाण्डे ने किया। बिरला विद्या मंदिर में पंत जयंती पर अनेक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा.श्रीष भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य सीएस पंवार समेत तमाम शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संचालन संजल रस्तोगी ने किया। भवाली: पं.गोविंद बल्लभ पंत की जयंती भवाली में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य चौराहे पर पं.पंत की मूर्ति के सम्मुख विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल वीवी बत्रा व जयंती समारोह के प्रदेश प्रभारी सनित जोशी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल द्वारा भेजे गए संदेश पढ़े। इस अवसर पर चित्रकला, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में पालिकाध्यक्ष भुवन अधिकारी, संयोजक आलोक चौधरी, हरिशंकर कंसल, मोहन चन्द्र भट्ट, विमल त्यागी, रमेश बेलवाल, उमा पढालनी, नीमा बिष्ट, जुगल मठपाल, चन्दन चौहान, आशु चंदोला, हरीश भट्ट, मदन लाल साह, घनश्याम बिष्ट, मनोज तिवारी, गिरीश जोशी, मोहन आजाद, सीमा आर्या, किरन चंदोला, जगमोहन बाल्मीकि मौजूद थे। संचालन बृजमोहन ने किया। ज्योलीकोट: पंत जयंती पर जीआईसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व डाक अधीक्षक दयाराम आर्या एवं मुख्य अतिथि सिस्टर डोरिन ने लोगों से पंत जी के आदर्शो से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष किशोरी लाल वर्मा ने राष्ट्र के विकास में पंत जी के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर निबंध एवं कला प्रतियोगिता के जूनियर, प्राथमिक व सीनियर तथा माध्यमिक वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कैलाश जोशी, नंदाबलभ पांडे, धर्मानंद पाण्डे, सिस्टर निर्मला, पुष्कर जोशी, कल्याण सिंह आदि मौजूद थे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह बोरा, किशोरी लाल वर्मा को सम्मानित किया गया। संचालन रमेश लोबियाल ने किया। लालकुआं: भारत रत्‍‌न पं. गोविन्द बल्लभ पंत का 121वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया। अधिशाषी अधिकारी श्रीमती राजू नाबियाल ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इधर नगर कांगे्रस कमेटी द्वारा पंत जी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम मे भी उनके कार्यो से पे्ररणा लेने की बात कही गयी। इस दौरान सरदार गुरूदीप सिंह, जीवन कब्डाल, कैलाश पंत, संजय अरोरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बिन्दुखत्ता : पं गोविन्द बल्लभ पंत जी की 121वी जयंती क्षेत्र के कार रोड स्थिति जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मनाई गई। समिति के संयोजक भूपेन्द्र रावत व मुख्य अतिथि बहादुर सिंह कन्याल व नवीन जोशी ने पंत जी के चित्र के समक्ष दीप प्रच्वालित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों, छात्र व छात्राओं ने पंत जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन तारा जोशी ने किया। कार्यक्रम में तहसीलदार बीसी कफल्टिया ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम मुख्य रुप से किशन पाण्डे, प्रकाश जोशी, प्रतीक जोशी, दीपक, नवीन, सुरेश, राकेश, गोविन्द नेगी, श्याम सिंह रावत, आदि लोग मौजूद थे।  

 
उल्लास के साथ मनाई गयी पंत जयंती

रामनगर : नगर पालिका परिसर के सामुदायिक भवन में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती की 121 वीं जयंती उल्लास के साथ मनाई मनायी गयी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंत जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। फ्रीडम फाइटर मोती सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता सेनानी मोहन सिंह अधिकारी, रघुवर दत्त उपाध्याय, ओम प्रकाश सारस्वत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम, एसडीएम उत्तम सिंह चौहान, तहसीलदार हर गिरि गोस्वामी ने संयुक्त रूप से समारोह का शुभारंभ किया। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्यालय छोई के नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्बेट टाईगर रिजर्व के निदेशक विनोद कुमार सिंघल ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। आयोजन समिति के सदस्य डा. देवीदत्त दानी ने संचालन किया। मदन जोशी, नरेंद्र शर्मा, संजय डौर्बी, त्रिलोक रावत, उत्तम सिंह जलाल आदि ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह सौंपे। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक डीसी भट्ट, रमश चंद्र पाण्डे, ललित मोहन मठपाल, हरि प्रसाद भारद्वाज, मान सिंह अधिकारी, ममता गोस्वामी, माया रावत, रेवती सुंदरियाल, भावना भट्ट, योगेन्द्र मनराल भुवन भट्ट आदि मौजूद थे। भीमताल: भारतरत्‍‌न पं.गोविंद बल्लभ पंत की 121वीं जयंती भीमताल व नौकुचियाताल में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वक्ताओं ने श्री पंत के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। बुधवार को तल्लीताल स्थित पंत पार्क में पंत मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पद्मश्री डा.यशोधर मठपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. मठपाल ने कहा कि देश की आजादी व क्षेत्र के विकास में पंत जी द्वारा दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने लोगों से पंत के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश लाल वर्मा ने पंत जी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलोमणी तिवाड़ी तथा संचालन पंत जयंती समारोह समिति के संयोजक एमसी पंत ने किया। इस मौके पर आधा दर्जन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्‍ि‌नयों को सम्मानित किया गया। जीजीआईसी, शिशु मंदिर, हरमन माईनर, लेक्स स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर गोविंद नेगी, कुंवर नन्दन जोशी, लाल सिंह नेगी, सुभाष जोशी, डा.भारती पांडे, इन्द्रजीत बिष्ट, धर्मानन्द जोशी, जगदीश चौधरी, प्रकाश लोशाली, खीमानन्द दुम्का, उमापति भट्ट, कर्नल मोहन भण्डारी, लीलाधर पांडे, अजय खड़का, हरीश मुनगली आदि मौजूद थे। धारी: ओखलकांडा व धारी में कई स्थानों पंत जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजकीय बालिका इंटर कालेज भटेलिया में पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा च्यूरागाड़, धारी आदि स्थानों पर पंत जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हिम्मत सिंह नयाल, मुकेश बोरा, नागेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप बिष्ट, दिनेश बिष्ट, नारायण रैकवाल, राजेन्द्र मेहरा आदि मौजूद थे।
 

Mukul

  • Newbie
  • *
  • Posts: 48
  • Karma: +1/-0
Re: BHARAT RATNA - SHREE GOVIND BALLAB PANT
« Reply #29 on: December 29, 2008, 03:36:49 PM »
pant ji kai vichar hamesha jinda rahegaii...

 

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22