Uttarakhand > Personalities of Uttarakhand - उत्तराखण्ड की महान/प्रसिद्ध विभूतियां

उत्तराखण्ड के वीर सेनानी- Brave soldier of Uttarakhand

<< < (2/3) > >>

पंकज सिंह महर:
चन्द्र सिंह भण्डारी "गढ़वाली"

जन्म- 1891, निधन- 1 अक्टूबर, 1979
ग्राम- मासी, सैणीसेरा, चौथान पट्टी, गढ़वाल।
महात्मा गांधी के शब्दों में "मुझे एक चंद्र सिंह गढ़वाली और मिलता तो भारत कभी का स्वतंत्र हो गया होता।"

११ सितम्बर, १९१४ को २/३९ गढ़वाल राईफल्स में सिपाही भर्ती हो गये, प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अगस्त १९१५ में मित्र राष्ट्रों की ओर से अपने सैनिक साथियों के साथ योरोप और मध्य पूर्वी क्षेत्र में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी की। अक्टूबर में स्वदेश लौटे और १९१७ में अंग्रेजों की ओर से मेसोपोटामिया के युद्ध में भाग लिया। १९२१-२३ तक पश्चिमोत्तर प्रांत में रहे, जहां अंग्रेजों और पठानों में युद्ध हो गया था। १९२० के बाद चन्द्र सिंह देश में घटित राजनैतिक घटनाओं में रुचि लेने लगे। १९२९ में गांधी जी के बागेश्वर आगमन पर उनकी मुलाकात गांधी जी से हुई और गांधी जी के हाथ से टोपी लेकर, जीवन भर उसकी कीमत चुकाने का प्रण उन्होंने कर लिया।
      १९३० में इनकी बटालियन को पेशावर जाने का हुक्म हुआ, २३ अप्रैल, १९३० को पेशावर में किस्साखानी बाजार में खान अब्दुल गफ्फार खान के लालकुर्ती खुदाई खिदमतगारों की एक आम सभा हो रही थी। अंग्रेज आजादी के इन दीवानों को तितर-बितर करना चाहते थे, जो बल प्रयोग से ही संभव था। कैप्टेन रैकेट ७२ गढ़वाली सिपाहियों को लेकर जलसे वाली जगह पहुंचे और निहत्थे पठानों पर गोली चलाने का हुक्म दिया। चन्द्र सिंह भण्डारी कैप्टेन रिकेट के बगल में खड़े थे, उन्होंने तुरन्त सीज फायर का आदेश दिया और सैनिकों ने अपनी बन्दूकें नीचीं कर ली। चन्द्र सिंह ने कैप्टेन रिकेट से कहा कि "हम निहत्थों पर गोली नहीं चलाते"  इसके बाद गोरे सिपाहियों से गोली चलवाई गई। चन्द्र सिंह और गढ़वाली सिपाहियों का यह मानवतावादी साहस अंग्रेजी हुकूमत की खुली अवहेलना और राजद्रोह था। उनकी पूरी पल्टन एबटाबाद(पेशावर) में नजरबंद कर दी गई, उनपर राजद्रोह का अभियोग चलाया गया। हवलदार २५३ चन्द्र सिंह भण्डारी को मृत्यु दण्ड की जगह आजीवन कारावास की सजा दी गई, १६ लोगों को लम्बी सजायें हुई, ३९ लोगों को कोर्ट मार्शल के द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया। ७ लोगों को बर्खास्त कर दिया गया, इन सभी का संचित वेतन जब्त कर दिया गया। यह फैसला मिलिट्री कोर्ट दआरा १३ जून] १९३० को ऎबटाबाद छावनी में हुआ। बैरिस्टर मुकुन्दीलाल ने गढ़वालियों की ओर से मुकदमे की पैरवी की थी। चन्द्र सिंह गढ़्वाली तत्काल ऎबटाबाद जेल भेज दिये गये, २६ सितम्बर, १९४१ को ११ साल, ३ महीन और १८ दिन जेल में बिताने के बाद वे रिहा हुये। ऎबटाबाद, डेरा इस्माइल खान, बरेली, नैनीताल, लखनऊ, अल्मोड़ा और देहरादून की जेलों में वे बंद रहे और अनेक यातनायें झेली। नैनी सेन्ट्रल जेल में उनकी भेंट क्रान्तिकरी राजबंदियों से हुई। लखनऊ जेल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से भेंट हुई।
       श्री गढ़वाली एक निर्भीक देशभक्त थे, वे बेड़ियों को "मर्दों का जेवर" कहा करते थे।जेल से रिहा होने के बाद कुछ समय तक वे आनन्द भवन, इलाहाबाद रहने के बाद १९४२ में अपने बच्चों के साथ वर्धा आश्रम में रहे। भारत छोड़ो आन्दोलन में उत्साही नवयुवकों ने इलाहाबाद में उन्हें अपना कमाण्डर इन चीफ नियुक्त किया। डा० कुशलानन्द गैरोला को डिक्टेटर बनाया गया, इसी दौरान उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया, नाना जेलों में कठोर यातनायें दी गई, ६ अक्टूबर, १९४२ को उन्हें सात साल की सजा हुई। १९४५ में ही उन्हें जेल से छोड़ दिया गया, लेकिन गढ़वाल प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। जेल प्रवास के दौरान उनका परिचय यशपाल से परिचय हुआ और कुछ दिन उनके साथ वे लखनऊ में रहे। फिर अपने बच्चों के साथ हल्द्वानी आ गये।
       जेल प्रवास के दौरान वे आर्य समाजी हो गये, इस बीच उन्होंने क्रान्तिकारी कम्युनिस्ट विचारों को अपनाया और १९४४ में कम्युनिस्ट कार्यकर्ता के रुप में सामने आये, १९४६ में चन्द्र सिंह ने गढ़वाल में प्रवेश किया, जहां जगह-जगह पर जनस्मूह ने उनका भव्य स्वागत किया। कुछ दिन गढ़वाल में रहने के पश्चात वे किसान कांग्रेस में भाग लेने लुधियाना चले गये और वहां से लाहौर पहुंचे, दोनों जगह उनका भारी स्वागत हुआ। टिहरी रियासत् की जनक्रान्ति में भी इनकी सक्रिय भूमिका रही है। नागेन्द्र सकलानी के शहीद हो जाने के बाद गढ़वाली ने आन्दोलन का नेतृत्व किया। कम्युनिस्ट विचारधारा का व्यक्ति होने के कारण स्वाधीनता के बाद भी भारत सरकार उनसे शंकित रहती थी। वे जिला बोर्ड के अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उनपर पेशावर कांड का सजायाफ्ता होने के आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया। सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन के लिये वे सदैव संघर्षरत रहे, १९५२ में उन्होंने पौड़ी विधान सभा सीट से कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से चुनाव लडा, लेकिन कांग्रेस की लहर के आगे वे हार गये।
       उत्तराखण्ड के विकास की योजनाओं के लिये उन्होंने अपनी आवाज उठाई और बाद के वर्षों में पृथक उत्तराखण्ड राज्य के समर्थन से लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों में उन्होंने हिस्सेदारी की।
* बैरिस्टर मुकुन्दी लाल के शब्दों में "आजाद हिन्द फौज का बीज बोने वाला वही है"
* आई०एन०ए० के जनरल मोहन सिंह के शब्दों में "पेशावर विद्रोह ने हमें आजाद हिन्द फौज को संगठित करने की प्रेरणा दी।"

पंकज सिंह महर:
पेशावर कांड में हवलदार चन्द्र सिंह भण्डारी के अलावा निम्न सिपाहियों को लम्बी सजायें हुई-

१- हवलदार २५० नारायण सिंह गुसांई
२- नायक २२४ जीत सिं रावत
३- नायक ३८७ भोला सिंह बुटोला
४- नायक ९०६ केशर सिंह रावत
५- नायक ११७६ हरक सिंह धपोला
६- लांस नायक १६२३ महेन्द्र सिंह नेगी
७- लांस नायक १८०४ भीम सिंह बिष्ट
८- लांस नायक २०१७ रतन सिंह नेगी
९- लांस नायक २०८८ आनन्द सिंह रावत
१०- लांस नायक २२३८ आलम सिंह फरस्वाण
११- लांस नायक २२९९ भवान सिंह रावत
१२- लांस नायक २६९८ उमराव सिंह रावत
१३- लांस नायक ३१६४ हुकुम सिंह कठैत
१४- लांस नायक ४२०४ जीत सिंह बिष्ट
१५- लांस नायक १०६९ सुन्दर सिंह बुटोला
१६- लांस नायक २४७२ खुशहाल सिंह गुसाई
१७- लांस नायक २४३६ ग्यान सिंह भण्डारी
१८-  लांस नायक रुपचन्द्र सिंह रावत
१९- लांस नायक ३२१५ श्रीचन्द सिंह सुनार
२०- लांस नायक ३३२६ गुमान सिंह नेगी
२१- लांस नायक ३५६४ माधो सिंह नेगी
२२- लांस नायक ३६०७ शेर सिंह असवाल
२३- लांस नायक ३६३७ बुद्धि सिंह असवाल
२४- लांस नायक ३७९१ जूरासंध सिंह असवाल
२५- लांस नायक ३८१२ राय सिंह नेगी
२६- लांस नायक ३९३१ दौलत सिंह रावत
२७- लांस नायक ४२६७ डब्बल सिंह रावत
२८- लांस नायक ४३२३ रतन सिंह नेगी
२९- लांस नायक ४३८३ श्याम सिंह सुनार
३०- लांस नायक ४६०३ मदन सिंह नेगी
३१- लांस नायक ४६१९ खेम सिंह गुंसाई

निम्न लिखित को मिलेट्री कोर्ट मार्शल द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया-

१-  लांस नायक ५५१ पाती राम भण्डारी
२-  लांस नायक ७०९ पान सिंह दानू
३- लांस नायक ७७९ राम सिंह दानू
४- लांस नायक १०७१ हरक सिंह रावत
५-  लांस नायक  १३०० लक्ष्मण सिंह रावत
६- लांस नायक १२४६ माधो सिंह गुसांई
७- १४७७ चन्द्र सिंह रावत
८- १४७८ जगत सिंह नेगी
९- १६७३ शेर सिंह भण्डारी
१०- २१९६ मान सिंह कुंवर
११- २२८१ बचन सिह नेगी

निम्नलिखित को नौकरी से डिस्चार्ज किया गया-

१- सूबेदार त्रिलोक सिंह रावत
२- जय सिंह बिष्ट
३- हवलदार १०५ गोरिया सिंह रावत
४- हवलदार ३७६ गोविन्द सिंह बिष्ट
५- हवलदार प्रताप सिंह नेगी
६- नायक २३४ राम शरण बडोला

हेम पन्त:
आज कारगिल युद्ध विजय सालगिरह है, इस गौरवशाली दिन को "विजय दिवस" के रूप में मनाया जाता है..
देश के सभी क्षेत्रों से वीर सेनानी कारगिल के इस मुश्किल युद्ध में शामिल हुए थे.. लेकिन उत्तराखण्ड के निवासी शहीदों की सूची में सर्वोपरि रहे...

"विजय दिवस" के उपलक्ष्य में कारगिल युद्ध के ज्ञात-अज्ञात सभी शहीदों को "मेरा पहाङ" फोरम के सदस्यों की ओर से शत-शत नमन...

पंकज सिंह महर:
गढ़वाल के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भाई-चारे के प्रतीक बन सकते हैं। आजादी के आंदोलन के समय पेशावर में चंद्र सिंह गढ़वाली ने जो काम किया, उसकी वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान का पख्तून समाज (पठान) आज भी गढ़वालियों की वही इज्जत करता है। 1881 में उत्तराखं़ड के चमोली जिले के रौणीसेरा गांव में जन्मे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ब्रिटिश फौज में हवलदार थे। 23 अप्रैल 1930 को उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की एक महान घटना को अंजाम दिया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में उनके सैनिक साथियों ने ब्रिटिश अफसरों के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अपने देशवासी पठानों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया। लालकुर्ती आंदोलन के नाम से मशहूर ये खुदाई खिदमतगार बादशाह खान (खान अब्दुल गफ्फार खान) और मलंग बाबा महात्मा गांधी के गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। ब्रिटिश राज में भारतीय सैनिकों द्वारा हुक्म मानने से इनकार की यह पहली घटना थी, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य को हिला कर रख दिया। गढ़वाली फौज के इस अहिंसक विद्रोह का यह नतीजा हुआ कि उनका व उनके 59 साथियों का कोर्टमार्शल हुआ। चंद्र सिंह व उनके कुछ साथियों को आजीवन कारावास की सजा हुई। गढ़वाली फौज की इस हिम्मत का पठानों पर गहरा प्रभाव पड़ा। वे गढ़वालियों को अपने भाई जैसा मानने लगे। पौड़ी गढ़वाल के पतगांव गांव के चंद्रप्रकाश सुंदरियाल के पिता इंद्रमणि सुंदरियाल और ताऊजी गोवर्धन प्रसाद देश के बंटवारे के समय क्वेटा (पाकिस्तान) में रह रहे थे। चंद्र प्रकाश बताते हैं देश सांप्रदायिक दंगों की आग में जल रहा था। तब एक पठान ने सिर्फ यह जानकर उनके पिता और ताऊ को अपने देखरेख में भारतीय सीमा तक पहुंचाया था कि वे गढ़वाली हैं। वह बताते हैं कि वह पठान हथियार के साथ सारा समय उनके पिता के साथ रहा और कहता रहा कि चाहे जान कुर्बान करनी पड़े पर वह चंद्र सिंह गढ़वाली के भाइयों का बाल भी बांका न होने देगा। देश के मशहूर चरित्र अभिनेता एके हंगल ने भी अपनी पुस्तक पेशावर से बंबई तक में लिखा है कि पेशावर कांड के बाद खुदाई खिदमतगारों ने पेशावर में शहीदों की स्मृति में एक स्मारक भी बनाया था, लेकिन बाद में ब्रिटिश फौजों ने पेशावर पर फिर से कब्जा कर यह स्मारक नष्ट कर दिया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर व्यापक शोध करने वाले डा.एसआर शर्मा कहते हैं कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और भारत-पाक और अफगानिस्तान के एकता के प्रतीक हो सकते है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
MAHAVIR CHAKRA :Naik Nar Singh, MVC (Posthumous)
  Born                     - 14 Mar 1926 Village- Gangolakotull, Almora, Uttranchal
  Father                  - Sh Uttam Singh
  Enrolled                 - 14 Mar 1944
  Award date            - May 1948
  Religion                 - Hindu
On 31 May 1948, Naik Nar Singh, in command of a  Section of a Kumaon Battalion, was wounded during the attack on a hill feature named 'Master' in Jammu and Kashmir but refused to be evacuated.
Master' was a narrow steep feature covered with dense pine forests. The approach to this feature was along a very narrow path. The enemy was holding this feature with two companies, a section of Medium Machine Guns and detachment of 3-inch Mortars.
The attack commenced at 0530 hours. All advantages lay in the enemy hands as he was holding the high ground. Twice the feature was attacked but owing to lack of space for maneuvering and intense enemy fire, the company had to stay put at the same place where they had been pinned down.
During the second assault an enemy bullet hit Naik Nar Singh in the right shoulder. He was ordered by the company commander to be evacuated to the Regimental Aid Post. But as the third wave of the attack started, this NCO, quietly slipped out unnoticed and went on to lead his section which was the leading section of the assault wave. Shouting in his faint but courageous voice he inspired his men by telling them in his Kumaoni language, "Kumaoni Ko bachhao; Jan chali jae lekin dushman ke tukre kar dalo. Pichhe nahin hatna", with his bayonet fixed, firing his sten gun from the hip he jumped into an enemy Light Machine Gun bunker- his pre selected target, bayoneted two of the enemy Light Machine Gun gunners and captured the gun. By this time he had lost much blood. The attack had gone on successfully; the feature was in our hands by 1130 hrs.
But nobody could hear a single word from Naik Nar Singh. He was found lying dead in the enemy bunker on top of his two victims - one of his hands still clutching the Bren gun that he so gallantly captured.  Naik Nar Singh's supreme example of selfless sacrifice, devotion to duty, and determination earned him MAHAVIR CHAKARA .
(Source : http://indianarmy.nic.in/Site/)

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version